देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग

केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर दिल्ली में नई हेल्थ स्कीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू की है। इसके तहत पुरानी डिस्पेंसरी को बदलकर आरोग्य मंदिर बनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर सामुदायिक सेंटर और बारात घर को भी आरोग्य मंदिर में बदलने की योजना है। पहले चरण में 33 सेंटर खुल चुके हैं और स्टाफ की भर्ती भी पूरी हो गई है। इस स्टाफ को दिल्ली के आरएमएल और एम्स जैसे अस्पतालों से लिया गया है। वहीं मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारी इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। 

एस. के. राणा
December 06 2025 Updated: December 06 2025 22:39
0 5019
मोहल्ला क्लीनिक बंद, आरोग्य मंदिर खुले! जनता के स्वास्थ्य के साथ दिल्ली में राजनीतिक जंग  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में सभी मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर इसकी सूचना दी। फिलहाल जो मोहल्ला क्लीनिक किसी सरकारी डिस्पेंसरी, मैटरनिटी होम, नगर निगम क्लीनिक और नए बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Ayushman Arogya Mandir) के एक किलोमीटर के दायरे में आते हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। अभी यह निर्देश 170 ऐसे मोहल्ला क्लीनिकों (Mohalla Clinics) के लिए है, जो पोर्टा केबिनों और किराये पर चल रहे क्लीनिकों में हैं। दिल्ली में फिलहाल 168 आयुष्मान मंदिर हैं। जबकि योजना के तहत हर वार्ड में चार से पांच और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। 

केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर दिल्ली में नई हेल्थ स्कीम आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू की है। इसके तहत पुरानी डिस्पेंसरी को बदलकर आरोग्य मंदिर बनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर सामुदायिक सेंटर और बारात घर को भी आरोग्य मंदिर में बदलने की योजना है। पहले चरण में 33 सेंटर खुल चुके हैं और स्टाफ की भर्ती भी पूरी हो गई है। इस स्टाफ को दिल्ली के आरएमएल और एम्स (RML and AIIMS) जैसे अस्पतालों से लिया गया है। वहीं मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारी इस भर्ती प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। 

वायु प्रदूषण से गर्भवती मां और उसके बच्चे को भी खतरा - Air Pollution Also Poses a Threat to Pregnant Mothers and Their Children

मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत साल 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार ने की थी. इस मॉडल को सस्ती व नजदीकी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दुनिया भर में सराहा गया था. ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं, जो कहती हैं कि इनसे गरीब और मध्यम वर्ग को काफी फायदा मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनसे सरकारी अस्पतालों की ओपीडी पर बोझ लगभग 20 प्रतिशत घटा था।

 

मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की जरूरत क्यों? - Why the need to close Mohalla Clinics?
दिल्ली की नई सरकार की ओर से कहा गया है कि मोहल्ला क्लीनिक जहां केवल मुफ्त प्राथमिक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराते थे। वहीं आरोग्य मंदिर में प्राथमिक इलाज के साथ विशेषज्ञ परामर्श (specialist consultations), टीकाकरण (vaccinations,), लैब जांच, मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य (maternal and child health) सेवाएं भी मुहैया कराएंगे।

इसी साल हुए चुनावों के बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी। मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता ने कई बार आरोप लगाया कि मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का केंद्र हैं और पैसा उगाही का माध्यम बन गए हैं। कई नालों और गंदी जगहों पर क्लीनिक बनाने के लिए पोर्टा केबिन लगाए गए थे। अब दिल्ली सरकार इन्हें हटाने की योजना बना रही है।

आरोग्य मंदिर में काम चाह रहे मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारी Mohalla Clinic Employees Seeking Work at Arogya Mandir
पश्चिम विहार का एक मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाने वाले क्लीनिकों की लिस्ट में शामिल है। हर क्लीनिक में चार लोगों का स्टाफ होता है। यहां मेडिकल सहायक मोनिका पिछले छह साल से काम कर रही हैं। उनके जैसे अधिकतर कर्मचारियों ने साल 2019 में लिखित परीक्षा पास की थी। इन्हें साल 2026 तक कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है।

मोहल्ला क्लीनिक में वेतन हर दिन के हिसाब से मिलता है। एक मरीज को देखने के लिए डॉक्टर (मेडिकल ऑफिसर) को 40 रूपए, मल्टी-पर्पस वर्कर (एमपीडब्ल्यू) को आठ रूपए, फार्मासिस्ट को 12 रूपए और मेडिकल सहायक को 10 रूपए मिलते हैं. एक दिन में वे अधिकतम 120 मरीज ही देख सकते हैं। जबकि कुछ साल पहले तक ऐसी कोई लिमिट नहीं थी।

कर्मचारियों ने डीडब्ल्यू को बताया कि उन्हें स्वास्थ्य बीमा या मैटरनिटी बेनिफिट नहीं मिलता। रविवार, त्योहार या डॉक्टर की छुट्टी के दिन क्लीनिक बंद रहता है। उन दिनों का भुगतान किसी भी कर्मचारी को नहीं दिया जाता। उन्हें कोई एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट भी नहीं मिलता जिसे दिखाकर वे कहीं और नौकरी ढूंढ सकें। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

आरती तिवारी June 11 2023 31131

लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने रक्तदान शिविर को न सिर्फ बढ़ावा देने में सहयोग

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

बालों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके

सौंदर्या राय January 31 2022 39469

सामान्य तौर पर हर 15 से 20 दिन में हेयर डिटॉक्स करना चाहिए। यदि आपके बाल प्रदूषण के संपर्क में ज्याद

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

एस. के. राणा November 01 2021 29629

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा न

लोहिया संस्थान ने तीन दिन बिना डोनर के खून उपलब्ध कराने की घोषणा की।

लोहिया संस्थान ने तीन दिन बिना डोनर के खून उपलब्ध कराने की घोषणा की।

हे.जा.स. January 27 2021 26494

तीन दिनों तक अगर किसी भी गंभीर मरीज को रक्त की जरूरत पड़ती है तो बिना डोनर के उसे ब्लड बैंक में उपलब

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

विशेष संवाददाता April 10 2022 37567

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से व

जापान में कोरोना ने मचाया कोहराम

जापान में कोरोना ने मचाया कोहराम

हे.जा.स. December 25 2022 38281

जापान में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 73 हजार नए केस मिले हैं। द

योग : इसकी उत्पत्ति, इतिहास एवं विकास।

योग : इसकी उत्पत्ति, इतिहास एवं विकास।

लेख विभाग February 06 2021 47391

यह मानवता के भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों तरह के उत्थान को संभव बनाता है। बुनियादी मानवीय मूल्य योग सा

डेंगू का कहर, 24 घंटे में आए 42 केस

डेंगू का कहर, 24 घंटे में आए 42 केस

आरती तिवारी October 07 2022 30483

राजधानी में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले सामने आए है। बलरामपुर अस्पत

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

लेख विभाग April 16 2022 28040

आपने कोरोना का टीकाकरण करा रखा है लेकिन मनोरोग से परेशान हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह स

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में धोखाधड़ी का आरोप।

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में धोखाधड़ी का आरोप।

हे.जा.स. January 06 2021 24716

हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने आरोपों को खारिज किया है।प्रबंधन का कहना है कि वॉलंटियर्स को नियमानुसार सब कुछ

Login Panel