देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

स्वस्थ उत्तर प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम:  डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में 1010 बेडेड अस्पताल परियोजना को मिली गति मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।  

हुज़ैफ़ा अबरार
May 19 2026 Updated: May 19 2026 00:41
0 2681
 डॉ. राम मनोहर लोहिया के नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences Lucknow

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ शहीद पथ स्थित नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल टीचिंग ब्लॉक एवं नवीन ओपीडी ब्लॉक निर्माण परियोजना को व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक 19 मार्च 2026 में विचारोपरांत अग्रिम स्वीकृति लखनऊ में 1010 बेडेड अस्पताल बनेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ की महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

 

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत शहीद पथ स्थित नए परिसर में 1010 बेडेड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल टीचिंग ब्लॉक एवं नवीन ओपीडी ब्लॉक निर्माण परियोजना को व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक 19 मार्च 2026 में विचारोपरांत अग्रिम स्वीकृति हेतु अनुशंसित किया गया। वर्ष 2006 में स्थापित तथा वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त RMLIMS आज प्रदेश के प्रमुख तृतीयक (Tertiary Care) चिकित्सा संस्थानों में सम्मिलित है। संस्थान में वर्तमान में 41 विभागों के माध्यम से उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रतिदिन लगभग 4000 मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ प्राप्त करते हैं तथा प्रतिवर्ष लगभग 9 लाख ओपीडी मरीजों एवं 50,000 से अधिक भर्ती मरीजों का उपचार किया जाता है। 

प्रस्तावित 1010 बेडेड अस्पताल परियोजना प्रदेश में उन्नत एवं सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा प्रदान करेगी। वर्तमान में सीमित बेड क्षमता के कारण कई सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार में कठिनाई आती है। नए अस्पताल के निर्माण के उपरांत व्यापक स्तर पर बेड क्षमता बढ़ेगी। जिससे गंभीर एवं जटिल रोगों के उपचार हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार संभव हो सकेगा। इसके अतिरिक्त ब्रॉड स्पेशियलिटी सेवाओं को शहीद पथ परिसर में स्थानांतरित किए जाने के पश्चात वर्तमान परिसर में उपलब्ध अतिरिक्त बेडों को सुपरस्पेशियलिटी विभागों हेतु आवंटित किया जा सकेगा। इससे संस्थान में सुपरस्पेशियलिटी एवं चतुर्थक (Quaternary) चिकित्सा सेवाओं में व्यापक वृद्धि होगी तथा गंभीर मरीजों को बेहतर एवं शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।

यह परियोजना चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। शहीद पथ परिसर में छात्रावासों की उपलब्धता के कारण मेडिकल छात्रों रेजिडेंट्स एवं सुपरस्पेशियलिटी ट्रेनी डॉक्टरों को अस्पताल के निकट रहने का लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को क्लीनिकल पोस्टिंग बेडसाइड टीचिंग इमरजेंसी एक्सपोजर तथा शाम की अकादमिक कक्षाओं में अधिक प्रभावी सहभागिता मिल सकेगी। साथ ही प्रतिदिन संस्थान तक यात्रा करने की आवश्यकता कम होगी। जिससे शिक्षण एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। संस्थान के नए परिसर में पहले से ही बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल नर्सेज फ्लैट्स आवासीय परिसर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज जैसी सुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं। प्रस्तावित परियोजना में आधुनिक इमरजेंसी सेवाएं अत्याधुनिक आईसीयू मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सुपरस्पेशियलिटी वार्ड इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सुविधाएं स्मार्ट बिल्डिंग सिस्टम मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम उन्नत फायर सेफ्टी सिस्टम आधुनिक ओपीडी सेवाएं टीचिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं जैसे सोलर वाटर हीटिंग एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग शामिल होंगी।  

यह विस्तार परियोजना न केवल प्रदेशवासियों को बेहतर सुलभ एवं उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगी बल्कि चिकित्सा शिक्षा शोध सुपरस्पेशियलिटी प्रशिक्षण एवं इमरजेंसी हेल्थकेयर सेवाओं को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। संस्थान प्रशासन के अनुसार परियोजना का विकास आधुनिक यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी मानकों एवं मरीज अनुकूल अधोसंरचना के अनुरूप किया जाएगा, जिससे सभी वर्गों के मरीजों को सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ परिवार उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करता है। यह ऐतिहासिक उन्नयन परियोजना प्रदेश में मरीजों की बेहतर चिकित्सा मेडिकल शिक्षा एवं सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

अखण्ड प्रताप सिंह October 18 2023 287874

पिछले 30 वर्षों में विश्व स्तर पर स्ट्रोक (stroke) से पीड़ित, मरने वाले या इस स्थिति के कारण विकलांग

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा हुआ उजागर

विशेष संवाददाता June 11 2023 33794

योगी सरकार एक ओर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने का दावा कर रही है। लापरवाही के आलम तो देखि

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

अनिल सिंह November 03 2022 38089

बीआरडी प्रशासन ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर हैं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

आरती तिवारी August 29 2023 29457

हर्षवर्धन ने कहा कि एडवांस डिप्लोमा इन हॉस्पिटल लिनन एंड लांड्री सर्विस मैनेजमेंट, एडवांस डिप्लोमा

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

आरती तिवारी November 14 2022 28790

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ

मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज

मौसम परिवर्तन होने से जिला अस्पताल में बढ़ रहे डायरिया और बुखार के मरीज

विशेष संवाददाता March 18 2023 24144

मौसम परिवर्तन होने के कारण जिला अस्पताल में इलाज और ओपीडी दफ्तर में भारी भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश ल

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

जल्द ही आने वाली है कोरोना की नेक्स्ट जेनरेशन वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 03 2022 31988

देश में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है, लेकिन मामले अभी भी

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

हे.जा.स. October 12 2025 4925

ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार प्रति एक हजार महिलाओं में से एक को प्रसव के बाद पोस्ट पार्टम डि

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

सौंदर्या राय July 12 2022 31825

चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम ह

 योग भारतीय संस्कृति को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति

 योग भारतीय संस्कृति को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति

विशेष संवाददाता June 21 2022 29741

योग का प्राचीन विज्ञान विश्व के लिए भारत का अमूल्य उपहार है और उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीव

Login Panel