देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आने वाली 12 दवाओं की अधिकतम कीमत तय कर दी है।

हे.जा.स.
October 26 2021 Updated: October 26 2021 19:02
0 31224
राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश के दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने सोमवार को डायबिटीज के इलाज में काम आने वाली 12 जेनेरिक दवाओं की अधिकतम कीमत तय कर दी। इन दवाओं में ग्लिमेपाइराइड टैबलेट, ग्लूकोज की सुई और इंसुलिन सॉल्यूशन शामिल हैं।

एनपीपीए ने एक ट्वीट कर बताया, हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आने वाली 12 दवाओं की अधिकतम कीमत तय कर दी है। इसके तहत ग्लिमेपाइराइड एक एमजी की एक टैबलेट की अधिकतम खुदरा कीमत अब 3.6 रुपये होगी जबकि दो एमजी वाले एक टैबलेट की कीमत 5.72 रुपये होगी।

25 प्रतिशत स्ट्रेंथ वाले एक एमएल ग्लूकोज इंजेक्शन की कीमत 17 पैसे, जबकि 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ के एक एमएल इंसुलिन (घुलनशील) इंजेक्शन की कीमत 15.09 रुपये तय की गई है। इसी प्रकार 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ वाले एर एमएल इंटरमीडिएट एक्टिंग (एनपीएच) सॉल्यूशन इंसुलिन इंजेक्शन की कीमत भी 15.09 रुपये तय की गई है। 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ के 30:70 प्रीमिक्स इंसुलिन इंजेक्शन की भी प्रति इंजेक्शन यही कीमत तय की गई है।

एनपीपीए ने कहा कि 500 एमजी मेटफॉर्मिन इमीडिएट रिलीज टैबलेट की कीमत प्रति टैबलेट 1.51 रुपये जबकि 750 एमजी वाले टैबलेट की कीमत 3.05 रुपये और एक ग्राम स्ट्रेंथ वाले मेटफॉर्मिन टैबलेट की अधिकतम कीमत 3.61 रुपये रखी गई है। मेटफॉर्मिन कंट्रोल रिलीज एक ग्राम वाले प्रति टैबलेट का अधिकतम मूल्य 3.66 रुपये है जबकि इसके 750 एमजी और 500 एमजी वाली टैबलेटों की कीमत क्रमश: 2.40 रुपये और 1.92 रुपये प्रति टैबलेट है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2021 34688

डॉ. आशुतोष वर्मा पूरी तरह से लोगों के लिए समर्पित रहते हैं। हर महीने की 20 तारीख को वह सभी मरीज़ों का

गायों के इलाज के लिए आईसीयू

गायों के इलाज के लिए आईसीयू

विशेष संवाददाता November 04 2022 35020

यहां गायों के लिए आईसीयू वॉर्ड बनाया गया है। ये संभवत: देश का पहला गौ आईसीयू है। इसमें गंभीर हालत मे

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

नारियल पानी और संतरे से ऐसे निखारें खूबसूरती

श्वेता सिंह October 13 2022 40800

संतरा जितना स्वाद में रसीला होता है इसका रस सुंदरता निखारने के लिए उतना ही अच्छा। कई बार (टैनिंग) ते

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में दवा निर्यात ने दर्ज़ कराया 20 फीसदी का इजाफा।

हे.जा.स. January 25 2021 22784

वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में पिछले वर्ष 15.63 अरब डॉलर की तुलना में 18.07 अरब डॉलर का दवा

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 27125

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र  स्थापित करने हेतु चयनित

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र स्थापित करने हेतु चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 952

देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं

योग से पैरों को बनाएं सुंदर और सुडौल।

योग से पैरों को बनाएं सुंदर और सुडौल।

सौंदर्या राय September 25 2021 33045

आजकल महिलाओं में पैरों को सुन्दर बनाने का प्रचलन बढ़ा है। पैरों को स्वस्थ्य, सुन्दर और सुडौल बनाने के

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 25712

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

रीजेंसी अस्पताल के तत्वावधान में 28 को किडनी स्वास्थ्य  जागरूकता के लिए वॉकथॉन

हुज़ैफ़ा अबरार March 25 2023 29677

डॉ दीपक दीवान ने बताया कि आबादी का 17 से 18 प्रतिशत किडनी बीमारियों से पीडि़त है, लेकिन जब क्रोनिक क

ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट स्टील्थ की पहचान आरटीपीसीआर जाँच में मुश्किल से होती है

ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट स्टील्थ की पहचान आरटीपीसीआर जाँच में मुश्किल से होती है

admin March 21 2022 40653

ओमिक्रॉन का दूसरा सब-वेरिएंट BA.2 को स्टील्थ वेरिएंट (Stealth variant) भी कहा जाता है, जो इस वक्त कई

Login Panel