देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस, सबसे ज्यादा लोकबंधु अस्पताल में मरीज

राजधानी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ के कई अस्पतालों में डेडिकेटेड डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। सिविल अस्पताल में दो फ़्लोर पर ऐसे वार्ड डेंगू मरीज़ों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सभी वार्ड मरीज़ों से भरे हुए हैं। रिपोर्ट की माने तो राजधानी के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में भर्ती डेंगू मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है।

आरती तिवारी
October 14 2022 Updated: October 15 2022 01:14
0 38395
लखनऊ में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस, सबसे ज्यादा लोकबंधु अस्पताल में मरीज लखनऊ में डेंगू का प्रकोप

लखनऊ। राजधानी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ के कई अस्पतालों में डेडिकेटेड डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।  सिविल अस्पताल में दो फ़्लोर पर ऐसे वार्ड डेंगू मरीज़ों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सभी वार्ड मरीज़ों से भरे हुए हैं। रिपोर्ट की माने तो राजधानी के सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में भर्ती डेंगू मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। अस्पतालों में 104 से ज्यादा मरीज भर्ती है। कई अस्पतालों में तो डेंगू वार्ड फुल होने पर अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है।

 

अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सबसे ज्यादा 55 मरीज लोकबंधु अस्पताल (Lokbandhu Hospital) में भर्ती हैं। यहां एलाइजा जांच (ELISA test) की सुविधा है। साथ ही ओपीडी (OPD) और इमरजेंसी में जांच हो रही है। अस्पताल में पहले 20 बेड का डेंगू वार्ड बना था, लेकिन मरीज बढ़ने से बेड बढ़ाए गए हैं। बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) में 13 डेंगू मरीज भर्ती हैं, जिनमें 3 बच्चे हैं। केजीएमयू में 15 मरीज और लोहिया में 10 और सिविल में 11 मरीज भर्ती। साथ ही आलमबाग, कृष्णानगर और पीजीआई इलाके के मरीज भर्ती हैं।

 

डेंगू से ऐसे करें बचाव- How to prevent dengue

विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू से बचे रहने के लिए सबसे आवश्यक है, मच्छरों से बचाव के उपाय करना। मच्छरों को पनपने से रोकने, मच्छर भगाने वाली दवाओं, आस-पास की साफ सफाई और मच्छरदानी (mosquito net) का उपयोग करके डेंगू से बचाव किया जा सकता है। दिन में पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रखने चाहिए।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42619

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर September 25 2022 31483

फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने के बारे में जागरूकता के लिए हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मना

पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस मरीज का हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट।

पोस्ट कोविड लंग फाइब्रोसिस मरीज का हुआ डबल लंग ट्रांसप्लांट।

हुज़ैफ़ा अबरार December 13 2020 23340

मरीज को सफलतापूर्वक हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट इंस्टीट्यूट, केआईएमएस, हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिय

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 02 2022 31835

टोमैटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ट

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

आरती तिवारी May 24 2023 34276

यूपी के नौ और जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। जिससे हर जिले में मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन की सु

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

अमेरिका में कोविड पब्लिक ‘हेल्थ इमरजेंसी’ को खत्म करने की तैयारी

हे.जा.स. February 02 2023 26393

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश में बड़े पैमाने पर महामार

बारिश में मुल्तानी मिट्टी बन सकती है वरदान, ऐसे बनाएं फेस पैक।

बारिश में मुल्तानी मिट्टी बन सकती है वरदान, ऐसे बनाएं फेस पैक।

लेख विभाग August 01 2021 25639

बारिश में चेहरे पर ब्‍लैक और वाइट हेड्स नजर आने लगते हैं। ऐसे में चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी वरदान

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार February 08 2021 22508

अपराधी पहले डॉक्टरों की फर्जी मार्कशीट बनाते फिर उसके आधार पर फाइनेंस कंपनी से 20,00,000 का लोन लेते

पीरियड्स को  लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

पीरियड्स को लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

लेख विभाग June 06 2023 39309

पीरियड्स को लेट करने की दवाई खाना आखिर कितना सही है? इस आर्टिकल में बताएंगे दवाई को खाने से आपकी हेल

मैक्स अस्पताल ने बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल

मैक्स अस्पताल ने बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया ‘हार्ट हेल्थ कार्निवल

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2025 7194

डॉ. नकुल सिन्हा ने कहा पारंपरिक रूप से दिल के रोग, खासकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज को केवल बुजुर्गों की ब

Login Panel