देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट।

बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन हमें भी सावधानी बरतनी है |

हुज़ैफ़ा अबरार
June 28 2021 Updated: June 28 2021 04:36
0 32682
निगरानी समितियों ने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को बाँटा मेडिसिन किट। मेडिसिन किट वितरण कार्यक्रम|

लखनऊ| कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित बनाने को लेकर सरकार हर स्तर पर तैयारी में जुटी है | इसी के मद्देनजर मुख्यामंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना लक्षणयुक्त बच्चों में निगरानी समिति के माध्यम से मेडिसिन किट वितरित करने के निर्देश दिए थे | 

इसी क्रम में रविवार को कोरोना के लक्षण वाले शून्य से 18 वर्ष के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए घर बैठे दवाई मुहैया कराने के उद्देश्य से सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बच्चों की मेडिसिन किट का वितरण शुरू हुआ | 

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) सरोजिनी नगर में बच्चों के लिए दवा किट निगरानी समिति को सौंपी | इस मौके पर स्वाति सिंह ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह कदम उठाया गया है, जिसके तहत निगरानी समिति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है | जिस घर में भी कोरोना के लक्षण से पीड़ित बच्चे मिलेंगे, यह निगरानी समितियां उन्हें यह मेडिकल किट उपलब्ध करायेंगी | उन्होंने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील भी की |

 सिल्वर जुबली सीएचसी में राज्य मंत्री डा. मोहसिन रजा ने बच्चों के लिए दवा किट निगरानी समिति को सौंपी | इस मौके पर उन्होंने कहा- बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन हमें भी सावधानी बरतनी है | 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीका तो लगवाना ही है, साथ ही हमें कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल जैसे मास्क पहनना, दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करना और बार–बार साबुन और पानी से हाथ भी धोना है |

मोहनलालगंज क्षेत्र के सांसद कौशल किशोर ने सीएचसी मोहनलालगंज और गोसाईगंज में निगरानी समिति को बच्चों की मेडिकल किट सौंपी | इस मौके पर उन्होंने कहा- संभावित तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण का अंदेशा है | इसी को ध्यान में रखते हुए यह किट निगरानी समितियों को सौंपी जा रही हैं | वह इस जिम्मेदारी को समझें और इन दवाओं का आवश्यकतानुसार वितरण सुनश्चित करें | 

अलीगंज सीएचसी पर मेडिकल किट का वितरण करते हुए विधायक नीरज बोरा ने कहा कि निगरानी समिति के माध्यम से हम घर-घर तक बच्चों के लिए मेडिकल किट उपलब्ध करा रहे हैं ताकि हम कोरोना की संभावित तीसरी लहर से अपने बच्चों को सुरक्षित रख पायें | साथ ही बच्चों के अभिभावक व जो भी 18 से 44 साल और 45 साल से अधिक आयु के लोग हैं वह कोविड का टीका जरूर लगवाएं क्योंकि कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय कोविड का टीकाकरण है |  

सीएचसी माल, महिलाबाद और काकोरी में विधायक जय देवी कौशल ने बच्चों की मेडिसिन किट का वितरण करते हुए कहा- सभी निगरानी समितियाँ कोरोना के लक्षण से पीड़ित बच्चों के मिलने पर प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल किट का वितरण करें | अभी तक निगरानी समितियों ने अच्छा काम किया है | आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर कोविड के लक्षण वाले मरीजों को जो स्क्रीनिंग की गयी है उसके कारण ही हम कोरोना की दूसरी लहर पर विजय पा सके हैं |

यूसीएचसी नवल किशोर रोड तथा रेडक्रॉस पर विधायक डेंजिल जे गोडिन ने निगरानी समिति को बच्चों की मेडिसिन किट का वितरण किया | इस मौके पर डेंजिल जे गॉडिन ने कहा- कोरोना के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग हो या बच्चों को मेडिकल किट बाँटना यह सभी काम बहुत अहम् है जो निगरानी समितियों को सौंपे गए हैं | पहले भी इन समितियों ने अपने काम को बखूबी निभाया है | उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है वह आगे भी उसे अच्छे से निभाएंगी | 

यूसीएचसी चन्दन नगर पर विधायक सुरेश तिवारी ने मेडिकल किट निगरानी समिति को सौंपते हुए निगरानी समिति द्वारा किये जा रहे कामों की प्रशंसा की और साथ ही में लोगों से कोरोना का टीका लगवाने और कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की | 

सीएचसी बक्शी का तालाब और चिनहट पर बक्शी का तालाब क्षेत्र के विधायक अविनाश त्रिवेदी ने निगरानी समिति के सदस्यों को बच्चों के लिए मेडिकल किट सौंपे | इस मौके पर उन्होंने कहा कि निगरानी समिति की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है कि हम कोरोना को हरा पा रहे हैं | यह समितियां आगे भी इसी सक्रियता से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी | कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए लापरवाही नहीं बरतनी है | कोरोना का टीका लगवाकर खुद को और अपने बच्चों को सुरक्षित करना है |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

खूब पीयें मौसमी फलों के जूस इससे आती है आपकी सुंदरता में निखार

खूब पीयें मौसमी फलों के जूस इससे आती है आपकी सुंदरता में निखार

सौंदर्या राय March 25 2022 30080

मौसमी का जूस हमारे खून को साफ करता है, जिससे हम त्वचा संबंधित कई समस्याओं से निजात पाते हैं। इसके अल

सिजेरियन डिलीवरी के बाद बॉडी शेप सुन्दर करने के लिए योग करें

सिजेरियन डिलीवरी के बाद बॉडी शेप सुन्दर करने के लिए योग करें

लेख विभाग June 23 2022 81955

चूंकि सी-सेक्‍शन एक बड़ा ऑपरेशन होता है इसलिए हमेशा डॉक्‍टर से सलाह लेने के बाद ही योग और एक्‍सरसाइज

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

आयशा खातून July 23 2022 46764

नींबू एक बेहतरीन इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर और थकान दूर करने वाला है। यह साइट्रस फल त्वचा और मसूड़ों के

सबसे ज्यादा प्रेम की आवश्यकता रोगियों को होती है- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

सबसे ज्यादा प्रेम की आवश्यकता रोगियों को होती है- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

हे.जा.स. February 11 2021 29589

देश को 2025 तक क्षय रोग मुक्त किये जाने हेतु सभी लोग जागरुक हों। क्षय ग्रस्त बच्चों को गोद लें और उन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

अनिल सिंह November 07 2022 33012

मंडलीय प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अरविंद पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली की टीम में

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता June 04 2023 53913

मुखबिर की सूचना पर औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो

कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब मरीजों के लिए भी आएगी वैक्सीन!

कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब मरीजों के लिए भी आएगी वैक्सीन!

एस. के. राणा April 09 2023 22572

अमेरिकी एक्सपर्ट्स कोविड वैक्सीन के बाद अब कई प्रकार के ट्यूमर वाले कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन

अब प्रसूता की मौत पर  24 घंटे में होगा आडिट:अमित कुमार घोष

अब प्रसूता की मौत पर  24 घंटे में होगा आडिट:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार September 11 2026 441

बीते एक दशक में निश्चित तौर पर एमएमआर कम हुई है लेकिन प्रदेश में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान हुई प्

डॉ मनसुख मांडविया ने 6 राज्‍यों में एनसीडीसी शाखाओं की आधारशिला रखी

डॉ मनसुख मांडविया ने 6 राज्‍यों में एनसीडीसी शाखाओं की आधारशिला रखी

विशेष संवाददाता September 07 2022 30625

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिप

शर्मनाक: डॉक्टर पर लगा बलात्कार करने का आरोप

शर्मनाक: डॉक्टर पर लगा बलात्कार करने का आरोप

आरती तिवारी June 27 2023 25803

फैमली क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर पर इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Login Panel