देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मरीज को मृत समान बना देती है फाइलेरिया।

फाइलेरिया मच्छरों द्वारा फैलती है, खासकर परजीवी क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के जरिए। जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रस्त व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 17 2021 Updated: July 17 2021 16:11
0 48755
मरीज को मृत समान बना देती है फाइलेरिया। प्रतीकात्मक

लखनऊ। फाइलेरिया दुनिया की दूसरे नंबर की ऐसी बीमारी है जो बड़े पैमाने पर लोगों को विकलांग बना रही है। यह जान तो नहीं लेती है, लेकिन जिंदा आदमी को मृत के समान बना देती है। 

इस बीमारी को हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है। रोग के शुरू होने पर फाइलेरिया की पहचान आसान नहीं है एवं इस बीमारी के लक्षण बीमारी के कीटाणुओं (microfilaria) के शरीर में प्रवेश के कई वर्षों बाद दिखाई देते हैं जो हाथी पांव, हाइड्रोसील का यूरिया आदि के रूप में प्रकट होते हैं l हाथी पांव का कोई इलाज नहीं है l लिंफेटिक फाइलेरियासिस को ही आम बोलचाल की भाषा में फाइलेरिया कहा जाता है।

फाइलेरिया के कारण: 
अपर निदेशक, मलेरिया एवं वेक्टर बोर्न डिजीजेज़ डॉ. विन्दु प्रकाश सिंह के मुताबिक यह बीमारी मच्छरों द्वारा फैलती है, खासकर परजीवी क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के जरिए। जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रस्त व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है। फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के कीटाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते हैं लेकिन ज्यादातर संक्रमण अज्ञात या मौन रहते हैं और लंबे समय बाद इनका पता चल पाता है। इस बीमारी का कारगर इलाज नहीं है। इसकी रोकथाम ही इसका समाधान है।

डॉ. सिंह ने बताया कि इसीलिए सभी को दवा खिलाई जाती है और साल में एक बार पांच साल तक अगर कोई व्यक्ति दवा खा ले तो उसे फाइलेरिया नहीं होगा । उन्होंने बताया कि इस बार भी 12 जुलाई से विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा अपने सामने खिला रहे हैं।  

लक्षण: 
आमतौर पर फाइलेरिया के कोई लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, लेकिन बुखार, बदन में खुजली और पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द व सूजन की समस्या दिखाई देती है। इसके अलावा पैरों और हाथों में सूजन, हाथी पांव और हाइड्रोसिल (अंडकोषों की सूजन) भी फाइलेरिया के लक्षण हैं। चूंकि इस बीमारी में हाथ और पैर हाथी के पांव जितने सूज जाते हैं इसलिए इस बीमारी को हाथीपांव कहा जाता है। वैसे तो फाइलेरिया का संक्रमण बचपन में ही आ जाता है, लेकिन कई सालों तक इसके लक्षण नजर नहीं आते। फाइलेरिया न सिर्फ व्यक्ति को विकलांग बना देती है बल्कि इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

फाइलेरिया से बचाव
• फाइलेरिया चूंकि मच्छर के काटने से फैलता है, इसलिए बेहतर है कि मच्छरों से बचाव किया जाए। इसके लिए घर के आस-पास व अंदर साफ-सफाई रखें
• पानी जमा न होने दें और समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें।
• सोते वक्त हाथों और पैरों पर व अन्य खुले भागों पर सरसों या नीम का तेल लगा लें
• हाथ या पैर में कही चोट लगी हो या घाव हो तो फिर उसे साफ रखें। साबुन से धोएं और फिर पानी सुखाकर दवाई लगा लें

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा December 17 2022 32877

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस ने सूचित किया कि HIV, मलेरिया और टीबी के खि

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख

विशेष संवाददाता October 23 2022 24033

महाराष्ट्र NEET UG 2022 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 25 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जबकि सीएपी राउंड 1 सिलेक्

लोकबंधु अस्पताल में सुविधाएं बढ़ीं, कोविड़ की संभावित लहर से निपटने को तैयार - डॉ अजय शंकर त्रिपाठी

रंजीव ठाकुर May 07 2022 37103

अस्पताल में लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। पहले 100 बेड थे जो बढ़ कर 318 हो गए हैं। ऑन लाइन र

जरूरी चिकित्सा उपकरणों के दाम घटे।

जरूरी चिकित्सा उपकरणों के दाम घटे।

हे.जा.स. July 24 2021 31211

आयातकों ने कीमतों में सबसे ज्यादा कमी पल्स ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग मशीन और नेबुलाइजर पर की

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

विशेष संवाददाता October 29 2022 30560

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों ने मनाया नेशनल प्रोटेस्ट डे।

हुज़ैफ़ा अबरार June 19 2021 31184

इस विपत्ति के समय में भी कुछ अराजकतत्वों ने जानबूझकर डाॅक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया, स्वास्थ्यक

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

भारत में कोविड-19 के 45,951 नए मामले, 817 लोगों की मौत।

एस. के. राणा July 01 2021 27809

817 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,98,454 हो गयी है। एक दिन में कोरोना वायरस से

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी पड़ता है माँ की पसंद के गाने का असर: शोध

लेख विभाग January 11 2023 22552

एक अध्ययन में पता चला कि जब 28 सप्ताह की गर्भवती महिला अपना पसंदीदा गाना सुनती है तो उसके गर्भ में प

गर्मियों में योगासन से बढ़ाएं अपनी ख़ूबसूरती, जानिए कैसे

गर्मियों में योगासन से बढ़ाएं अपनी ख़ूबसूरती, जानिए कैसे

सौंदर्या राय March 24 2022 44728

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताते हैं, जिसको नियमित रूप से करने से गर्मी के मौसम में भी

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने बच्चे के सिर में लगाया कृत्रिम हड्डी, उम्र बढ़ने के साथ स्थिर रहेगा सिर का आकार

अपोलोमेडिक्स अस्पताल ने बच्चे के सिर में लगाया कृत्रिम हड्डी, उम्र बढ़ने के साथ स्थिर रहेगा सिर का आकार

हुज़ैफ़ा अबरार February 10 2022 44161

कृत्रिम हड्डी से बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ सिर के आकार में कोई बदलाव नही होगा क्योंकि इम्प्लांट भी स

Login Panel