देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

रकाश नेत्र केंद्र लखनऊ के चिकित्सा निदेशक और मुख्य विट्रोरेटिनल सलाहकार डॉ शोभित चावला ने कहा डायबिटीज की बढ़ती घटना के साथ अनुमान है कि डायबिटीज के शिकार हर 3 लोगों में से 1 व्यक्ति डायबिटिक रेटिनोपैथी से प्रभावित है और युवा कामकाजी आयु वाले वयस्कों में यह अंधापन का प्रमुख कारण है। 

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। भारत में 77 मिलियन से अधिक लोग डायबिटीज के शिकार हैं और इनमें से अनुमानित 18 प्रतिशत लोग डायबिटिक रेटिनोपैथी डीआर से पीडि़त हैं। इस चिंताजनक आँकड़े के बावजूद भारत में डायबिटीज के तीव्र और अपरिवर्तनीय परिणामों जैसे कि डायबिटिक रेटिनोपैथी डीआर के बारे में जागरूकता का स्तर निराशाजनक है। डीआर कामकाजी 20 से 65 वर्ष आयु के वयस्कों में दृष्टि.दोष का प्रमुख कारण है। 


विश्व स्तर पर डायबिटीज के हर 3 मरीजों में से 1 को डायबिटिक मैक्यूलर एडिमा (DME) होने की आशंका रहती है। आँखों की, विशेषकर डायबिटीज से पीडि़त (diabetic patients) और बुजुर्गों के लिए सामान्य जाँच से रोग का समय पर निदान और प्रबंधन करना आसान होता है। 


डायबिटिक रेटिनोपैथी (diabetic retinopathy) का पता चलने पर, डायबिटीज के प्रभावकारी प्रबंधन और नेत्ररोगों (eye diseases) की वृद्धि रोकने के लिए उपचार का पालन करना और स्वास्थ्यकर जीवनचर्या बनाए रखना ज़रूरी हो जाता है। 


प्रकाश नेत्र केंद्र लखनऊ के चिकित्सा निदेशक और मुख्य विट्रोरेटिनल सलाहकार (Vitreoretinal Consultant) डॉ शोभित चावला ने कहा डायबिटीज (diabetes) की बढ़ती घटना के साथ अनुमान है कि डायबिटीज के शिकार हर 3 लोगों में से 1 व्यक्ति डायबिटिक रेटिनोपैथी से प्रभावित है और युवा कामकाजी आयु वाले वयस्कों में यह अंधापन का प्रमुख कारण है। 


भारत में महामारी की दूसरी लहर के बाद डायबिटीज के नए मामले आए। डायबिटीज के सभी मरीजों में से अनुमानित 16 प्रतिशत लोगों को रेटिनोपैथी हो जाता है, जिनमें 5 प्रतिशत को उन्नत अवस्था की रेटिनोपैथी है जिसके कारण स्थाई अंधापन (permanent blindness) हो सकता है। 


डा. शोभित ने कहा कि अनियंत्रित डायबिटीज के कारण आँखों के अनेक रोग हो सकते हैं। इन रोगों में डीआर और कैटरेक्ट मोतियाबिंद (Cataract Glaucoma) जिसमें आँखों के लेंस पर झिल्ली बन जाती है और ग्लूकोमा शामिल हैं जिससे ऑप्टिक नर्व दृग तंत्रिका क्षतिग्रस्त हो सकती है। डायबिटीज के कारण आप आँखों से जुड़े रोगों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हो सकते हैं या फि र कम उम्र में ही इसके शिकार हो सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने PGI में राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का किया शुभारंभ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने PGI में राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का किया शुभारंभ

आरती तिवारी March 18 2023 28474

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीजों की जान बचाने में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम ह

आईवीएफ सेंटर में फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर के इलाज से गर्भवती की मौत

आईवीएफ सेंटर में फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर के इलाज से गर्भवती की मौत

रंजीव ठाकुर September 03 2022 29113

मामला ग्रेटर नोएडा का है जहाँ एक बच्चे की चाहत ने पत्नी की जान ले ली है। दंपती ने बच्चे के लिए जिस आ

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

यूपी के सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

आरती तिवारी December 20 2022 34899

प्रदेश में जेनेरिक दवाओं का बाजार बढ़ेगा। कई कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आई हैं। जेनेरिक आधार के

विटामिन सी लेने पर होंगे शरीर में ये बड़े फायदे

विटामिन सी लेने पर होंगे शरीर में ये बड़े फायदे

लेख विभाग May 24 2023 40383

विटामिन सी के कारण ही खून में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। हम

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में मान्यता दी जाए: एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में मान्यता दी जाए: एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

हुज़ैफ़ा अबरार July 06 2021 36189

प्रस्ताव के अनुसार एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को केंद्र सरकार केे अनुरूप प्रदेश में भी मान्यता दी जाए

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

लेख विभाग April 11 2022 41893

यदि आप प्रेगनेंट हैं और आपको हाई बीपी की भी समस्या है तो सम्बंधित डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी समस्या

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

असुरक्षित अबॉर्शन से रोजाना होती है 8 मौतें: रिपोर्ट

एस. के. राणा September 30 2022 32039

महिलाओं को प्रजनन की स्वायत्ता और गर्भपात का अधिकार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को परिवार स्वास

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 28962

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल ज़ेनिक्स, जिसका आयोजन जॉर्जिया, मोलदोवा, रूस और दक्षिण अफ्रीका की 11 साई

13 साल की बच्ची ने 28 दिन में कैंसर को दी मात

13 साल की बच्ची ने 28 दिन में कैंसर को दी मात

हे.जा.स. December 14 2022 33051

ब्रिटेन के डॉक्टरों ने 13 साल की लड़की में मौजूद ल्यूकेमिया कैंसर को 28 दिन में खत्म कर दिया है।

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

विशेष संवाददाता February 16 2023 30909

मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर का होना एक आम बात हो गई है। वायरल फीवर के तेजी से फैलने का मुख्य का

Login Panel