देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

दुनिया में विकलांगता का प्रमुख कारण स्ट्रोक : डा. राजकुमार

स्ट्रोक के कई जोखिम कारक हैं, जिनमें मधुमेह , उच्च रक्तचाप , हृदय रोग, डिस्लिपिडेमिया, मोटापा, तनाव, धूम्रपान और तंबाकू का उपयोग और एक सुस्त जीवन शैली प्रमुख हैं।

0 35420
दुनिया में विकलांगता का प्रमुख कारण स्ट्रोक : डा. राजकुमार प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। स्ट्रोक भारत और दुनिया में मृत्यु और विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। अधिकांश स्ट्रोक मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में रुकावट के कारण और शेष मस्तिष्क में रक्तस्राव के कारण होते हैं।

 

स्ट्रोक के कई जोखिम कारक हैं, जिनमें मधुमेह (diabetes), उच्च रक्तचाप (high blood pressure), हृदय रोग, डिस्लिपिडेमिया, मोटापा, तनाव, धूम्रपान और तंबाकू का उपयोग और एक सुस्त जीवन शैली प्रमुख हैं। यह जानकारी एसजीपीजीआई लखनऊ के न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष (Chairman of Neurosurgery Department of SGPGI) व एपेक्स ट्रामा सेंटर के प्रमुख प्रो. राज कुमार (Head of Apex Trauma Center Prof. Raj Kumar) ने दी।

 

प्रो. राजकुमार ने बताया कि स्ट्रोक (stroke) के क्षेत्र में हुई नई प्रगति ने मस्तिष्क रक्त वाहिकाओं (brain blood vessels) में रुकावटों को खोलना संभव बना दिया है। लेकिन यह उपचार स्ट्रोक की शुरुआत के तुरंत बाद सबसे प्रभावी होते हैं, इसलिए स्ट्रोक के चेतावनी संकेतों (warning signs of stroke) के बारे में जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है।  उन्होंने बताया कि उपरोक्त लक्षण दिखने पर तुरन्त चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

 

इमरजेंसी मेडिसिन (Department of Emergency Medicine) के विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह ने स्ट्रोक की चेतावनी के बारे में बताया कि मरीज को स्ट्रोक के बाद तीन से 3.5 घंटे के भीतर ऐसे अस्पताल में पहुंचना चाहिए, जो स्ट्रोक के उपचार के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो।  न्यूरोलॉजी विभाग (Department of Neurology) द्वारा न्यूरोलॉजी ओपीडी में अस्पताल प्रशासन विभाग के सहयोग से एक सार्वजनिक व रोगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत न्यूरोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर विनीता एलिजाबेथ मणि द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष, प्रो. संजीव झा द्वारा स्ट्रोक और इसके जोखिम कारकों का परिचय करवाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर गौरव अग्रवाल ने स्ट्रोक का जल्द पता लगाने की आवश्यकता के विषय में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड-19 से बचने के लिये, हर देश में 70 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण किया जाना ज़रूरी: डब्ल्यूएचओ 

कोविड-19 से बचने के लिये, हर देश में 70 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण किया जाना ज़रूरी: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. May 05 2022 26089

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने बुधवार को जेनेवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च

समय के साथ कोविड-19 टीके कम प्रभावी हो जाते हैं: अमेरिकी शोध 

समय के साथ कोविड-19 टीके कम प्रभावी हो जाते हैं: अमेरिकी शोध 

हे.जा.स. August 29 2021 32986

कोविड -19 टीके प्रभावी हैं लेकिन हाल के महीनों में उनकी क्षमता में गिरवाट देखी गयी है। यह निष्कर्ष अ

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 27998

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म 
फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2026 707

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने संस्थान में भर्ती प्रत

डेंगू का बढ़ता कहर, दो नए मरीज मिले

डेंगू का बढ़ता कहर, दो नए मरीज मिले

विशेष संवाददाता August 27 2023 35811

सुल्तानपुर जिले में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जबकि बीते दिन फिर दो मरीज सामने आए जिन्हें मेडि

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

एस. के. राणा June 18 2022 31465

भारत बायोटेक ने दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवैक्सीन टीका के सुरक्ष

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 26089

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

मौसम बदलने के साथ साथ पटाखों के धुएं, धूल ने भी बढ़ाई समस्या, बचाव के लिए यह करें ये उपाय

मौसम बदलने के साथ साथ पटाखों के धुएं, धूल ने भी बढ़ाई समस्या, बचाव के लिए यह करें ये उपाय

जीतेंद्र कुमार October 28 2022 27173

सर्दी जुकाम खांसी और सिरदर्द के साथ साथ हल्के बुखार की समस्या से लोग परेशान हैं। दिवाली के बाद से अस

कोर्वेवैक्स टीके से प्रदेश के 12 से 14 साल के 85 लाख बच्चे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होंगे: डॉ मनोज

कोर्वेवैक्स टीके से प्रदेश के 12 से 14 साल के 85 लाख बच्चे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होंगे: डॉ मनोज

हुज़ैफ़ा अबरार March 16 2022 26953

प्रदेश के 12 से 14 साल के करीब 85 लाख बच्चों का टीकाकरण कर कोरोना से सुरक्षित बनाया जा सकेगा। इसके स

Login Panel