देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

टीबी से ग्रसित मरीज़ों द्वारा टीबी की दवा का पूरा कोर्स नहीं करने के कारण एमडीआर टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है।

हे.जा.स.
February 14 2021
0 69163
एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

फर्रुखाबाद| मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट (एमडीआर) टीबी के इलाज को आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाये गए हैं। पहले एमडीआर टीबी से पीड़ित मरीजों को 24 महीने तक दवा खानी पड़ती थी। अब ऐसे मरीजों को सिर्फ़ 9 से 11 महीने तक ही दवा खानी पड़ रही है । इसकी उपलब्धता केवल सरकारी डी.आर. (ड्रग रेजिस्टेंट ) टीबी सेंटर पर ही है यह किसी प्राइवेट अस्पताल या मेडिकल स्टोर में नहीं मिलती है |

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुनील मल्होत्रा ने बताया कि एमडीआर टीबी से पीड़ित मरीज़ों के इलाज के लिए सरकार द्वारा दवा मुफ़्त मे दी जाती है। उन्होने बताया कि विभाग द्वारा तय किए मापदण्डों के हिसाब से एमडीआर रोगी को दवा की कुल 188 गोलियां खिलायी जाती हैं| ऐसे एमडीआर मरीज़ जिनके ऊपर अन्य किसी दवा का असर नहीं हो रहा हो उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में 14 दिन के लिए भर्ती किया जाता है | जहाँ उसे 56 गोलियां (4 गोली प्रतिदिन के हिसाब से ) खिलाईं जाती हैं, शेष 132 गोली मरीज को घर से खाने के लिए दी जाती हैं |

उन्होने बताया कि किसी प्राइवेट अस्पताल या मेडिकल स्टोर में इस दवा की उपलब्धता न होने के कारण इसकी क़ीमत का आकलन विदेशों में दी जा रही इस दवा के अनुसार ही किया जा सकता है। इस आकलन के अनुसार एमडीआर टीबी मरीज़ को दवा के कोर्स से ठीक करने में लगभग 9 से 10 लाख रुपये का खर्च सरकार द्वारा किया जा रहा है |साथ ही कहा कि जिले में सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सीएचसी कायमगंज, राजेपुर, कमालगंज, मोहम्दाबाद, और राजेपुर में ट्रू नेट मशीन लग चुकी हैं जिनके द्वारा टीबी के मरीजों की जाँच के साथ साथ एम.डी.आर. टीबी के मरीजों की भी खोज की जाती है | 

क्षय रोग विभाग से जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि जनपद में जनवरी 2020 से दिसम्बर 2020 तक लगभग 55 मरीज एमडीआर के खोजे गए थे जिसमें से अब तक 9 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं | वहीँ जनवरी 2021 से अब तक 17 मरीज एमडीआर के और मिल गए हैं जिनका इलाज चल रहा है |

टीबी से ग्रसित मरीज़ों द्वारा टीबी की दवा का पूरा कोर्स नहीं करने के कारण एमडीआर टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है। अनियमित दवा का सेवन करना, बिना चिकित्सीय परामर्श के दवा दुकानों से टीबी की दवा लेना एवं टीबी की दवा खाने से पहले ड्रग सेंसटिविटी जाँच नहीं होने से भी एमडीआर टीबी होने का ख़तरा बढ़ जाता है। टीबी का सम्पूर्ण एवं सटीक इलाज स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध है एवं सीबीनाट जैसे नवीन उपकरणों के सहायता से सरकारी क्षय रोग विभाग टीबी के खिलाफ़ मजबूती से लड़ने के लिए सक्षम है |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकबंधु अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र का उदघाटन  

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया लोकबंधु अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र का उदघाटन  

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 31204

लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में सीटी स्कैन केंद्र की सौगात मिली है। अब मरीजों को सीटी स्कै

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

एम्स दिल्ली में अत्याधुनिक बर्न इकाई का लोकार्पण।

हे.जा.स. January 19 2021 23674

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ब्लॉक में 30 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और 10 बेड  प्राइवेट आइसोलेशन

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

हे.जा.स. February 02 2021 29813

हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

विशेष संवाददाता February 06 2023 29469

हिमाचल के जिला सोलन के बच्चों को कई बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष वैक्सीनेशन अभ

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

बाबा रामदेव के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज।

एस. के. राणा June 17 2021 29624

रायपुर के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि बाबा रामदेव के खिलाफ सेक्शन 188, 269 और 504 के तहत केस फाइल कि

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

एस. के. राणा March 28 2022 33371

भारत में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या से लग रहा है कि कोरोना महामारी कुछ ही दिनों की मेहमान है।

102, 108 और वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस एंबुलेंस सेवा का संचालन खुद करेगी यूपी सरकार। 

102, 108 और वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस एंबुलेंस सेवा का संचालन खुद करेगी यूपी सरकार। 

हे.जा.स. January 24 2021 26328

अब सरकार ने तय किया है कि एंबुलेंस सेवा का संचालन खुद करेगी।  मरीजों को समय पर वाहन उपलब्ध कराने के

सरकारी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगी शोध परियोजनायें 

सरकारी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगी शोध परियोजनायें 

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2022 54052

आयुर्वेद निदेशक प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि आयुष से जुड़ी परियोजनाएं के प्रदेश में आने से रोजगार को

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

खूबसूरती पाने के लिए, रोजाना सुबह 30 मिनट करिये मॉर्निंग वॉक

सौंदर्या राय February 23 2022 45964

क्या आप जानती हैं कि इससे ना सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है, बल्कि इससे आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है, तो आप

यूपी में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

यूपी में भी कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

आरती तिवारी December 22 2022 35325

यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को चौकसी बढ़ाने

Login Panel