देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में घोषित किए हैं।

विशेष संवाददाता
July 26 2022 Updated: July 26 2022 01:16
0 31260
एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में घोषित किए हैं। 

 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (All India Institute of Medical Sciences, Delhi) ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट (B.Sc Nursing Post Basic 2022 Final Result) वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर पीडीएफ प्रारूप में घोषित किया है। परिणाम 2022 के पीडीएफ में उम्मीदवार के रोल नंबर, श्रेणी, कुल अंक और अंतिम रैंक का उल्लेख किया गया है।

 

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा (AIIMS B.Sc Nursing Post Basic Examination) का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर एकादमिक्स (Academics) का बटन क्लिक करना होगा इसके बाद ब्रांच सेक्शन में संबंधित कोर्स के नाम पर क्लिक करें। महत्वपूर्ण घोषणा अनुभाग के तहत फाइनल रिजल्ट सूचीबद्ध है। यहाँ से प्रिंटआउट लिया जा सकता है। 

 

बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक में एडमिशन के लिए एडमिट कार्ड तैयार रखे और हाईस्कूल / हायर सेकेंडरी शिक्षा प्रमाण पत्र, जिसमें जन्म तिथि स्पष्ट हो तैयार कर ले। इसके साथ इंडियन नर्सिंग काउंसिल (Indian Nursing Council) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (Diploma/Certificate in General Nursing and Midwifery), जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी मार्कशीट तथा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से सीनियर सेकेंडर प्रमाणपत्र या समकक्ष बोर्ड का प्रमाणपत्र चाहिए होगा। 

 

गौरतलब है कि एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का आयोजन 02 जुलाई को कंप्यूटर आधारित मोड में हुआ था, जबकि साक्षात्कार 21 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

सावधान! पेट दर्द हो सकता है खतरनाक

आरती तिवारी November 23 2022 22291

खान-पान में गड़बड़ी या दूसरी कारणों से पेट में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, पेट में दर्द होना भी

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार January 11 2021 23395

आचार्य मनीष ने कहा, 'हम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित  याचिका दायर करके आयुर्वेद को उ

लखनऊ में डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हो रही ताबड़तोड़ बैठक

लखनऊ में डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हो रही ताबड़तोड़ बैठक

श्वेता सिंह November 09 2022 24354

मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में डेंगू /वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम के संबंध में संबंधित अध

आईएमए गोरखपुर का मिशन जनकल्याण: निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर देगा स्वस्थ्य सेवायें

आईएमए गोरखपुर का मिशन जनकल्याण: निशुल्क मेडिकल कैंप लगाकर देगा स्वस्थ्य सेवायें

आनंद सिंह April 03 2022 31525

जनकल्याण मिशन के तहत आज शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में डॉक्टर शिव शंकर शाही ने लेजर विधि द्वारा 3 बुजुर्गो

आगरा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

आगरा में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

श्वेता सिंह October 31 2022 28135

सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है। स्वाइन फ्लू के इला

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

रोगियों तक उच्च सुरक्षा स्तर वाला रक्त पहुँचाने के लिए केजीएमयू कर रहा एनएटी तकनीक का उपयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार December 18 2021 38845

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक के साथ एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक ह

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिथक और वास्तविकता की जानकारी के लिए ज़रूर पढ़ें।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिथक और वास्तविकता की जानकारी के लिए ज़रूर पढ़ें।

लेख विभाग December 13 2021 25341

ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन असरदार नहीं होगी। हालांकि एजेंसी ने यह भी कहाकि यह डेल्टा वैरिएंट की तुल

कोविड-19 मृतकों के परिजनों को समय से भुगतान नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़ 

कोविड-19 मृतकों के परिजनों को समय से भुगतान नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज़ 

एस. के. राणा July 18 2022 36537

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर किसी दावेदार को मुआवजा राशि का भुगतान न किए जाने या फिर उनका दावा ठुकराए

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाएं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी August 08 2023 30170

सूबे के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जर

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

सेहत के साथ सुंदरता के ये फायदे जान आप भी सर्दियों में जरूर करेंगे गुड़ का इस्तेमाल

श्वेता सिंह November 20 2022 47204

गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते है। जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर का काम करते ह

Login Panel