देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जीवनशैली में बदलाव से बढ़ रही नींद संबंधित बीमारियाँ।

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया ओएसए की शिकायत विश्व भर में 100 करोड़ लोगों को है लेकिन ओएसए के 80 प्रतिशत मामलों का निदान नहीं कराया जाता।

हुज़ैफ़ा अबरार
March 19 2021 Updated: March 20 2021 19:58
0 33324
जीवनशैली में बदलाव से बढ़ रही नींद संबंधित बीमारियाँ। प्रतीकात्मक

लखनऊ। वर्ल्ड स्लीप डे के अवसर पर मिडलैंड हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर लखनऊ में फिलिप्स इंडिया के सहयोग से स्लीप डिस्ऑर्डर के निदान के लिए नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया। पिछले कुछ दशकों में जीवनशैली से संबंधित बीमारियों में हो रही वृद्धि के चलते स्लीप डिस्ऑर्डर जैसे ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया, ओएसए या स्लीप एप्निया से पीडि़त लोगों की संख्या स्थिर रूप से बढ़ रही है। 

ओएसए नींद से संबंधित श्वास की समस्या है जिसमें नींद के दौरान सांस थम जाती है। इस बीमारी के लक्षण दिन में और रात में अलग होते हैं। दिन में होने वाले स्लीप एप्निया के लक्षणों में दिन में नींद आते रहना या फिर थकावट रहना, सुबह सरदर्द होना, ध्यान केंद्रित न कर पाना और चिड़चिड़ाहट होना शामिल है। रात में स्लीप एप्निया के लक्षणों में जोर से खर्राटे लेना जो कमरे से बाहर भी सुनाई दें बार-बार पेशाब आना, गला सूखना और नींद के दौरान हाँफना शामिल हैं। 

मिडलैंड हॉस्पिटल के हेड ऑफ  डिपार्टमेंट डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया नींद की समस्याओं जैसे स्लीप एप्निया के बारे में जानकारी का स्तर मरीज समुदाय में काफी कम है। नींद का हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर होता है और यदि स्लीप एप्निया का इलाज न हो तो इससे हाई ब्लड प्रेशर, अनियंत्रित डायबिटीज़, कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों एवं स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। हमने इस जाँच शिविर का आयोजन इस बीमारी की जागरुकता बढ़ाने और इन बीमारियों से पीडि़त मरीजों को नि:शुल्क मेडिकल परामर्श देने के लिए किया है। 

उन्होंने बताया कि स्लीप एप्निया का इलाज संभव है और इसे सीपीएपी कंटीन्युअस पॉजि़टिव एयरवे प्रेशर, थेरेपी एवं बिहैवियोरल थेरेपी से ठीक किया जा सकता है। जिन लोगों ने यह थेरेपी कराई है उनके स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला है। इस वर्ल्ड स्लीप डे पर मैं मरीजों एवं फिजि़शियंस से आग्रह करता हूँ कि वो स्लीप को नियंत्रण में लें और स्लीप डिस्ऑर्डर का निदान कराके उसका इलाज कराएं।

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया ओएसए की शिकायत विश्व भर में 100 करोड़ लोगों को है लेकिन ओएसए के 80 प्रतिशत मामलों का निदान नहीं कराया जाता। जिनमें से 51 प्रतिशत ओवरवेट-मोटापा पीडि़त हैं और 53 प्रतिशत को गंभीर समस्या जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, अस्थमा, दिल की बीमारी एवं स्ट्रोक की समस्या है। मिडलैंड हैल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर एक अति आधुनिक एवं विश्वस्तरीय चिकित्सालय है जहां स्लीप एप्निया की जाँच एवं निदान की सुविधा 5 स्लीप लैब्स द्वारा उपलब्ध है। यह हॉस्पिटल मई 2021 तक अपने मरीजों को सभी स्लीप स्टडीज़ पर 20 प्रतिशत की छूट देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्लीप एवं रेस्पिरेटरी केयर में उद्योग के इनोवेटर के रूप में फिलिप्स क्लिनिकली प्रमाणित समाधानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो लोगों को अपनी स्लीप हैल्थ को नियंत्रण में लेने में मदद करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ब्रेन एन्यूरिज्म का पिन होल सर्जरी से किफायती इलाज सम्भव।

रंजीव ठाकुर July 31 2021 29800

हेल्थ जागरण ने राजधानी के मेदांता अस्पताल में हुई ब्रेन एन्यूरिज्म की पिन होल सर्जरी को लेकर डॉक्टर्

देश में बढ़ रहें है कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले।

देश में बढ़ रहें है कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले।

हे.जा.स. January 06 2021 22013

नए कोरोना स्ट्रेन की जांच के लिए देश के विभिन्न राज्यों में 10 विशेष प्रयोगशालाओं का समूह गठित किया

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने खोजा आंख के ट्यूमर का स्वदेशी उपचार।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने खोजा आंख के ट्यूमर का स्वदेशी उपचार।

हे.जा.स. January 01 2021 23107

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) ने आंख के ट्यूमर के उपचार के लिए पहली स्वदेशी रूथेनियमियम 106 पट

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

सर्दियों में मीठा खाने के बाद ऐसे मेंटेन करें वजन

लेख विभाग November 10 2022 36302

सर्दियों में भले ही ठंड और प्रदूषण की वजह से आपको बाहर निकलने का मन ना हो तो आप घर में ही कुछ देर के

हार्ट अटैक के बाद ब्रेन डेड के मामले तेजी से बढ़े हैं: डॉ स्वप्निल पाठक

हार्ट अटैक के बाद ब्रेन डेड के मामले तेजी से बढ़े हैं: डॉ स्वप्निल पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 35000

मुख्य धमनी जो हृदय को रक्त की सप्लाई करती है अगर उस धमनी में अचानक ब्लाकेज आ गया जिसकी वजह से खून हृ

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

फटकार: केवल कोरोना नहीं बल्कि इस काल में अनाथ हुए सभी बच्चों को मिले योजनाओं का लाभ - सुप्रीम कोर्ट।

एस. के. राणा July 27 2021 31536

कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को लेकर एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। इन अ

जानिए सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन कितनी है खास?

जानिए सर्वाइकल कैंसर की स्वदेशी वैक्सीन कितनी है खास?

विशेष संवाददाता January 28 2023 26767

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बनी पहली स्वदेशी वैक्सीन कुछ महीनों में बाजार में आ जाएगी। इस वैक्सीन को पुण

खराब जीवनशैली और खानपान कर किडनी बेकार- डॉ सिद्धार्थ

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 23464

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल म

 अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भरमार

अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भरमार

विशेष संवाददाता July 28 2023 40342

जिले में बारिश और उमस भरे मौसम में आंखों का रोग यानि आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस खूब फैल रहा है। दरअसल

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

लेख विभाग April 11 2022 37688

आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसा संगीत जो हमारे मन को शांत कर दे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसा कि हम जानते

Login Panel