देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

गढ़वाल के टीला गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार

टीला गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को तेज बुखार, सीने में दर्द, उल्टी, हाथ- पैर के जोड़ों में दर्द की शिकायत हो रही है और चक्कर आ रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है।

विशेष संवाददाता
August 31 2022 Updated: August 31 2022 21:33
0 31729
गढ़वाल के टीला गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार प्रतीकात्मक चित्र

उत्तराखंड। पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में टीला गांव में एक रहस्यमई बीमारी ने पांव पसार लिए हैं। गांव में सौ से अधिक ग्रामीण बीते करीब एक सप्ताह से अज्ञात बुखार (fever) की चपेट में है। यह इलाका स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है ।

 

इस गांव के करीब 25 से ज्यादा स्कूली छात्र छात्राएं 1 हफ्ते से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस खबर का संज्ञान लिया है और स्वास्थ्य विभाग (health department) की टीम टीला गांव को रवाना किया है। टीला गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को तेज बुखार, सीने में दर्द, उल्टी, हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द की शिकायत हो रही है और चक्कर आ रहे हैं। इस बीमारी (diseases) से पीड़ित अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। शुरुआत में एक या दो व्यक्ति ही बीमार हुए थे लेकिन धीरे-धीरे अब 100 से अधिक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए हैं 1700 से अधिक की आबादी वाले इस गांव के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से जैसे ही इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई उनके द्वारा तत्काल ही मौके की गंभीरता को समझते हुए मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि हर हाल में तत्काल डॉक्टरों (doctors) की टीम टीला गांव में उपचार हेतु भेजी जाए। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के द्वारा स्वयं ग्रामीणों को दूरभाष के माध्यम से भी फोन कर जानकारी दी गई कि कल आपके गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार हेतु पहुंच जाएगी।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

इन 5 परेशानियों को दूर करे हल्दी का आइसक्यूब

सौंदर्या राय May 19 2023 96956

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन गर्मियों में भी चमकदार हो, तो इसके लिए आप नियमित रूप से अपनी स्किन की

कोविड मुक्त टोंगा द्वीप में पहुँचा कोरोना वायरस, लगा लॉकडाउन

कोविड मुक्त टोंगा द्वीप में पहुँचा कोरोना वायरस, लगा लॉकडाउन

हे.जा.स. February 02 2022 26474

ज्वालामुखी से तबाह टोंगा बुधवार को अपनी सीमाओं को बंद कर देगा क्योंकि कोविड-19 के मामले यहां पाए गए

उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे तेज टीकाकरण अभियान

उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे तेज टीकाकरण अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार February 01 2022 36024

प्रदेश में सोमवार तक 26 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है । इसमें 18 साल से अधिक की 15.74 करोड़ आबादी

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 30261

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

जीवनशैली में सुधार करके एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या से निज़ात पाएं। 

जीवनशैली में सुधार करके एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स और हार्टबर्न की समस्या से निज़ात पाएं। 

लेख विभाग December 26 2021 39452

आहार-विहार में गड़बड़ी के कारण लोगों को एसिडिटी और पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ लोगों क

ऑपरेशन में कट गई थी पित्त की नली, अपोलो ने दिया जीवनदान

ऑपरेशन में कट गई थी पित्त की नली, अपोलो ने दिया जीवनदान

रंजीव ठाकुर July 29 2022 33882

राजधानी के अपोलो अस्पताल में एक जटिल ऑपरेशन के बाद लिवर का आधा हिस्सा सफलतापूर्वक निकला गया है। लिवर

मन की बात में पीएम मोदी यूपी के डॉक्टर्स की बात करे: पीएमएस एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर August 31 2022 36381

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के हुए स्थानांतरणों भले ही लोग और सरकार भूल गए हो लेकिन पीएमएस एसोसिएशन आज

स्वास्थ्य विषमताओं के कारण अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

स्वास्थ्य विषमताओं के कारण अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. December 04 2022 27585

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को प्रकाशित ‘Global report on health equity for persons with disab

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर, पहुंचे मुख्यमंत्री।  

फिरोजाबाद में डेंगू का कहर, पहुंचे मुख्यमंत्री।  

हे.जा.स. August 30 2021 21659

योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वहां पहुंचने के बाद स्वशासी राजकीय महाव

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 27570

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

Login Panel