देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

इस वक्त बरती ढिलाई तो कोरोना जीत जाएगा लड़ाई - डॉ. सूर्य कान्त

अगले दो हफ्ते चुनौतीपूर्ण, सभी प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन जरूरी। जिस संयम से मनाई ईद, उसी सादगी से होली मनाने में ही है भलाई। होली मनाएं पर गले न लगाएं, इस बार नमस्ते-प्रणाम से काम चलाएं।

इस वक्त बरती ढिलाई तो कोरोना जीत जाएगा लड़ाई - डॉ. सूर्य कान्त कोविड टीकाकरण के ब्रांड अम्बेसडर डॉ. सूर्य कान्त ।

लखनऊ। देश के कुछ राज्यों में फिर से तेजी से पाँव पसार रहे कोविड-19 से बचने के लिए अभी किसी भी तरह की ढिलाई बरतना खुद के साथ, घर-परिवार और समुदाय को मुसीबत में डालने वाला साबित हो सकता है । कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचने के लिए अभी पूरी तरह से सतर्क रहने और एक दूसरे से दो गज की शारीरिक दूरी बनाये रखने, बाहर निकलने पर मास्क से अच्छी तरह से मुंह व नाक को ढकने और हाथों की स्वच्छता में ही सभी की भलाई है । 

यह कहना है किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के कोविड टीकाकरण के ब्रांड अम्बेसडर डॉ. सूर्य कान्त का ।

​डॉ. सूर्यकान्त का कहना है कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात और कुछ अन्य राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर से दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, ऐसे में उन राज्यों से आने वालों से एक बार फिर वायरस के फैलाव की पूरी गुंजाइश है । ऐसे में सरकार उन राज्यों से आने वालों की एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन आदि पर फिर से जांच में तेजी लायी है फिर भी स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए जरूरी है कि हम अपनी तरफ से कोई ढिलाई न बरतें । भीडभाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाकर रखें क्योंकि आने वाले दो हफ्ते बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं क्योंकि इस समय फ्लाइट, ट्रेन व बस से घर पर होली मनाने आने वालों की तादाद बढ़ सकती है । बाजार में भी खरीदारों की भीडभाड़ से बचने की सख्त जरूरत है, नहीं तो हमें एक साल पहले वाली स्थिति में जाने से रोक पाना मुश्किल हो जाएगा । उनका कहना है कि किसी भी लड़ाई का आखिरी दौर ही सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि उस समय ढिलाई बरती तो सारे किये कराये पर पानी फिर सकता है । इसलिए अगर इस वक्त हमने किसी भी तरह की ढिलाई बरती तो वायरस से हार सकते हैं ।

​डॉ. सूर्य कान्त का कहना है कि जब तक करीब 70 फीसद लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता है तब तक वैक्सीन लगवाने वालों और न लगवाने वाले दोनों को बचाव के सभी प्रोटोकाल का पालन करना पहले जैसे ही जरूरी है । उनका कहना है कि अभी ज्यादा जोखिम वाले जिन समूहों का टीकाकरण हो रहा है उनकी कुल तादाद देश में करीब 27 करोड़ हो सकती है । ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रतिरक्षित करने के लिए हो सकता है, अप्रैल के आखिर या मई के पहले हफ्ते में दो और वैक्सीन आ जाएँगी ।उसके बाद इसे सभी के टीकाकरण के लिए खोला जा सकता है ।

होली मनाएं पर गले न लगाएं :
​डॉ. सूर्य कान्त का कहना है कि कोरोना काल में जिस तरह संयम और सादगी के साथ ईद का त्योहार लोगों ने मनाया है उसी सादगी के साथ हमें एक हफ्ते बाद आने वाले होली के पर्व को भी मनाने की सख्त जरूरत है । इस वक्त एक दूसरे से गले मिलने से संक्रमण के फैलाव की पूरी गुंजाइश है, इसलिए इस बार होली में एक दूसरे से गले मिलकर हैप्पी होली बोलने से बचें और नमस्ते व प्रणाम कहकर आत्मीयता जताएं ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

‘वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे’ आज, जानें इस बार की थीम ?

‘वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे’ आज, जानें इस बार की थीम ?

आरती तिवारी September 21 2022 24328

अल्जाइमर्स एक दिमागी बीमारी है,जो व्यक्ति के दिमाग को कमजोर कर मैमोरी पर असर डालती है। पहले ये बीमार

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

हे.जा.स. November 28 2020 23880

जिन लोगों पर बीमारी का खतरा नहीं है आप उन्‍हें वैक्‍सीन नहीं दें। आप यह भी प्‍लानिंग न करें कि लाखों

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों का होगा प्रशिक्षण। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 29 2021 24846

लोक बन्धु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण से जुड़ी सभी तैयारि

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 03 2022 31953

देश में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मामले अभी भी

फार्मईजी, थायरोकेयर का अधिग्रहण करेगी।

फार्मईजी, थायरोकेयर का अधिग्रहण करेगी।

हे.जा.स. June 27 2021 29121

एपीआई होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी सिद्धार्थ शाह ने कहा कि यह एक साहसी कदम है, जिसमें उनकी सात वर्ष

ओमिक्रॉन संक्रमण पर प्रभावी नहीं हो रहा कोरोनारोधी टीका और बूस्टर डोज।

ओमिक्रॉन संक्रमण पर प्रभावी नहीं हो रहा कोरोनारोधी टीका और बूस्टर डोज।

एस. के. राणा December 25 2021 26367

देश में हर दस संक्रमित में से नौ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली थीं, इसके बावजूद वे

एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए जारी एसओपी ली वापस

एम्स ने सांसदों के इलाज के लिए जारी एसओपी ली वापस

एस. के. राणा October 22 2022 28892

राजधानी में स्थित एम्स ने सांसदों के लिए उपचार सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए जारी की मानक संचा

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2021 28675

आज के समय में हवा, पानी सभी कुछ प्रदूषित हो गया है। फलों और सब्जियों में जितना कीटनाशक का प्रयोग किय

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

हे.जा.स. February 02 2021 29813

हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

कैंसर जागरूकता सप्ताह की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता November 09 2022 30756

डॉ राममोहन सहाय ने बताया कि आज से जिले के सभी प्रखंडों में कैंसर जागरूकता सप्ताह का व्यापक प्रचार प्

Login Panel