












































सेरेमोनियल परेड पर सलामी लेते लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी
लखनऊ। मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के सफल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, सेना चिकित्सा कोर, केंद्र एवं कॉलेज में एक सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के अधिकारियों सहित पाठ्यक्रम अधिकारियों के 178 से अधिक गौरवशाली माता-पिता एवं उनके परिजन और रिश्तेदार इस परेड के साक्षी बने।
मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स-239 (MOBC-239) नौ सप्ताह का कोर्स युवा अफसरों को गहन युद्ध (intensive war) चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण प्रदान करता है। सशस्त्र बल चिकित्सा (Armed Forces Medicine) और दंत चिकित्सा अधिकारी (Dental Officer) को कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से पालन करने और युवा अफसरों को सशक्त बनाने के लिए इस पाठयक्रम का संचालन किया जाता है।

इस कोर्स में 27 महिला अधिकारियों सहित तीनों सेनाओं के 118 अधिकारी शामिल थे। परेड (ceremonial parade) को सैन्य सटीकता और पारंपरिक तरीके से आयोजित किया गया। औपचारिक परेड की समीक्षा सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज लखनऊ (AMC Centre) के कमांडेंट एवं एएममसी अभिलेख प्रमुख तथा आर्मी मेडिकल कोर (Army Medical Corps) के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी द्वारा की गई।
इस अवसर पर कैप्टन अमरेश एस पाटिल को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ ओवराल अधिकारी चुना गया और कमांडेंट की रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कैप्टन प्रांजल श्रीवास्तव को फील्ड इवेंट्स में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी होने के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र (Ashok Chakra) मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी ने उन्हें पेशेवर क्षमता के उच्चतम क्रम को बनाए रखते हुए सेना चिकित्सा कोर की परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दिए गए ज्ञान को लगातार अपग्रेड करने और आगे बढ़ाने की भी सलाह दी।
सशस्त्र बलों (armed force) द्वारा प्रदान किए गए अवसरों पर जोर देते हुए, उन्होंने अधिकारियों को अपनी पेशेवर आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर फिर से जोर दिया कि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (medical service) क्षेत्र और शांति में हमारे सैनिकों (soldiers) की गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवा अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन और परेड के सावधानीपूर्वक संचालन के लिए बधाई दी।







लेख विभाग October 25 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 0 0
हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 0 0
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6685
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1575
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1561
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1463
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1421
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1309
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1295
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 1239
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10304
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6685
एस. के. राणा February 01 2026 0 6566
एस. के. राणा January 20 2026 0 6321
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5922
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5789
एस. के. राणा January 13 2026 0 5341
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87666
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35932
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38839
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36344
लेख विभाग March 19 2022 0 35917
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73918
रिपोर्ट में कहा गया कि सिर्फ 91% अस्पतालों में ही इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध है जबकि सिर्फ 34%
हालांकि जीएलपी-1 थेरेपी मोटापे से ग्रस्त वयस्कों के लिए पहला प्रभावी उपचार विकल्प है, लेकिन विश्व स्
ओमिक्रॉन की आर वैल्यू डेल्टा से करीब छह गुना अधिक है, जिसका मतलब है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज 35-
वरिष्ठ नागरिकों को मौखिक स्वच्छता दांतों एवं मसूड़ों की देखभाल तथा नियमित दंत परीक्षण के महत्व के प्
हेल्थ जागरण आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर एक अति विशेष जानकारी बताने जा रह
यहां के जगदेवा, फखरपुर, देवरिया, फरीदपुर सहित कई गांवों में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। जानकारी के अन
पाकिस्तान में पोलियो वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं पोलियो के कारण छह महीने के एक बच्चे की म
पशु मेले पर लंपी स्किन वायरस का खतरा मंडराया है। राजस्थान सरकार ने लम्पी स्किन डिजीज को देखते हुए पश
उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्याप
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति महिलाओं से अवैध उगाही की जा रही है। जहां इस संबंध में परिजनों

COMMENTS