











































राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान
लखनऊ। डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ स्थित रेफरल सेंटर में भी अब इनफर्टिलिटी (infertility) का इलाज हो सकेगा। इसके लिए संस्थान में रीप्रॉडिक्टिव मेडिसिन (reproductive medicine) की यूनिट शुरू की गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को इसकी ओपीडी (OPD) का उद्घाटन किया। यहां हर शुक्रवार ओपीडी चलेगी। इससे जुड़ी जांचें भी संस्थान में हो सकेंगी।
रीप्रॉडक्टिव मेडिसिन यूनिट के उद्घाटन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा कि प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की काफी दिक्कत थी। इसके लिए हमने निजी सेंटरों को जोड़ा। शुरूआत में इनकी संख्या 350 थी, जो बढ़कर अब 1200 हो गई है। वहीं लोहिया संस्थान (Lohia Institute) की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि यह सेंटर शुरू होने से इनफर्टिलिटी से जूझ रही महिलाओं को भी इलाज मिल सकेगा।
रीप्रॉडक्टिव मेडिसिन यूनिट की नोडल ऑफिसर डॉ. मालविका मिश्रा ने बताया कि सेंटर में इंट्रा यूट्राइन इनसेमिनेशन की सुविधा मिलेगी। दवाओं से गर्भधारण की संभावना 6 से 8 प्रतिशत होती है, जबकि आईयूआई (ICU) से यह संभावना 15 फीसदी तक हो जाती है।साथ ही डॉ. मालविका मिश्रा ने कहा कि रीप्रॉडक्टिव मेडिसिन में उन महिलाओं और युवतियों को दिखाने की खास जरूरत है, जिनका एक बार से अधिक गर्भपात हो चुका है। गर्भपात (abortion) करवाने पर अंदर की झिल्ली क्षतिग्रस्त हो जाती है। ऐसे में कई बार गर्भधारण में समस्या पैदा होती है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9758
एस. के. राणा January 20 2026 0 5943
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
सेहत के लिए रोजाना ताजे फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। ताजे फलों का जूस शरीर और सेहत के लिए
इस तेल में सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विटामिन डी भी मौजूद होता है। नारियल क
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड व
ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 18 जिले ऐसे हैं जहां पिछले
एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधि
ओमिक्रॉन में इंग्लैंड में संक्रमण की बड़ी लहर पैदा करने की क्षमता है जिसमें जनवरी 2021 के मुकाबले कह
विश्व एड्स दिवस की हर साल अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है, इस बार की थीम है- समानता। थीम के मुताबिक़
कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट संग मरीज व तीमारदार को वैध पहचान पत्र संग लाना होगा। टेलीमेडिसिन ओपीडी जा
मरीज मोटापे और ओबेसिटी हाइपोवेंटिलेशन सिंड्रोम से भी पीड़ित थी। मरीज में एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट की सं

COMMENTS