











































प्रतीकात्मक
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं उपचार के लिए डीआरडीओ के तत्वावधान में संचालित पंडित राजन मिश्र कोविड चिकित्सालय की व्यस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी भेजा है। वहां की व्यवस्था को परखने के साथ ही जरूरी कदम उठाये जाने के बारे में डॉ. सूर्यकांत से संस्तुति मांगी गयी है।

डॉ. सूर्यकान्त
जिलाधिकारी वाराणसी डीआरडीओ अस्पताल से समन्वय स्थापित करते हुए डॉ. सूर्यकान्त की अध्यक्षता में बनी इस एक सदस्यीय समिति को सहयोग प्रदान करेंगें। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए डॉ. सूर्यकान्त को आगरा, कानपुर और मेरठ भेजा जा चुका है।

कोरोना काल में उनके सराहनीय प्रयासों को देखते हुए ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने उन्हें कोविड टीकाकरण का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया है। इसके अलावा कोरोना से बचाव में प्रभावी दवा आइवरमेक्टीन पर डॉ. सूर्यकान्त व देश के अन्य वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा एक श्वेत पत्र प्रकाशित किया गया था, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहाना मिली और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी उसे अपने वेबसाईट पर प्रदर्शित किया।
इसके साथ ही आइवरमेक्टीन को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना उपचाराधीनों के इलाज में भी शामिल किया है। इसके अलावा राज्य के एल-2 अस्पतालों और आईसीयू में मरीजों का इलाज कर रहे रहे चिकित्सकों को टेक्निकल सपोर्ट भी उनके द्वारा प्रदान किया जाता रहा है ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5985
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
सामान्य बुखार की अवधि अधिक से अधिक एक हफ्ता होती है और एक हफ्ते बाद उपचार या बगैर उपचार के यह वायरल
हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर
अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सकों ने अहर्निश सेवा चिकित्सा के द्वारा बीमार गायों की जा
मीडिया से रूबरू हुई सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी, साथ ही ईमानदारी से कार्
एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधि
एनसीओई लखनऊ के महिला खिलाड़ियों विशेषकर भारोत्तोलको को टूर्नामेंट के दौरान पड़ने वाले मानसिक दबाव से
कंपनी का पुणे स्थित पैलिएटिव केयर एंड ट्रेनिंग सेंटर 1997 से कैंसर के रोगियों और उनके परिवारों की नि
जीका वायरस का जाल शहर में कई किलोमीटर तक फैल गया है। अभी तक परदेवनपुरवा तक ही संक्रमित मिल रहे थे ले
यौन इच्छा, कामोत्तेजना और चरम सुख की प्राप्ति एक जटिल प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में पूरा सेंट्रल नर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति को

COMMENTS