देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बिल्हौर की एसडीम भी आईं चपेट में

एलाइजा जांच में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं उर्सला अस्पताल में डेंगू के 13 मरीज भर्ती हैं । सीएमएस डा. शैलेंद्र तिवारी का कहना है कि डेंगू हेमरेजिक और डेंगू के लक्षण वाले संक्रमित भी मिलने लगे हैं।

श्वेता सिंह
November 17 2022 Updated: November 17 2022 21:59
0 38267
कानपुर में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, बिल्हौर की एसडीम भी आईं चपेट में प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। कानपुर नगर में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को यहां पर 59 और मरीज मिलने की खबर सामने आई है। इसमें बिल्हौर की एसडीम भी शामिल हैं। उन्हें कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराने पर संक्रमण की पुष्टि हो गई। इस बीच डीएम विशाख जी ने प्रमुख सरकारी अस्पतालों का दौरा भी किया। 38 डेंगू संक्रमितों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

 

बिल्हौर की एसडीएम (SDM) रश्मि लांबा को तीन दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को सीएचसी में किट से जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। एलाइजा जांच (Alisa test) में भी इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं उर्सला अस्पताल में डेंगू के 13 मरीज भर्ती हैं । सीएमएस डा. शैलेंद्र तिवारी का कहना है कि डेंगू हेमरेजिक और डेंगू (dengue)  के लक्षण वाले संक्रमित भी मिलने लगे हैं। हैलट में भी छह डेंगू के मरीज और 42 बुखार के मरीजों का उपचार (treatment) चल रहा है।

 

उर्सला (ursala) अस्पताल में 185 मरीजों के रक्त नमूने की जांच की गई तो 39 डेंगू संक्रमित रोगी मिले हैं। उसकी संक्रमण दर 21.08 फीसदी रही है। वहीं, जीएसवीएम (GSVM) मेडिकल कालेज में 162 मरीजों के रक्त नमूनों की जांच में 20 लोग डेंगू से संक्रमित मिले। यानी संक्रमण दर 12.35 प्रतिशत रही है। वहीं संचारी रोग प्रभारी एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि डेंगू से हालात गंभीर हो रहे हैं। जिलाधिकारी डीएम (DM) विशाख जी ने रामादेवी स्थित कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय और उर्सला अस्पताल के डेडीकेटेड (dedicated) डेंगू वार्ड का औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

श्वेता सिंह August 22 2022 37801

मार्केट में कई तरह के प्रोटीन पाउडर हैं, जिनमें अक्सर मिलावट की खबरें आती हैं। जाहिर है इस तरह के उत

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

लखनऊ का तीसरा बड़ा अस्पताल बना लोकबंधु, 6 लाख मरीजों को मिलेगी राहत 

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 45033

डॉक्टर अजय शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात के लिए अलग अलग वार्ड और ऑ

हांगकांग में कोरोना की पांचवीं लहर ने दी दस्तक, 24 घंटे के अंदर 20,079 नए मामले दर्ज किए

हांगकांग में कोरोना की पांचवीं लहर ने दी दस्तक, 24 घंटे के अंदर 20,079 नए मामले दर्ज किए

हे.जा.स. March 20 2022 22504

हांगकांग में कोरोना की पांचवीं लहर दस्तक दे चुकी है। यहां पर शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर 20,079 नए

राजकीय नर्सेस संघ का मांगों को लेकर महानिदेशालय पर धरना-प्रदर्शन  

राजकीय नर्सेस संघ का मांगों को लेकर महानिदेशालय पर धरना-प्रदर्शन  

हुज़ैफ़ा अबरार October 23 2026 1246

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश को आशा है कि शासन एवं संबंधित विभाग नर्सिंग संवर्ग की न्यायोचित मांगो

स्किन में पड़ गए हैं छोटे-छोटे सफेद दाने, आजमाएं ये घरेलू उपाय

स्किन में पड़ गए हैं छोटे-छोटे सफेद दाने, आजमाएं ये घरेलू उपाय

लेख विभाग February 25 2023 49045

मिलिया से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें त्वचा विशेषज्ञ या एस्थेटिशियन द्वारा पेशेवर रूप से

लोहिया में विश्व आत्महत्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

लोहिया में विश्व आत्महत्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 11 2026 567

यह कार्यक्रम इस वर्ष की वैश्विक थीम चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड (आत्महत्या पर विमर्ष बदलें) के अंतर्

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

हे.जा.स. January 18 2021 18499

इससे पहले यह कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड के सहयोग से कोविशिल्ड (Covishield) नाम की वैक्सीन विकसित

हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता December 27 2022 24735

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में एप पर ही डॉक्टर से अप्वॉइंटमेंट और फीस भरी जा

कोविड प्रभावित फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए योग और एलोपैथी की संयुक्त मुहिम

कोविड प्रभावित फेफड़ों की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए योग और एलोपैथी की संयुक्त मुहिम

हुज़ैफ़ा अबरार February 03 2022 29844

जिन रोगियों को कोविड से उबरने के बाद फेफड़े से संबंधित दिक्कतें आ रही हैं, वह प्रत्येक मंगलवार को केज

अपोलो हॉस्पिटल्स ने

अपोलो हॉस्पिटल्स ने 'कैंसर योद्धाओं' को सम्मानित करने के लिए ''उमंग- सेलिब्रेशन ऑफ़ लाइफ़’' का आयोजन किया

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2026 6223

‘उमंग’ के माध्यम से अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने एक बार फिर यह दोहराया कि यहां कैंसर के इलाज में बेहतरीन

Login Panel