देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस।

रूस में कोरोना के मामलों में इस बढ़ोतरी के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के साथ ही कोरोना संबंधी नियमों को लेकर लापरवाही को भी जिम्मेदार बता रहे हैं। 

हे.जा.स.
November 20 2021 Updated: November 21 2021 00:38
0 30995
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बेहाल हुआ रूस। प्रतीकात्मक

मास्को। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर झेल रहे रूस में इसके नए मामलों में कमी देखने को मिली है लेकिन मौतों के आंकड़े ने लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड कायम कर लिया है। गुरुवारर को भी रूस में कोरोना की वजह से 1 हजार 251 मौतें दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को सबसे ज्यादा 1 हजार 247 मौतें दर्ज की गई थीं, जो कि मार्च 2020 के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा था।

टास्क फोर्स ने देश में कोरोना के 37 हजार 374 मामले आने की भी पुष्टि की है। रूस में कोरोना के मामलों में इस बढ़ोतरी के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के साथ ही कोरोना संबंधी नियमों को लेकर लापरवाही भरे रवैये को भी जिम्मेदार बता रहे हैं। 

रूस की 14.6 करोड़ आबादी में से अब तक सिर्फ 40 फीसदी लोगों ने कोरोना टीके की दोनों डोज ली है। वह भी तब, जब रूस ने दुनियाभर में सबसे पहले कोरोना टीका बनाने का दावा किया था। 

टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सरकार ने अगले साल से नई पाबंदियां लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत कई सार्वजनिक स्थलों के साथ ही घरेलू ट्रेनों, विमानों में एंट्री तक बैन करने की योजना है।  

अभी तक रूस में कोरोना वायरस के 92 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं तो हीं इस संक्रमण ने 2 लाख 60 हजार से ज्यादा मरीजों की जान ले ली है। यह यूरोप में किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि वास्तविक आंकड़े इससे भी ज्यादा हैं और बीते साल अप्रैल से इस साल सितंबर तक संक्रमण ने रूस में 4 लाख 62 हजार लोगों की जान ली है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य पर आयोडीन का प्रभाव

स्वास्थ्य पर आयोडीन का प्रभाव

लेख विभाग October 21 2022 32637

वर्तमान समय में विश्व भर में आयोडीन अल्पता विकार प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। विश्व

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

रंजीव ठाकुर February 14 2021 31636

आयुर्वेद के पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों को 58 तरह की सर्जरी के लिए दी गयी इजाजत को वापस ले लेना चाहिए। भव

एमपी में महिला ने दिया चार पैरों वाली बच्ची को जन्म

एमपी में महिला ने दिया चार पैरों वाली बच्ची को जन्म

विशेष संवाददाता December 17 2022 19469

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में एक महिला ने 4 पैर की बच्ची को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर फ

चीन में कोरोना से फिर हाहाकार

चीन में कोरोना से फिर हाहाकार

हे.जा.स. November 01 2022 28221

शंघाई में लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। साथ ही बड़ी संख्या में कोविड टेस्ट कराए जा रहे हैं,

95 ब्लॉकों में खोले जाएंगे जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केंद्र

95 ब्लॉकों में खोले जाएंगे जन सुविधा केंद्र और जन औषधि केंद्र

हे.जा.स. April 02 2023 31464

प्रदेश में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के तहत सभी 95 ब्लॉकों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केंद्र

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार, उद्घाटन का इंतजार

जीतेंद्र कुमार March 10 2023 38566

राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया

पूरे विश्व में 19 फ़ीसदी कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले

पूरे विश्व में 19 फ़ीसदी कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले

एस. के. राणा February 17 2022 31821

पूरी दुनिया में कोरोना महामारी से फिलहाल राहत मिलने की खबर है। कई देशों में कोरोना संक्रमित घट गए है

देश के बड़े शहर बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण रहने लायक नही

देश के बड़े शहर बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण रहने लायक नही

एस. के. राणा April 12 2022 36698

साइंस एडवांस्ड में प्रकाशित एक अध्ययन की माने तो भारत के ज़्यादातर बड़े शहर वायु-प्रदूषण के कारण श्मशा

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

हे.जा.स. November 28 2021 32636

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

श्वेता सिंह November 14 2022 31644

इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में काकादेव, मेडिकल कॉलेज कैंपस, ग

Login Panel