देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

साइकिल चलाने से बढ़ती है सुंदरता, आईये जानते हैं कैसे ?

स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से साइक्लिंग करते हैं। उनकी त्वचा पर यूवी अल्ट्रारेज से होने वाले रेडिऐशन का असर कम होता है। साथ ही त्वचा पर बढ़ती उम्र के निशान जल्दी नजर नहीं आते हैं।

सौंदर्या राय
February 17 2022 Updated: February 17 2022 16:20
0 43545
साइकिल चलाने से बढ़ती है सुंदरता, आईये जानते हैं कैसे ? प्रतीकात्मक

अब तक आपने यही सुना और पढ़ा होगा कि साइकिल चलाने से सेहत बनती है। शायद ही किसी ने आपको बताया हो कि साइकिल चलाने सुंदरता भी बढ़ती है। हालांकि ये पूरी तरह सच है। यदि आप हर दिन कुछ मिनट के लिए साइकिल (Cycling) चलाती हैं और सही डायट (diet) लेती हैं तो स्टेमिना (stamina) के साथ स्किन का ग्लो (glow) भी बढ़ता है।

स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से साइक्लिंग करते हैं। उनकी त्वचा पर यूवी अल्ट्रारेज से होने वाले रेडिऐशन का असर कम होता है। साथ ही त्वचा पर बढ़ती उम्र के निशान जल्दी नजर नहीं आते हैं।

साइकिल चलाना पूरे शरीर के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर सिर्फ त्वचा की बात करें तो आपकी त्वचा को साइक्लिंग करने से पांच खास फायदे मिलते हैं।

  • त्वचा पर बढ़ती उम्र के निशान जल्दी नहीं आते और आप सालों-साल जवां रहती हैं।
  • सही डायट के साथ साइक्लिंग करने पर स्किन का ग्लो तेजी से बढ़ता है।
  • त्वचा पर सूरज की हानिकारक किरणों का असर अन्य लोगों की तुलना में बेहद कम होता है।
  • स्किन कैंसर का रिस्क काफी हद तक कम होता है।
  • त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे, त्वचा की अंदरूनी सूजन, स्किन डैमेजिंग और स्लो रिपेयरिंग जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
  • स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की रिसर्च में सामने आया है कि नियमित रूप से साइकिल चलाने पर अच्छी नींद आती है। जब नींद गहरी और पूरी होती है तो त्वचा का निखार भी तेजी से बढ़ता है।
  • त्वचा पर थकान और सूजन नहीं होती है। गहरी नींद के दौरान स्किन रिपेयरिंग की नैचरल प्रॉसेस भी काफी तेज गति से होती है। यह भी स्किन का ग्लो बढ़ाने में मदद करती है।

यूथफुल स्किन के लिए - for youthful skin

साइक्लिंग सिर्फ एक एक्सर्साइज नहीं है। बल्कि बॉडी, ब्रेन और बैलंस का सीक्रेट भी है। यह त्वचा को सुंदर और जवां रखती है। तो ब्रेन को शांत और तनाव रहित रखने में मदद करती है। तनाव कम होना भी आपको अधिक खूबसूरत और आकर्षक बनाता है। बाकी साइकिल चलाने वालों के शरीर पर एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है। इसलिए आपको फिट रखकर भी यह आपकी सुंदरता बढ़ाने में सहायता करती है।

स्किन डिटॉक्सिफिकेशन के लिए - for skin detoxification

साइक्लिंग के जरिए स्किन डिटॉक्सिफिकेशन भी एकदम सही तरीके से होता है। क्योंकि साइकिल चलाने पर शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे पसीना आता है। इस पसीने के साथ शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। जिससे स्किन की डीप क्लीनिंग हो जाती है और त्वचा में कसावट बनी रहती है।

साइकिल चलाते समय पसीना आने से स्किन पोर्स की गहराई से सफाई हो जाती है। पोर्स में जमा गंदगी और चिकनाई शरीर की गर्मी के कारण पसीने के साथ बाहर आ जाते हैं। इससे त्वचा में पिंपल और ऐक्ने जैसी समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।

सुन्दर फिगर पाने का बेस्ट ऑप्शन - Best option to get beautiful figure

लड़कियाँ सुन्दर फिगर और फिटनेस के प्रति कुछ ज्यादा ही अवेयर रहती हैं, इसके लिए साइक्लिंग सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे कॉव मसल्स स्ट्रांग होता है। थाई मसल्स भी स्ट्रांग होता है। हैंड को शोल्डर के लेवल में लाता है। शरीर से फैट्स को खत्म कर देती है।शरीर सुन्दर शेप में आ जाती है। मसल्स को स्ट्रांग व सुडौल बनाता है। इससे फिगर निखरकर सामने आता है।

स्किन डिजीज से बचाती है साइक्लिंग - Cycling protects against skin diseases

साइकिल चलाने वालों की स्किन हेल्थ ऐसा ना करने वालों की तुलना में कहीं अधिक बेहतर होती है। इन लोगों को स्किन इंफेक्शन, त्वचा संबंधी दूसरी बीमारियां यहां तक कि स्किन कैंसर जैसा भयानक रोग होने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है। क्योंकि इनकी त्वचा पर सूरज की हानिकारक किरणों का उतना बुरा असर नहीं होता है, जितना ऐसा ना करने वाले लोगों की त्वचा पर होता है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अंजीर के नियमित सेवन से घटेगा वजन: डायटीशियन आयशा खातून 

अंजीर के नियमित सेवन से घटेगा वजन: डायटीशियन आयशा खातून 

आयशा खातून March 07 2023 38195

वजन घटाने के लिए आप चाहें तो अंजीर को सूखा या भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप ताजा अंजीर खा सकते ह

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

रंजीव ठाकुर August 15 2022 59235

आज के दौर में बच्चे मोबाइल में गेम खेलने या यूट्यूब देखने में व्यस्त रहते हैं इससे समाज में बच्चों क

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2022 26624

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च सीफार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

हे.जा.स. May 06 2023 60879

कोरोना की वैक्सीन के आठ माह के भीतर चार सैंपल फेल हो चुके हैं। एक सैंपल वर्ष 2021 में फेल हो चुका है

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है, लंग कैंसर

भारत में तेजी से पैर पसार रहा है, लंग कैंसर

एस. के. राणा December 07 2025 4662

फेफड़ों के कैंसर के लिए अब तक देश में कोई राष्ट्रीय जांच कार्यक्रम नहीं होने की वजह से जागरूकता ही ल

डर्माफिक ने उतारा बायो सेल्यूलोज फेस मास्क।

डर्माफिक ने उतारा बायो सेल्यूलोज फेस मास्क।

हुज़ैफ़ा अबरार January 23 2021 25262

डर्माफिक बायो सेल्यूलोज चारकोल मास्क प्रदूषकों के डिबेसिंग प्रभाव को कम करने में मदद करता है और त्वच

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

विशेष संवाददाता May 10 2022 44168

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के कई कारण बताये गएँ हैं, जैसें साथी को यौन संचारित रोग हो, उसका क

भारतीय शास्त्रों के अनुसार भोजन के नियम

भारतीय शास्त्रों के अनुसार भोजन के नियम

लेख विभाग August 11 2022 44550

यदि भोजन के सभी नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का रोग और शोक न

अगले 9 महीने में बंद हो सकती है बीमार सरकारी कंपनियां, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

अगले 9 महीने में बंद हो सकती है बीमार सरकारी कंपनियां, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

अखण्ड प्रताप सिंह November 10 2020 48518

नीति आयोग ने सरकारी कंपनियों के विनिवेश के लिए कुछ शर्तें तय की हैं. इसके आधार पर सरकार ने 2016 से 3

 स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी September 10 2023 36128

स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने जा रही ह

Login Panel