देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सख्त सतर्कता बरतने का निर्देश। 

हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की समीक्षा की गई।

एस. के. राणा
July 11 2021 Updated: July 11 2021 04:58
0 28008
पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सख्त सतर्कता बरतने का निर्देश।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शनिवार को पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सतर्कता बरतते हुए वायरस के प्रसार से बचने के लिए सख्त कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन कराने को कहा है। उन्होंने लापरवाही वाले राज्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है।

केंद्रीय गृह सचिव भल्ला ने शनिवार को आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के समग्र प्रबंधन और लोगों के टीकाकरण की ताजा स्थिति पर चर्चा की गई।

केंद्रीय गृह सचिव ने हिल स्टेशनों और अन्य पर्यटन स्थलों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार की घोर अवहेलना को दर्शाने वाली मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने को कहा।
उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को अपनी ओर से पहल करते हुए लोगों द्वारा मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षित व्यवहार के संबंध में निर्दिष्ट प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

यह पाया गया कि कोविड की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने की गति देश के विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक जैसी नहीं है। इसके साथ ही यह भी पाया गया कि वैसे तो कोविड पॉजिटिव मामलों की समग्र दर संभवत: घटती जा रही है, लेकिन राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 10 प्रतिशत से अधिक है, जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

राज्यों से टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री रणनीति का पालन करने के लिए भी कहा गया, जैसा कि गृह मंत्रालय के 29 जून, 2021 के आदेश में निर्धारित किया गया है। भविष्य में कोविड के मामलों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त बुनियादी ढांचागत सुविधाओं (विशेषकर ग्रामीण, उपनगरीय और आदिवासी या जनजातीय क्षेत्रों में) की तैयारी करने की भी सलाह दी गई।

इस अहम बैठक में डॉ. वी. के. पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, महानिदेशक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आठ राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और प्रधान सचिवों (स्वास्थ्य) ने भी हिस्सा लिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

औषधि केंद्र के संचालक को चेतावनी

औषधि केंद्र के संचालक को चेतावनी

विशेष संवाददाता September 03 2023 33308

जिला अस्पताल रायबरेली में स्थित जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाओं के अलावा मेडिकल स्टोर में बिकने वाल

ऐसे करें हार्ट अटैक की सम्भावना को कम, देखिए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ माहिम सरन की सलाह

रंजीव ठाकुर June 02 2022 77818

हाल ही में एक बहुत मशहूर गायक का लगभग 50 वर्ष की आयु में स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए आक्समिक निधन हो

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

हे.जा.स. May 07 2023 30768

डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल रीवा को कैंसर रोग का संभागीय डिपो बना दिया गया है, इसलिए अब

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो खाइए ये हेल्दी स्नैक्स

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो खाइए ये हेल्दी स्नैक्स

आरती तिवारी August 18 2022 31303

यूं तो वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज तो जरूरी है। उसके साथ हेल्दी डाइट भी आवश्यक है लेकिन इसके बावजूद

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

आज से 15-18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, देश भर में छह लाख से ज्यादा किशोरों के रजिस्ट्रेशन हुए

एस. के. राणा January 03 2022 23076

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ ही मौके पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। जहां इंटरनेट की सुविधा नह

नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 44804

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में मेडिकल कॉलेजों के

गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में "महर्षि कश्यप" पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में "महर्षि कश्यप" पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

अनिल सिंह October 22 2022 30137

प्रो. डीएन मिश्रा ने अपने भाषण में कहा की वर्तमान समय में चिकित्सा जगत में बच्चों के लिए विशेषज्ञ च

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

गोरखपुर में कोरोना से दो की मौत, 19 नए संक्रमित।

हे.जा.स. January 02 2021 21743

20412 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 258 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

कोरोना की एक और लहर दे सकती है दस्तक: डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट

कोरोना की एक और लहर दे सकती है दस्तक: डब्लूएचओ की चीफ साइंटिस्ट

विशेष संवाददाता October 22 2022 31394

देश में त्योहारों के बीच कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के सब वेरिएंट एक्सबीबी ने डराना शुरू कर दिया है।

हिंदी के बाद अब मराठी में एमबीबीएस

हिंदी के बाद अब मराठी में एमबीबीएस

विशेष संवाददाता October 31 2022 30619

राज्य सरकार ने कहा कि वह अगले साल से मराठी में मेडिकल एजुकेशन की शुरुआत करेगी। राज्य के मेडिकल एजुके

Login Panel