देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एंटीरेट्रोवायरल दवाओं की कमी से जूझ रहे एचआईवी मरीज

कुछ राज्यों के एआरटी केन्द्रों में दवाओं की आपूर्ति कम होने से एचआईवी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एआरटी दवाओं और डोलटेग्रेविर की कमी ने एचआईवी की परेशानी में इजाफा कर दिया है। इन दवाओं से मरीजों में वायरस का लोड कम हो जाता है।

रंजीव ठाकुर
July 07 2022 Updated: July 08 2022 00:34
0 21987
एंटीरेट्रोवायरल दवाओं की कमी से जूझ रहे एचआईवी मरीज प्रतीकात्मक

लखनऊ। कुछ राज्यों के एआरटी केन्द्रों में दवाओं की आपूर्ति कम होने से एचआईवी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एआरटी दवाओं और डोलटेग्रेविर की कमी ने एचआईवी मरीजों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। इन दवाओं से मरीजों में वायरस का लोड कम हो जाता है।


सूचना के अनुसार केन्द्रीय चिकित्सा सेवा सोसायटी (Central Medical Services Society) ने 8 महीने पहले एआरटी दवाओं की आपूर्ति के लिए टेण्डर निकाला था लेकिन निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। 3 महीने पहले भी निविदा निकाली गई थी लेकिन इसको भी अंजाम तक नहीं पहुंचाया गया। अब राज्यों से कहा जा रहा है कि वह अपने स्तर पर एआरटी दवाओं का प्रबंध करें।


देश के कई राज्य एचआईवी (HIV) के लिए जरूरी डोलटेग्रेविर (Dolutegravir) के साथ नेविरापीन (Nevirapine), लोपिनवीर (Lopinavir), रटनवीर (Ritonavir) आदि दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। यह समस्या महाराष्ट्र, नागालैण्ड, असम, मेघालय और मणिपुर में बनी हुई है।


एड्स सोसायटी ऑफ इंडिया (AIDS Society of India) के अध्यक्ष डॉ ईश्वर गिलाडा के मुताबिक एड्स के लिए जरूरी दवाएं आउट ऑफ स्टॉक है और इन दवाओं की जल्द आपूर्ति के लिए हम प्रयासरत है। 


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (National AIDS Control Programme) में दवाओं (antiretroviral and dolutegravir drugs) की कमी के लिए दो कारण महत्वपूर्ण है। पहली समस्या आपूर्ति श्रंखला में है और दूसरी समस्या यह है कि कुछ ही फार्मा कंपनियों द्वारा इन दवाओं का निर्माण किया जाता है और अधिकारी इन दवाओं को काफी कम दामों पर खरीदते हैं जिससे दवाओं की उपलब्धता में कमी हो रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिए नींबू पानी पीने के फायदे

जानिए नींबू पानी पीने के फायदे

लेख विभाग May 06 2023 27337

भोजन से पहले नींबू पानी पीने से डाइजेशन को बढ़ाने और भूख को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलि

क्या आपका सनस्क्रीन लोशन दावों पर खरा है ?

क्या आपका सनस्क्रीन लोशन दावों पर खरा है ?

सौंदर्या राय December 05 2025 6307

आधुनिक सनस्क्रीन से नियमित रूप से एसपीएफ 30+ या 50+ सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जाती है। कंपनियों को

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28761

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

हे.जा.स. April 25 2022 30005

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमे

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीज का किया जटिल किडनी ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार April 29 2026 3255

एचआईवी जैसी दूसरी बीमारियों के साथ ट्रांसप्लांट करना कई विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और बेहद सावधा

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आनंद सिंह April 13 2022 33771

उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माण इकाई बेहद कम है, इस नई इकाई के खुलने से राज्य का भला हो

कोरोना पर विजय पाने के लिए अफवाहों से रहना होगा दूर।

कोरोना पर विजय पाने के लिए अफवाहों से रहना होगा दूर।

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2021 25075

मनगढ़ंत और सच्चाई से कोसों दूर सुझाव व सलाह का कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है । ऐसे सुझाव व सलाह को हक

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

COVID 19 वैक्सीन का नए सिरे से ग्‍लोबल ट्रायल चाहते हैं एस्‍ट्राजेनेका के सीईओ

हे.जा.स. November 28 2020 22501

स्‍ट्राजेनेका (AstraZeneca) द्वारा विकसित ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्‍सीन के ग्‍लोबल ट्रायल की शु

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

एस. के. राणा November 06 2022 29288

दिवाली से 5 दिन बाद जब इसी तरह का सवाल पूछा गया था, तब 70 फीसदी प्रतिभागियों ने शिकायत की थी कि उनके

ओमीक्रोन के ख़ौफ से दुनियाभर में 2,800 से अधिक फ्लाइट्स  रद्द।  

ओमीक्रोन के ख़ौफ से दुनियाभर में 2,800 से अधिक फ्लाइट्स  रद्द।  

एस. के. राणा December 28 2021 42032

24, 25 और 26 दिसंबर को दुनियाभर में 6,000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थी। अमेरिका में रविवार क

Login Panel