देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

डिप्रेशन और आत्महत्या को रोका जा सकता है: डॉ सुमित्रा अग्रवाल  

युवाओ की जि़ंदगी में आगे बढऩे का दबाव होता है, पढ़ाई का दबाव, अच्छी जॉब का दबाव, शादी का दबाव, आर्थिक समस्या का दबाव। ऐसी बहुत समस्याएं युवाओ की जि़ंदगी में होती है। चिंताओं से ही तनाव बढ़ता है और तनाव से ही मन की परिस्थिति बेहद खराब हो जाती है।

लेख विभाग
December 05 2022 Updated: December 05 2022 15:31
0 38135
डिप्रेशन और आत्महत्या को रोका जा सकता है: डॉ सुमित्रा अग्रवाल   प्रतीकात्मक चित्र

मौजूदा समय में ख़ास तौर पर युवा पीढ़ी में डिप्रेशन की समस्याएं कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है। ख़ास तौर पर 18 से 36  साल के युवाओं में आत्महत्या का ग्राफ बढ़ रहा जो चिंता का विषय है। वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल 8 लाख से भी ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते है। इन 8 लाख में 35000 लोग भारतीय है। हर 5 में से एक इंसान डिप्रेशन का मरीज होता है।

डिप्रेशन के कारण - Reasons for depression
युवाओ की जि़ंदगी में आगे बढऩे का दबाव होता है, पढ़ाई का दबाव, अच्छी जॉब का दबाव, शादी का दबाव, आर्थिक समस्या का दबाव। ऐसी बहुत समस्याएं युवाओ की जि़ंदगी में होती है। चिंताओं (Worries) से ही तनाव (stress) बढ़ता है और तनाव से ही मन की परिस्थिति बेहद खराब हो जाती है।

डिप्रेशन के लक्षण - Symptoms of depression

  • सिर दर्द
  • गुमसुम रहना, किसी से बात नहीं करना
  • चिड़चिड़ापन
  • किसी भी चीज में मन न लगना
  • सारा दिन नकरात्मकता विचार में डूबे रहना
  • जि़ंदगी जीने की जज्बा का कम होना
  • वजन बढ़ भी सकता है और कम भी हो सकता है।
  • अधिक नहाना या बिलकुल नहीं नहाना।
  • अनिद्रा या बहुत अधिक सोना।
  • भूखे रहना या अत्यधिक खाना।

इन लक्षणों (symptoms) को अनदेखा नहीं करना चाहिए और तुरंत अच्छे डॉक्टर से मिलना चाहिएं। जब डॉक्टर (doctors) काउंसलिंग करते हैं  तब आधी से भी ज्यादा नकरात्मक ऊर्जा (negative energy) कम होने लगती है। समस्याएं का कारण पता करके उस समस्या का हल निकालना लाभदायक होता है।

महिलाओं (women) की अपेक्षा पुरुषो में डिप्रेशन और आत्महत्या (suicide) के केस ज्यादा देखे गए है। एक शोध में पता चला है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष डिप्रेशन के शिकार ज्यादा होते है। औरतें अपनी बातें आमतौर पर अपनी मां या दोस्त से कह कर अपना मन हल्का कर लेती है और कई बार रोकर भी अपने मन की व्यथा को व्यक्त कर लेती है।

पुरुष अपनी बातो को किसी के सामने बयां नहीं करते - Men do not tell their words in front of anyone

ऐसी ही एक कहानी है महान साइंटिस्ट की वे अपने सुसाइड नोट में चौकाने वाली बात लिखे थे। साइंटिस्ट ( Scientist) मन में ही सोचते है और लिखते है की वे आत्महत्या करेंगे और सुसाइड पॉइंट तक जाने में अगर कोई इंसान उन्हें रोक लेगा और उनकी बाते सुनेगा तब वह अपना निर्णय बदल देंगे और आत्महत्या नहीं करेंगे साइंटिस्ट की जिंदगी बचाई जा सकती थी, न केवल साइंटिस्ट बल्कि हर सुसाइड करने वाले की जिंदगी बचाई जा सकती थी। 

मनुष्य का एक स्वभाव है कि वो सामने वाले को हमेशा अपने मापदंड पर आकता  है जो की सही नहीं है। हर व्यक्ति स्वतंत्र है और अपने जीवन के क्रम को स्वयं जी रहे है किसी भी दो लोगो की जीवन एक सामान नहीं है। अपने घरों में भी हर व्यक्ति की जीवनचर्या (lifestyle) अलग है, सोच-विचार और जीने का ढंग अलग है। आत्महत्या से लोगो को बचाने के लिए सब को चेष्टा करनी होगी और निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।

1. कोई भी मरना नहीं चाहता, बचा लिए जाने पर हर सुसाइड करने वाले का यही कहना है कि वे मरना नहीं चाहते थे पर मज़बूर होकर ऐसा कठोर कदम उठाये थे।

2. अपने प्रियजनों से संवेदनात्मक (empathy) साथ व्यवहार करें। खासतौर से पुरुषो के साथ स्नेह, प्रेम और सहानभूति (sympathy) से व्यवहार करें। जो पुरुष कम बोलते है उनके साथ खासतौर पर प्रेमपूर्वक, सकारात्मक बातें करे क्योंकि यही वह लोग होते है जो अपने कष्टों को बता नहीं पातें है और परिवार के होते हुए भी एकांकी का जीवन बिताते बिताते एक दिन आवेश में गलत कदम उठाते है।

3. जिनके साथ रहते है अगर अचानक वह ज्यादा सोने लगे, या कम सोने लगे, बहुत ज्यादा खाने लगे या खाना छोड़ दे, घंटो नहाने लगे या नहाना बंदकर दे, चुपचाप अकेले में रहने लगे (living alone), उनके स्वाभाविक व्यवहार में परिवर्तन को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए और उनसे बात करनी चाहिए।

4. कुछ भी सही गलत नहीं होता, ये सिर्फ दृष्टिकोण (perspective) की बात है। अपने मापदण्ड पर लोगो को सही गलत ठहरना बंद किया जाना चाहिए।

5. प्रेम और सद्भावना ( love and goodwill) से मन को जिता जा सकता है और डिप्रेशन को भी और फिर आत्महत्या जैसी बातों के लिए कोई स्थान नहीं रह जायेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

हे.जा.स. May 18 2023 23597

डॉक्टर की नृशंस हत्या के मद्देनजर, केरल सरकार ने बुधवार को डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल छा

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

आरती तिवारी June 01 2023 27841

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीज को समुचित इलाज न मिलने की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश प

एक्सीडेंट के बाद मरीज के परिजन बरते ये सावधानियां - डॉ लोकेंद्र गुप्ता

रंजीव ठाकुर July 01 2021 51055

मरीज के परिजनों को चाहिए कि खून रोकने के लिए उस स्थान पर कस कर कुछ लपेट दें और मरीज को सही करवट लिटा

फिर पाँव पसार रहा कोरोना वायरस, तीन और मरीजों ने तोड़ा दम
मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

सौंदर्या राय May 09 2023 35895

आंवला बालों के लिए एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है। यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ को प्रेरित कर सकता है, बल

संभल में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

संभल में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 05 2022 29263

संभल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

नियमित योग करके बढाईये अपनी ख़ूबसूरती को

सौंदर्या राय April 07 2022 38433

योग से आपकी स्किन में ग्लो आ जाती है। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लग जातीं है। हम कुछ ऐसे योगासनों के

शीला कृष्णस्वामी ने सुझाये तनाव से दूर के आसान तरीके।

शीला कृष्णस्वामी ने सुझाये तनाव से दूर के आसान तरीके।

हे.जा.स. January 31 2021 23446

हमेशा हेल्दीं और पौष्टिक डाइट लेने पर, नियमित रूप से एक्सारसाइज करने पर और स्क्रीन टाइम से ब्रेक लें

गाजियाबाद में ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ बाइक रैली

गाजियाबाद में ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ बाइक रैली

आरती तिवारी October 17 2022 22133

ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाली गई है। जहां गाजियाबाद से नोएडा तक महिलाओं ने

अमेरिका में 4 से 6 हफ्तों में चार गुना हो सकतें है कोरोना के मामले।

अमेरिका में 4 से 6 हफ्तों में चार गुना हो सकतें है कोरोना के मामले।

रंजीव ठाकुर July 27 2021 34047

सीएनएन ने इसके पीछे कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के प्रसार और टीकाकरण की रफ्तार में आए धीमेपन को व

Login Panel