देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने केजीएमयू में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पर्यावरण विभाग के अंतर्गत रोटेटिंग मीडिया वायो रिएक्टर पद्धति पर स्थापित किए गए पाँच सौ के0एल0डी0 क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया।

admin
June 08 2022 Updated: June 08 2022 03:54
0 35648
राज्यपाल ने केजीएमयू में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में पर्यावरण विभाग के अंतर्गत रोटेटिंग मीडिया वायो रिएक्टर पद्धति पर स्थापित किए गए पाँच सौ के0एल0डी0 क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया।


यूनिवर्सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए इस समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक एवं संगीत कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना आज बेहद जरूरी है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिर्फ वृक्षारोपण ही नहीं अपितु जल संरक्षण, कूड़ा निस्तारण प्रबंधन भी जरूरी है। उन्होंने इस अवसर पर के.जी.एम.यू. द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और उचित वेस्ट मैनेजमेंट करने की पहल की प्रशंसा की।


अपने संबोधन में राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के परिसरों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा अपना परिसर घर की तरह स्वच्छ रखें। उन्होंने जोर दिया कि विश्वविद्यालय का हर विभाग, हर ऑफिस, हर अधिकारी अगर अपना दायित्व निभायेगा तो कुलपति को स्वयं स्वच्छता के लिए प्रयास करने की आवश्यकता नहीं होगी।


विश्वविद्यालयों को अपनी गतिविधियां समाज हित से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए राज्यपाल जी ने उचित कूड़ा प्रबंधन करके खाद तैयार कर किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराने वाले विश्वविद्यालय का उदाहरण भी समारोह में दिया। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों की सभागिता से अनुपयोगी सामग्री को उपयोगी बनाकर प्रयोग में लाया गया। उन्होंने इसी क्रम में विश्वविद्यालय में सर्वथा निष्प्रयोज्य सामग्री के भंडारण का निस्तारण करने पर भी जोर दिया और कहा सर्वोच्च पदों पर बैठे पदाधिकारी इस कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझें।

पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने प्राकृतिक संसाधनों की बहुपयोगिता और संरक्षण पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट लगाकर गांवों तक उसका लाभ प्रदान करवाने, अमृत ताल एवं अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाबों, नदियों, जलाशयों का संरक्षण और पुनर्जीवित करने की दिशा में चल रहे कार्यों का उल्लेख भी किया। समारोह में राज्यपाल जी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।


समारोह में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्बोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति के.जी.एम.यू. के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा भारत पर्यावरण के लिए जागरूक देश है और आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण में भारत की जागरूक भूमिका की अपेक्षा कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से अपेक्षा की कि वे अपने चिकित्सीय दायित्व के प्रति समर्पित होकर मरीज के हित में सेवा भाव से कार्य करें।


के.जी.एम.यू. के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा0 विपिन पुरी ने राज्यपाल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में हो रहे सुधार की चर्चा की।
कार्यक्रम में पैरामेडिकल के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक तथा मेडिकल छात्रों ने संगीत प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर एनवायरनमेंट इकोसिस्टम के.जी.एम.यू. विषय पर एक डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।


कार्यक्रम में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, समस्त संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

दुःखद! नर्स के हाथों से फिसल गई नवजात की जिंदगी

रंजीव ठाकुर April 27 2022 32560

राजधानी के निजी अस्पताल में नर्स के हाथों नवजात की मौत का दुःखद मामला सामने आया है। नवजात की मौत को

गिलोय के औषधीय गुण, फायदे और  नुकसान।   

गिलोय के औषधीय गुण, फायदे और  नुकसान।   

लेख विभाग March 31 2021 85698

गिलोय के पत्ते स्वाद में कसैले, कड़वे और तीखे होते हैं। गिलोय का उपयोग कर वात-पित्त और कफ को ठीक किय

आईएमए में स्लीप एपनिया पर सीएमई का आयोजन किया गया

रंजीव ठाकुर May 16 2022 22611

स्लीप एपनिया एक संभावित गंभीर स्लीप डिसऑर्डर है जिसमें बार-बार सांस लेना बंद हो जाता है और शुरू हो ज

ऑयली स्किन को ठीक करने के उपाय।

ऑयली स्किन को ठीक करने के उपाय।

सौंदर्या राय November 15 2021 36403

ऑयली स्किन चेहरे पर अनावश्यक चमकदार लुक देती है और ये स्किन के पोर्स बंद कर सकती है।

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

विशेष संवाददाता November 07 2022 23855

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज पिछले एक मह

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति से बाहर रखें जाने  की मांग किया। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 32683

कोविड महामारी में ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट लगातार अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस मे

गर्मी का प्रकोप, बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार

गर्मी का प्रकोप, बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार

विशेष संवाददाता May 18 2023 23754

गर्मी के मौसम में बच्चों में पानी की कमी होना काफी सामान्य होता है, जिसे डिहाइड्रेशन, कहा जाता है। य

लोहिया में बनेगा क्रिटिकल केयर का नया अस्पताल

लोहिया में बनेगा क्रिटिकल केयर का नया अस्पताल

आरती तिवारी September 07 2023 42736

राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब क्रिटिकल केयर का नया हॉस्पिटल बनेगा

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

क्या टीबी भी कोरोना वायरस जितना ही संक्रामक है ?

लेख विभाग March 19 2021 33004

डब्ल्यूएचओ सभी को टीबी से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति व मदद का भाव रखने के साथ ही, बीमारी को समझ

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की जाँच के लिए सस्ती परीक्षण किट उपलब्ध।

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की जाँच के लिए सस्ती परीक्षण किट उपलब्ध।

हे.जा.स. November 16 2021 45723

माताओं से बच्चों में होने वाले एचआईवी व सिफ़लिस संक्रमण की रोकथाम के लिये कम क़ीमत वाली दोहरी परीक्ष

Login Panel