देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

'स्वास्थ्य एवं सद्भाव के लिए योग' बनी राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड की थीम

भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड को 18 जून से 20 जून 2022 तक यूपी के सभी जनपदों, ब्लॉकों एवं विद्यालयों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

रंजीव ठाकुर
May 03 2022 Updated: May 04 2022 01:56
0 54984
प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड को 18 जून से 20 जून 2022 तक यूपी के सभी जनपदों, ब्लॉकों एवं विद्यालयों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। 

इस वर्ष योग ओलम्पियाड (National Yoga Olympiad) की विषयवस्तु/थीम ’’स्वास्थ्य एवं सद्भाव के लिए योग’’ (Yoga for Health and Harmony) निर्धारित की गयी है। प्रदेश (up) स्तर पर योग संबंधी गतिविधियॉ आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में शिक्षा निदेशक (Director of Education) डॉ. सरिता तिवारी ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिये हैं। 

जारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड के अन्तर्गत विद्यालय/ब्लाक, जनपद व राज्य स्तर पर योग सम्बन्धी गतिविधियां आयोजित करायी जायेगी।  जिसमें क्रिया (Kriya), आसन (Asana), प्राणायाम (Pranayama), ध्यान (Dhyana), मुद्रा (Mudra) और बन्ध (Bandha) को शामिल किया गया है।

ज्ञातव्य है कि योग बच्चों के शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य (physical and emotional health) के लिए सकारात्मक एवं स्वस्थ्य जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है। विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों को विकसित करने तथा प्रकृति और ब्रह्मांड के साथ सामंजस्य स्थापित करने में योग सहायक है।

डॉ. सरिता तिवारी ने बताया कि योग ओलम्पियाड में समस्त राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा-9 एवं कक्षा 10 में अध्ययनरत 14 वर्ष से 16 वर्ष की छात्र एवं छात्राएं प्रतिभाग कर सकते है। योग ओलम्पियाड में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय/ब्लॉक, जनपद, राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी या अंग्रेजी माध्यम का प्रयोग किया जायेगा। विद्यालय/ब्लॉक स्तर पर यह योग ओलम्पियाड का प्रथम स्तर हैं, जहाँ समस्त विद्यालय प्रतिभाग कर सकते हैं। 

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर चयनित 04 छात्र एवं 04 छात्राओं के नाम आगामी स्तर हेतु प्रेषित किये जायेंगे। इसी प्रकार जिला स्तर पर यह योग ओलम्पियाड का द्वितीय स्तर होगा, जहाँ ब्लॉक स्तर पर चयनित ही प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर चयनित 04 छात्र एवं 04 छात्राओं का नाम आगामी स्तर के लिए चयन हेतु प्रेषित किये जायेंगे।
  
विद्यालय/ब्लाक स्तर पर 05 मई, 2022 तक तथा जनपद स्तर पर 08 मई, 2022 तक योग ओलम्पियाड के अर्न्तगत योग कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। योग कार्यक्रम (Yoga program) में प्रतिभागी छात्र/छात्राओं के चयन के मानक निर्धारित किये गए है। जिसमें प्रतिभागियों का मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर एक ज्यूरी द्वारा किया जायेगा। संस्थानों के शिक्षक, अभ्यासकर्ता एवं योग संस्थानों (yoga institutes) के विशेषज्ञ को ज्यूरी के सदस्य के रूप में नामित किया जायेगा। छात्र एवं छात्राओं का मूल्यांकन अलग-अलग किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि योग ओलम्पियाड के अर्न्तगत ब्लॉक/विद्यालय एवं जनपद स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रम में चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जायेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण में जांच शुरू, कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त

चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण में जांच शुरू, कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त

रंजीव ठाकुर July 08 2022 33275

उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों के स्थानांतरण को लेकर इस महीने की शुरुआत से काफी चर्चाएं हो रही हैं। डॉक

महामारी के दौरान बढ़ा नशीले पदार्थो का सेवन, ख़राब कर रहा  लीवर।  

महामारी के दौरान बढ़ा नशीले पदार्थो का सेवन, ख़राब कर रहा  लीवर।  

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 32483

लोग महामारी के कारण बढे तनाव, बोरियत और अकेलेपन की वजह से शराब और अन्य नशीले पदार्थो का सेवन ज्यादा

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

हे.जा.स. January 25 2021 21656

वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में पिछले वर्ष 15.63 अरब डॉलर की तुलना में 18.07 अरब डॉलर का दवा

स्वास्थ्य विभाग में तबादले: जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में तबादले: जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2022 42634

सचिव प्रांजल यादव  ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह से स्थानांतरण के जिम्मेदार अधिकारियों की जान

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

एस. के. राणा May 10 2021 25951

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,36,648 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.7

बिरला आईवीएफ की लखनऊ में फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं शुरु

बिरला आईवीएफ की लखनऊ में फर्टिलिटी प्रिज़र्वेशन सेवाएं शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2023 39447

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ दंपत्तियों के फर्टिलिटी के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

होली के रंगों का आध्यात्मिक महत्व

लेख विभाग March 29 2021 37841

होली का त्यौहार एवं उससेे जुड़ी बसंत ऋतु दोनों ही पुरुषार्थ के प्रतीक हैं। इस अवसर पर प्रकृति सारी खु

दुबई की एस्टर डीएम हेल्थकेयर भारत में खोलेगी अस्पतालों की श्रृंखला।

दुबई की एस्टर डीएम हेल्थकेयर भारत में खोलेगी अस्पतालों की श्रृंखला।

हे.जा.स. December 27 2021 48258

35 वर्ष पुराने और बाजार में सूचीबद्ध इस अस्पताल समूह ने दुबई से दिसंबर 1987 में परिचालन शुरू किया था

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही भर्ती 

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 29518

ओपीडी में इस व्यवस्था लागू कर दिया गया है। कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मरीज भर्ती किए जा रहे

जानलेवा भी साबित हो सकता है निमोनिया, बरतें ये सावधानियां

जानलेवा भी साबित हो सकता है निमोनिया, बरतें ये सावधानियां

आरती तिवारी November 13 2022 67566

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि निमोनिया दो तरह के होते हैं। पहला लोवर निमोनिया

Login Panel