देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी: उपमुख्यमंत्री के सक्रियता से सुधरी व्यवस्था, गाडी का पटरी पर आना बाकी

सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। लेकिन शाम होते ही यहां आवारा पशुओं का बोलबाला हो जाता है और रात में तो कुत्तों के साथ गाय इत्यादि जानवर पूरी तरह कब्जा जमा लेते हैं।

रंजीव ठाकुर
May 24 2022 Updated: May 24 2022 01:35
0 39801

लखनऊ। हेल्थ जागरण सीएचसी तथा पीएचसी सरोजनी नगर का जायजा लेने पहुंचा। कानपुर रोड पर एयरपोर्ट के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलग बगल हैं। यहां काफी संख्या में दूर दराज से मरीज आते हैं और प्रसूति के लिए अधिक भीड़ भाड़ रहती हैं।

सरोजनी नगर सीएचसी (CHC) व पीएचसी (PHC) में सामान्य ओपीडी चलती है जिसमें लगभग सभी विभाग कार्य करते दिखाई दिए। उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) के निर्देशानुसार मुख्य द्वार के पास स्ट्रेचर (stretcher) और व्हील चेयर (wheel chair) दिखाई पड़ी लेकिन पीने का ठंडा पानी उपलब्ध नहीं है। मरीज और परिजन हैण्ड पम्प से पानी पीते हैं। अस्पतालों में स्वच्छता का स्तर ठीक था। लगभग सभी विभागों में मरीज़ों की भीड़ दिखाई दी। सभी पंजीकरण काउंटर (registration counters) और दवा वितरण काउंटर कार्य कर रहे थे। 

कई मरीजों से हेल्थ जागरण ने बातचीत की। कैमरे के सामने आने से मना करते हुए लोगों ने बताया कि जब से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अस्पतालों के दौरे की खबर सुनाई दी है तब से यहां व्यवस्थाओं में काफी सुधार आया है। सभी काउंटर समय से खुलते हैं और विजटिंग डॉक्टर्स भी समय से आते हैं। बातचीत में पता चला कि शाम होते ही यहां आवारा पशुओं (stray animals) का बोलबाला हो जाता है और रात में तो कुत्तों के साथ गाय इत्यादि जानवर पूरी तरह कब्जा जमा लेते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने बातचीत करने से इंकार करते हुए कहा कि जो पूछना हो लखनऊ सीएमओ से जा कर पूछिए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉ वसीम और एक डेंटल इंटर्न ने हेल्थ जागरण से बातचीत की।

पीएचसी अधीक्षक डॉ वसीम ने बताया कि यहां लगभग सभी सामान्य रोगों की प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था है। केजीएमयू (KGMU) से विशेषज्ञ डॉक्टर्स विजिट पर भी आते हैं। प्रसूति विभाग सात दिन 24 घंटे कार्य करता है।

डेंटल इंटर्न (Dental Intern) सौरभ सिंह ने बताया कि दांतों की लगभग सभी तरह की प्राथमिक चिकित्सा यहां उपलब्ध है। दांतों की सफाई, फिलिंग, दांत निकालना जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

तो ये रहा सरोजनी नगर सीएचसी व पीएचसी का हाल। उपमुख्यमंत्री के संदेश से यहां व्यवस्थाएं पटरी पा तो आई है लेकिन छुट्टा जानवरों का प्रकोप और पीने के ठंडे पेयजल की व्यवस्था अभी दुरुस्त नहीं है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नव चयनित नर्सों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

नव चयनित नर्सों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

श्वेता सिंह November 21 2022 37115

योगी ने नर्सों को प्रेरित करते हुए कहा, “आपको अस्पतालों में दुख-तकलीफ के बजाय एक स्वस्थ माहौल कायम

नहीं थम रहा रहस्यमयी मौतों का सिलसिला, सपा विधायक राहुल लोधी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

नहीं थम रहा रहस्यमयी मौतों का सिलसिला, सपा विधायक राहुल लोधी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

विशेष संवाददाता February 26 2023 31942

आज फिर अचानक हुई एक मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। मामला लालगंज तहसील में खीरों ब्लॉक

कोरोना का कवच : यूपी बना देश का ताज, आप जीत का टीका लगवाए आज - सीएम योगी

कोरोना का कवच : यूपी बना देश का ताज, आप जीत का टीका लगवाए आज - सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 24 2022 28829

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश 31 करोड़ से अधिक कोविड डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने

ठंड के मौसम में स्किन हो गई है ड्राई तो चेहरे पर लगाएं आंवला फेस पैक

ठंड के मौसम में स्किन हो गई है ड्राई तो चेहरे पर लगाएं आंवला फेस पैक

श्वेता सिंह November 10 2022 159436

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये आंखों की रोशनी के लिए बेहतरीन है वहीं ये स्कि

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54430

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी January 28 2023 29572

लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में नेत्र सर्जरी विभाग में फेको विधि से मोतियाबिंद निःशुल्क ऑप

ब्लैक फंगस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बना रही रणनीति।

ब्लैक फंगस के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार बना रही रणनीति।

हुज़ैफ़ा अबरार May 14 2021 30188

प्रयास है कि यह कम से कम मरीजों को प्रभावित करें। इलाज और जांच के साथ ही प्रभावित हो चुके मरीजों को

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की स्वीकार्यता के प्रमुख कारण बता रहें डा. सौरभ

लेख विभाग March 20 2022 55927

अपने करिश्माई चिकित्सकीय परिणामों के कारण होम्योपैथी प्रमुख चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित हो चु

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

गर्मियों में ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल

आयशा खातून May 16 2023 50990

गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं। गर्मियों के मौसम में कैसे रखें अपनी

बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

एस. के. राणा February 15 2022 27973

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को लेकर देश में नए-नए रिकार्ड स्थापित हो रहे हैं। भारत में अब तक टीक

Login Panel