देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: दूषित पानी पीने से बढ रहा टायफायड का खतरा, दो सालों से नहीं हुई पीने के पानी की जांच

बीमारी से बचने के लिए सबसे असरदार उपाय है की पीने के पानी की नियमित जांच की जाए लेकिन राजधानी लखनऊ में इस आवश्यक कार्य को ठन्डे बास्ते में डाल दिया गया है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग (department) की जिम्मेदारी है।

श्वेता सिंह
September 29 2022 Updated: September 29 2022 12:51
0 27954
लखनऊ: दूषित पानी पीने से बढ रहा टायफायड का खतरा, दो सालों से नहीं हुई पीने के पानी की जांच प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गत दो सप्ताह से बुखार और टाइफाइड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 200, 250 मरीज रोज आ रहे है। गंदे पानी की वजह से फैलने वाली इस बीमारी से रोज औसतन सौ से ढेड सौ मरीज निकल रहे हैं।

 

लखनऊ (Lucknow) में पिछले दो वर्षो से पानी की जांच भी नहीं की गई है। इस बारे में पता करने की कोशिश की गई तो जलकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालने लगे। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर (Balrampur) अस्पताल के ओपीडी पहुंचने वाले रोजाना करीब 150 से 70 से 80 मरीजों की खून की जांच कराई जा रही हैै। इसमें 30 मरीजों की टाइफाइड (typhoid) की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों करीब 10 फीसदी मरीज (patients) बुखार के बढ़े हैं। इसी तरह सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में रोज बुखार के 30, 40 मरीजों की खून की जांच कराई जा रही है, इनमें 10 मामले टाइफाइड (typhoid) के निकल रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल में भी करीब दस मरीज टाइफाइड के रोज मिल रहे हैं। बाकी मरीज सामान्य बुखार से पीडि़त हैं।

 

डाक्टरों के अनुसार बदलते मौसम और बारिश के बाद होने वाला  टाइफाइड (typhoid) बुखार आम बीमारी है, जो गंदे पानी को पीने से फैलती है। टाइफाइड बुखार भारत में पाया जाने वाला खतरनाक संक्रामक (infectious) रोग है। इसे मियादी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग दूषित पानी या भोजन के सेवन से जिसमें साल्मोनेला टाइफी (Salmonella typhi) बैक्टीरिया के संक्रमण से होता हैं। इसका बैक्टीरिया मुंह में प्रवेश करता है और लगभग 1.2 सप्ताह तक आंत में रहता हैं। उसके बाद यह आंतों की दीवार से होते हुए खून में चला जाता हैं। खून के माध्यम से यह अन्य ऊतकों (tissues) और अंगों में फैल कर बीमारी फैलाता हैं।

 

इस बीमारी से बचने के लिए सबसे असरदार उपाय है की पीने के पानी की नियमित जांच की जाए लेकिन राजधानी लखनऊ में इस आवश्यक कार्य को ठन्डे बास्ते में डाल दिया गया है। सीएमओ (CMO) डॉ. संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग (department) की जिम्मेदारी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई भूमिका नहीं है। शासन के निर्देश पर टीम गठित होने बाद पानी के नमूनों के लिए संयुक्त टीम जाती थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड के बाद सुपरबग बनेगा खतरा

कोविड के बाद सुपरबग बनेगा खतरा

विशेष संवाददाता January 03 2023 21714

सुपरबग खतरनाक पैथोजन है, जिस पर दवा भी बेअसर हो जाती है। अस्पतालों से इसके फैलने की संभावना अधिक है

केजीएमयू की न्यू ओपीडी में एसी और पंखे बीमार, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल

रंजीव ठाकुर June 29 2022 31595

जब हेल्थ जागरण केजीएमयू पहुंचा तो भीषण गर्मी में न्यू ओपीडी में एयरकंडीशन और पंखों की हालत देख कर पस

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

हे.जा.स. June 11 2021 31727

एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण की शुरुआत

अनिल सिंह January 11 2023 27410

जिले में पांच वर्ष की उम्र के 52 हजार से अधिक बच्चों को 12 बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण महाअभिया

अधिकांश लोगों में कोरोना संक्रमण का असर हल्का, बीमार रोगियों में जोखिम बना रहेगा

अधिकांश लोगों में कोरोना संक्रमण का असर हल्का, बीमार रोगियों में जोखिम बना रहेगा

एस. के. राणा January 18 2022 43214

इस बार कोरोना का वायरस काफी अलग है। साथ ही इसकी चपेट में आने वाले गंभीर मरीज पहले की तुलना में भी अल

आमगढ़ के जिला जेल में 10 कैदी HIV पॉजिटिव

आमगढ़ के जिला जेल में 10 कैदी HIV पॉजिटिव

आरती तिवारी September 23 2022 33668

आजमगढ़ जिला कारागार में 10 कैदियों के HIV संक्रमित पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। ये सभी कैदी ज

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से उठने लगे हैं बूस्टर डोज पर सवाल

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से उठने लगे हैं बूस्टर डोज पर सवाल

एस. के. राणा June 14 2022 26562

दुनिया में बूस्टर डोज की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मिक्स-एंड-मैच योजना लाने के पीछे दव

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पताल, रोगी बच्चों की जान बचा पाने में विफल

एस. के. राणा March 07 2022 34100

दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के चार अस्पतालों में साढ़े छह साल में औसतन करीब 70 बच्चों की हर महीने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

एस. के. राणा May 20 2022 40072

योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और अवसाद सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने का मार्ग है। यह आंत

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

कानपुर में बढ़ रही डेंगू मरीजों की तादाद, जीएसवीएम और उर्सला में डेंगू की जांच निःशुल्क

श्वेता सिंह November 14 2022 30853

इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में काकादेव, मेडिकल कॉलेज कैंपस, ग

Login Panel