












































प्रतीकात्मक चित्र
किसी भी व्यक्ति को अगर स्वस्थ रहना है तो उसे एक अच्छी नींद लेने की आवश्यकता होती है। शरीर के लिए नींद एक दवा का काम करती है। नींद सही ढंग से ना आने के कारण मनुष्य बीमार भी पड़ सकता है। बहुत से लोग जिन्हे नींद नहीं आती है वो नींद की गोली का भी उपयोग करते हैं।
8 घंटे की नींद शरीर की रोज की जरूरत है और शरीर की ये खुराक कई बार हमारी ही गलतियों से पूरी नहीं होती। वर्तमान में लोगों की दिनचर्या और खान - पान ख़राब हो गया है। इस कारण नींद पर भी बुरा असर पड़ा है। लोगों की रातों की नींदें उड़ी रहना भी कहीं न कहीं बिगड़े हुए खान पान के कारण ही हैं। रात के खाने में ली गई खास चीजें आपकी नींद खराब कर सकती हैं।
आइये जानते हैं उन चीज़ों को जिससे नींद पर असर पड़ सकता है - Let us know those things which can affect sleep
बर्गर या सैंडविच (Burger or Sandwich) - बर्गर में अगर आप खूब सैलेड डाल कर यह सोच कर खा रहे कि ये अब हेल्दी बन जाएगा तो ऐसा नहीं है। बर्गर में मौजूद फैटी फीलिंग्स और सॉस स्वाद में तो लाजवाब हो सकते हैं, लेकिन सेहत के लिए नहीं। ये पेट में एसिड के लेवल को बढ़ा देता हैख् इससे हार्टबर्न की समस्या होती है और रात में खा कर सोते ही यह समस्या तेजी से बढ़ती है जो नींद में खलल का कारण होती है।
डॉर्क चॉकलेट (Dark Chocolate) - डार्क चॉकलेट में बहुत अधिक कैफीन और उत्तेजक पदार्थ होते हैं, जो हृदय को आराम देने के बजाए कार्यशील रखते हैं तथा मस्तिष्क को एक्टिव। ये दिन में लेना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन रात में बेहतर नींद के लिए यह सही नहीं।
अल्कोहल (Alcohol) - रात को सोने से ठीक पहले अगर आप ये सोच कर अल्कोहल लेते हैं कि उनकी दिनभर की थकान उतर जाएगी और बेहतर नींद आएगी तो अपनी सोच को बदल लें,क्योंकि ऐसा कर के वह अपनी नींद ही नहीं हेल्थ को भी चौपट कर रहे हैं। इसमें कैलोरी भी बहुत अधिक होती है जो वेट गेन और डायबिटीज को बढ़ावा देता है।
पिज्जा- बर्गर (Pizza - Burger) - पिज्जा तो वैसे किसी भी वक्त खाना बेहतर नहीं लेकिन रात में खाना इसे आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। मैदे और कई तरह की सॉस और चीज से मिलकर बना ये पिज्जा हार्टबर्न का कारण होते हैं। वेट और डायबिटीज के साथ हाईबीपी का कारण बन सकता है आपका ये डिनर।
चिप्स और नमकीन (Chips and snacks) - रात में खाने के बाद अगर आपकी आदत चिप्स या नमकीन के साथ चाय पीने की है तो इस आदत को आज ही बदल डालें क्योंकि आपके नींद और हेल्थ के लिए इससे बुरी चीज कुछ और नहीं हो सकती है। इन स्नैक्स में बहुत ही अधिक मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है, जो आपको नींद के पैटर्न को धीमे जहर की तरह बिगाड़ता है। साथ ही हाई बीपी, डायबिटीज और वजन बढ़ने के लिए भी ये जिम्मेदार होता है।
पत्तेदार सब्जियां (Leafy vegetables) - वैसे हरी सब्जियां जेसे ब्रोकली या पत्तागोभी खाना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन रात के डिनर में इन्हें लेने से बचें क्योंकि ये गैस पैदा करने का कारण होती हैं। इनमें अघुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो लंबे समय तक आपका पेट को भरा रखती है और धीरे-धीरे पचता है। इसे खा कर सोने से ये प्रक्रिया और धीमी होती है इससे ये गैस या पाचन संबंधी अन्य समस्याएं पैदा करने लगती हैं। प्याज, ब्रोकोली, पत्तागोभी, फूल गोभी, खड़े अनाज आदि इनहें डिनर में खाएं।
रेड मीट (Red meat) - रेड मीट प्रोटीन और आयरन से भरा जरूर होता है, लेकिन ये आपके डिनर के लिए बेहतर विकल्प नहीं है। इसे खाने के बाद सोने से आपको बेचैनी हो सकती है और आपकी नींद खराब।
पास्ता (Pasta) - कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट से भरा पास्ता आपके पेट को भरा महसूस तो करा देगा लेकिन आपकी नींद और सेहत की बैंड बजा देगा। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, हानिकारक वसा में बदल जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल, बीपी और ह्रदय रोग का कारण बनता है। इसका ग्लासिमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है इसलिए ये डायबिटीज का कारण भी हो सकता है। रात में खाने से एसिड फॉर्मेशन बढ़ता है जिससे एसिडिटी और गैस की दिक्कत होती है।
चाट-गोल्गप्पे (Chaat-Golgappas) - तो याद रखिए इन फूड्स में से कुछ को तो खाने से हमेशा बचें लेकिन कुछ को रात में खाने से बचना चाहिए। ताकि एक बेहतर नींद और बेहतर स्वास्थ्य को पाया जा सके।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 581
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 455
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9786
एस. के. राणा January 20 2026 0 5999
एस. के. राणा February 01 2026 0 5971
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5579
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5565
एस. के. राणा January 13 2026 0 5131
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5068
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87470
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35645
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38622
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36127
लेख विभाग March 19 2022 0 35686
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73547
बीते 24 घंटे में कोविड के 236 नए केस सामने आए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 1087
देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी
बदलते मौसम में गले में खराश हो जाती है। गले में खराश की समस्या ठंडा खाने की वजह से भी हो सकती है। कु
देश में मिले पहले दो मंकीपाक्स संक्रमण मामलों से पता चला है कि वैरिएंट यूरोप में फैले संक्रमण से अलग
सरकारी आंकड़ों में बेशक डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो लेकिन, प्राइवेट अस्पतालोंं में मरीजों की भरम
कोविड-19 का टीका लगवाने में हिचक या इससे इनकार करने का सीधा संबंध उपेक्षा, घरेलू हिंसा जैसे बचपन के
महाराष्ट्र सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर की मैन्युफैक्चरिंग के लाइसेंस को रद्द कर दिय
अस्पताल में पैथालॉजी, एक्सरे और अल्ट्रासाउण्ड सुविधा पहले से है। मगर सीटी स्कैन सुविधा न होने से इमर
प्रसिद्ध चिकित्सक नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हैल्थ 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में एक हजार ब
कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेना कोर्ट लखनऊ ने किडनी के

COMMENTS