देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

मंकीपॉक्स रोग का प्रसार बंदरों से जुड़ा नहीं है, उन्हें मत मारें: डब्ल्यूएचओ

मंकीपॉक्स बीमारी के फैलने के लिए बंदरों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। लोगों को यह जानने की जरूरत है कि वायरस का जो प्रसार हो रहा है वह मनुष्यों के बीच हो रहा है।

हे.जा.स.
August 12 2022 Updated: August 12 2022 22:12
0 27300
मंकीपॉक्स रोग का प्रसार बंदरों से जुड़ा नहीं है, उन्हें मत मारें: डब्ल्यूएचओ प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया भर के देशों से अपील किया है कि मंकीपॉक्स के भय से बंदरों को नहीं मारें। मंकीपॉक्स का प्रकोप बंदरों से नहीं जुड़ा है। ब्राजील में बंदरों पर बढ़ते हमले के बाद डब्लूएचओ को यह अपील करनी पड़ी। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने कहा कि इस बीमारी के फैलने के लिए बंदरों (monkeys) को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। लोगों को यह जानने की जरूरत है कि वायरस ( virus) का जो प्रसार हो रहा है वह मनुष्यों के बीच हो रहा है। डब्ल्यूएचओ का यह बयान ब्राजीलियाई समाचार वेबसाइट (Brazilian news website) जी1 द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें यह बताया गया था कि साओ पाउलो (So Paulo) राज्य के साओ जोस डो रियो प्रेटो शहर में एक सप्ताह से भी कम समय में 10 बंदरों को जहर (poison) दे दिया गया।


ब्राजील के अन्य हिस्सों से भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। हैरिस ने कहा कि मंकीपॉक्स वायरस (monkeypox virus) जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता है लेकिन फिलहाल यह ट्रांसमिशन मनुष्य से मनुष्य तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि चिंता इस बारे में होनी चाहिए कि मानव आबादी इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए क्या कर सकता है? 


गौरतलब है कि ब्राजील अभी मंकीपॉक्स से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है, वहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मंकीपॉक्स से स्पेन (Spain) और भारत ( India) में भी एक-एक मरीज की मौत हुई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पेपर लेस हो जाएगा अगले साल दिल्ली एम्स

पेपर लेस हो जाएगा अगले साल दिल्ली एम्स

एस. के. राणा October 26 2022 29381

एम्स अगले साल से पेपर लेस हो जाएगा। इस फैसले के बाद से मरीजों को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के लिए परेशान

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

लखनऊ में वैक्सिनेशन के प्रति बढ़ रही जागरूकता। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 05 2021 24738

सोमवार से राजधानी के 88 अस्पतालों में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री नहीं बल्कि शोध भी है: सीएम योगी

डॉक्टर का दायित्व केवल डिग्री नहीं बल्कि शोध भी है: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर August 05 2022 29497

एम्स गोरखपुर में देश के पहले तंबाकू नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने चिकित्सकों को स

सिविल अस्पताल में प्राइवेट डाक्टर कर रहा था ऑपरेशन।

सिविल अस्पताल में प्राइवेट डाक्टर कर रहा था ऑपरेशन।

हे.जा.स. March 17 2021 38232

आरोपित डाक्टर पहले सिविल अस्पताल के आर्थो विभाग में सीनियर रेजिडेंट था। उसने कोरोना काल में अस्पताल

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़े मामले, डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण पर जोर देना जरूरी

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़े मामले, डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण पर जोर देना जरूरी

एस. के. राणा March 14 2023 26751

डॉ. गुलेरिया ने कहा कि दूसरा विकल्प उच्च जोखिम वाले समूह को अलग रखना है। जैसे कि बुजुर्ग और अन्य बी

शीला कृष्णस्वामी ने सुझाये तनाव से दूर के आसान तरीके।

शीला कृष्णस्वामी ने सुझाये तनाव से दूर के आसान तरीके।

हे.जा.स. January 31 2021 23915

हमेशा हेल्दीं और पौष्टिक डाइट लेने पर, नियमित रूप से एक्सारसाइज करने पर और स्क्रीन टाइम से ब्रेक लें

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

लेख विभाग May 09 2023 29767

टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, फेफड़े, स्तन और पेट के

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2021 32090

डॉ अनुरूद्ध वर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक ने बताया कि कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कोरोना मरीज

टीबी से बचना है तो पोषण का रखें ध्यान: डॉ. सूर्यकान्त

टीबी से बचना है तो पोषण का रखें ध्यान: डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 34370

डॉ सूर्यकान्त ने बताया कि मास्क का प्रयोग करने से भी टीबी संक्रमण का खतरा कम हो जाता है अत: टीबी से

स्किन में पड़ गए हैं छोटे-छोटे सफेद दाने, आजमाएं ये घरेलू उपाय

स्किन में पड़ गए हैं छोटे-छोटे सफेद दाने, आजमाएं ये घरेलू उपाय

लेख विभाग February 25 2023 49038

मिलिया से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें त्वचा विशेषज्ञ या एस्थेटिशियन द्वारा पेशेवर रूप से

Login Panel