देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दहशत: कोरोना आतंक के बीच चीन में एवियन फ्लू का वायरस मिला इंसानी शरीर में

चीन में एवियन फ्लू (बर्ड फ्लू) के एच3एन8 स्ट्रेन के इंसानी शरीर में मिलने के पहले मामले की पुष्टि की है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को बताया कि मध्य हेनान प्रांत में रहने वाले एक चार वर्षीय लड़के को इस महीने की शुरुआत में बुखार और अन्य लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसके बाद उस बच्चे में एच3एन8 स्ट्रेन का पॉजिटिव टेस्ट किया गया। 

एस. के. राणा
April 27 2022 Updated: April 28 2022 00:10
0 33147
दहशत: कोरोना आतंक के बीच चीन में एवियन फ्लू का वायरस मिला इंसानी शरीर में प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। चीन में एवियन फ्लू (बर्ड फ्लू) के एच3एन8 स्ट्रेन (H3N8 strain) के इंसानी शरीर में मिलने के पहले मामले की पुष्टि की है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को बताया कि मध्य हेनान प्रांत में रहने वाले एक चार वर्षीय लड़के को इस महीने की शुरुआत में बुखार और अन्य लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसके बाद उस बच्चे में एच3एन8 स्ट्रेन का पॉजिटिव टेस्ट किया गया। 

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इस फ्लू के कोरोना वायरस (Corona Virus) की तरह लोगों में तेजी से या ज्यादा फैलने का जोखिम कम है। इस बीमारी का मानव शरीर में मिलना बहुत ही दुर्लभ मामला है। 

आयोग ने कहा कि लड़के के करीबी लोगों के टेस्ट में "कोई असामान्यता नहीं" मिली। एनएचसी ने कहा कि लड़के का मामला "एकतरफा क्रॉस-प्रजाति संचरण (cross-species transmission) था और बड़े पैमाने पर इसके फैलने का जोखिम कम है"। 

इसके बावजूद आयोग ने चीन की जनता को मृत या बीमार पक्षियों से दूर रहने और बुखार या सांस लेनेमें तकलीफ संबंधी लक्षणों के होने पर तत्काल उपचार करवाने की चेतावनी दी है। एवियन इन्फ्लूएंजा मुख्य रूप से जंगली पक्षियों और मुर्गी पालन में होता है। बता दें कि मनुष्यों के बीच संचरण के मामले बहुत दुर्लभ हैं।

H3N8 उत्तरी अमेरिकी जलपक्षी में पहली बार पाया गया था और 2002 से इस फ्लू के फैलने की शुरुआत हुई थी। बता दें कि यह फ्लू घोड़ों, कुत्तों और मुहरों को संक्रमित करने के लिए जाना जाता है, लेकिन चीन में इंसान के अंदर पाया गया यह फ्लू पहला ऐसा मामला है क्योंकि अब तक यह बिमारी सिर्फ जानवरों में पायी जाती थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राज्यों में स्वास्थ्य सुधार के लिए डेटा का रियल टाइम विश्लेषण करने की आवश्यकता: राजेश भूषण

राज्यों में स्वास्थ्य सुधार के लिए डेटा का रियल टाइम विश्लेषण करने की आवश्यकता: राजेश भूषण

एस. के. राणा January 13 2023 24864

दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली पोर्टल तथा प्रजनन बाल स्वास्थ्य पोर्

महिला को हेयर वॉश के दौरान आया ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’

महिला को हेयर वॉश के दौरान आया ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’

विशेष संवाददाता November 03 2022 30011

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने लिखा, "एक ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को शैम्पू से धोने के दौरान म

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए चाय है लाभदायक, स्टडी में हुआ खुलासा

टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए चाय है लाभदायक, स्टडी में हुआ खुलासा

विशेष संवाददाता September 20 2022 27086

शोधकर्ताओं ने बताया कि चाय पीने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने

हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल: सीएम योगी

हर विधान सभा क्षेत्र में बनाएंगे सौ बेड के उच्चीकृत अस्पताल: सीएम योगी

आनंद सिंह April 10 2022 41140

जंगल कौड़िया पीएचसी से जन आरोग्य मेला का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, कोरोना की तीसरी

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सौंदर्या राय December 08 2022 86513

ये चीजें त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानें आप सर्दियों में कौन सी नेचु

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

रंजीव ठाकुर May 26 2022 36146

कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

केजीएमयू में एक और सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया

आरती तिवारी February 26 2023 62320

एक महिला ने अपने 22 वर्षीय बेटे को अपनी एक किडनी दान कर दी। इससे उसे नया जीवन मिला। किंग जॉर्ज मेडिक

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचाव के लिये दसवीं वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दी। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचाव के लिये दसवीं वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दी। 

हे.जा.स. December 23 2021 28489

यूएन एजेंसी ने अब तक निम्न टीकों को आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2058

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशियाना स्थित सेकंड इ

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

हे.जा.स. June 11 2021 32105

एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्

Login Panel