











































पुलिस कमिश्नर लखनऊ ध्रुव कुमार और प्रो. (डॉ) ए पी जैन को सम्मानित करतीं लोहिया संस्थान की डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सोनिया नित्यानंद
लखनऊ। डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस मौके पर करोना महामारी के दो प्रमुख नायकों चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ भारत-रत्न (Bharat Ratna) डॉ० बिधन चंद्र रॉय (Dr. Bidhan Chandra Roy) को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि कमिश्नर ऑफ पुलिस लखनऊ ध्रुव कुमार ठाकुर द्वारा की गई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day) पर लोहिया अस्पताल (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) द्वारा एक वृद्धाश्रम में चिकित्सकीय कैंप व जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया।
समारोह की शुरुआत आयोजक अध्यक्ष एवं अध्यक्ष क्वॉरेंटाइन प्रो० (डॉ०) ए पी जैन द्वारा कार्यक्रम परिचय एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की पृष्ठभूमि के साथ हुई। प्रोफेसर जैन ने भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर कोरोना महामारी (corona pandemic) में संघर्षरत रहे चिकित्सकों (doctors) के प्रति सम्मान के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर (Commissioner of Police), डी के ठाकुर ने कोरोना महामारी काल के अपने कुछ संस्मरण साझा करते हुए लोहिया संस्थान (RMLIMS) के चिकित्सकों की, विशेषकर ऑक्सीजन (oxygen) बेड की उपलब्धता और प्राणघातक स्थितियों में रात-बेरात प्राण रक्षक उपचार मुहैया कराने की जमकर सराहना की।
संस्थान की निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर सोनिया नित्यानंद (director of the institute) ने कहा कि 'आजादी के अमृत महोत्सव' (Azadi Ke Amrit Mahotsav) श्रंखला के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय भारत सरकार तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ० प्र० सरकार (Department of Medical Education, Government of Uttar Pradesh) द्वारा इस अवसर पर जनमानस की सेवा में तत्पर चिकित्सकों को, विशेषकर कोविड महामारी (covid pandemicdemic) के प्रबंधन, व्यवस्थापन व उपचार से जुड़े हुए डॉक्टर्स का विभिन्न गतिविधियों द्वारा विशेष सम्मान करने के निर्देश प्राप्त हुए थे, इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
डॉक्टर सोनिया नित्यानंद (Professor Dr Sonia Nityanand) ने कहा कि निर्देशों के अनुसार 'एक सेल्फी डॉक्टर के साथ' (Ek Selfie with Doctor) नाम की गतिविधि, जिसमें कई चिकित्सकों ने अपने रोगियों व जनता के बीच उनके साथ सेल्फी तस्वीरें खिंचवाईं, को अत्यंत ही सराहा गया। कार्यक्रम के दौरान इन तस्वीरों का तथा लोहिया संस्थान के कोविड चिकित्सालय में उपचाररत् तथा कोविड महामारी से संघर्ष करते हुए डॉक्टर्स की कुछ वीडियो क्लिप्स का भी प्रदर्शन किया गया।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1267
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1092
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 532
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 532
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73505
दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर
नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 लखनऊ से, 31 गौतमबुद्धनगर से, 13 गाजियाबाद से, 4 प्रयागराज से और एक हरदो
आइशैडो को अपनी आइलिड पर, आपकी लैश लाइन के करीब सेंटर से स्टार्ट करने और बाहर की ओर ब्लेन्ड करते हुए
चेहरे पर ढीली स्किन की वजह से पड़ने वाली झुर्रियां आपकी सुंदरता को बिगाड़ देती हैं। यदि आप भी चेहरे पर
एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच पानी को मिलाकर मिक्सी में मिश्रण बना
गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 10 दिनों में पांच प्रतिश
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचने के लिए लोगों को दिवाली तक सावधान रहने की जरूरत है। पूरी बाजू के कपड
टीबी मरीज जब भी घर के सदस्यों से मिलें तो कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें | दवाओं के साथ–साथ ही प
आर्गन ऑयल आयुर्वेद का दिया हुआ ऐसा तोहफा है जो न सिर्फ हमारी स्किन बल्कि बालों के लिए भी किसी वरदान

COMMENTS