देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

त्रिपुरा में 100 बिस्तरों वाला कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल बनेगा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित अस्पताल से त्रिपुरा में श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे त्रिपुरा के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

एस. के. राणा
January 16 2023 Updated: January 16 2023 03:18
0 27427
त्रिपुरा में 100 बिस्तरों वाला कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल बनेगा केंद्रीय श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव

नयी दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से त्रिपुरा में 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल की आधारशिला रखी।

अगरतला (Agartala) में बनने वाला प्रस्तावित 100 बिस्तर वाला ईएसआईसी अस्पताल 5 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। यह ईएसआईसी द्वारा प्रत्यक्ष रूप से संचालित किया जाएगा। इस अस्पताल (hospital) की अनुमानित निर्माण लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है और यह 3 वर्षों में पूरा होगा। अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी (modular OT), अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण (medical equipment), प्रयोगशाला (laboratory) आदि जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें ओपीडी और आईपीडी सेवाएं होंगी। यह अस्पताल अगरतला और आसपास के क्षेत्रों के 60,000 से अधिक लाभार्थियों को चिकित्सा सेवाएं (medical services) प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में, श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में गहरी रुचि ली है और ईएसआईसी अस्पताल इस क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बल दिया कि यह पूर्वोत्तर राज्यों (North Eastern States) में रोजगार के अवसर (employment opportunities) सृजित करने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा (social security) प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

यादव ने कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के ई-श्रम पंजीकरण के लिए त्रिपुरा सरकार के साथ काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 100 बिस्तर वाला ईएसआईसी अस्पताल तीन वर्ष के भीतर बनाया जाएगा।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावित अस्पताल से त्रिपुरा में श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे त्रिपुरा के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा सरकार ने इस अस्पताल को बनाने के लिए ईएसआईसी को निःशुल्क 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है।

राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने कहा कि केन्द्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। श्रम और रोजगार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्रीकुमारी प्रतिमा भौमिक इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थी।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में त्रिपुरा विधान सभा के अध्यक्ष और पश्चिम त्रिपुरा के खेयरपुर के विधायक श्री रतन चक्रवर्ती त्रिपुरा सरकार के श्रमपशु संसाधन विकास और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री भगवान चौ. दास, भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुश्री आरती आहूजा, ईएसआईसी के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार, त्रिपुरा सरकार के मुख्य सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिन्हा, पंचायत समिति के अध्यक्ष श्री विश्वजीत शील और त्रिपुरा सरकार के श्रम सचिव श्री अभिषेक सिंह शामिल थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

स्वास्थ्य विभाग में फिर सामने आया एक बड़ा घोटाला, ब्लैक लिस्टेड कम्पनीज को दे दिया टेण्डर

रंजीव ठाकुर September 14 2022 36832

विभिन्न जिलों के सीएमओ कार्यालय में लैपटॉप और प्रिंटर खरीदने का टेण्डर ब्लैक लिस्टेड दो कम्पनीज को द

25 दिसम्‍बर की रात से उत्तर प्रदेश में नाईट कर्फ्यू की वापसी।

25 दिसम्‍बर की रात से उत्तर प्रदेश में नाईट कर्फ्यू की वापसी।

हुज़ैफ़ा अबरार December 24 2021 29766

25 दिसम्‍बर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके साथ ही विवाह

35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को साल में एक बार सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट जरूरी : डॉ. नीतू गोयल जैन

एस. के. राणा February 23 2026 7084

इस टेस्ट में दर्द नहीं होता, सुई नही लगाई जाती बच्चेदानी के मुंह से ब्रश के द्वारा एक नमूना लेते हैं

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

हे.जा.स. December 27 2022 33309

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच देश के कई इलाकों में खून की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोग

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए नए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को दिए नए निर्देश

रंजीव ठाकुर September 15 2022 34628

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए कुछ नए निर

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

हे.जा.स. December 20 2021 30647

शनिवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है जोकि शुक्रवार को इस वैरिएंट के सामने

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

विशेष संवाददाता January 31 2023 34144

सोलन जिले में भी अगस्त माह में लंपी वायरस का मामला सामने आया था, लेकिन अब हिमाचल का सोलन जिला लंपी फ

बर्फबारी में कुपवाड़ा में डॉक्टर ने स्टॉफ से वीडियो कॉल पर कराई डिलीवरी

बर्फबारी में कुपवाड़ा में डॉक्टर ने स्टॉफ से वीडियो कॉल पर कराई डिलीवरी

विशेष संवाददाता February 13 2023 39996

जम्मू-कश्मीर में एक अनोखा मामला सामने आया है। डॉक्टर ने एक सरकारी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ से व्

सीएम योगी ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की

सीएम योगी ने की संचारी रोगों की स्थिति की समीक्षा की

आरती तिवारी September 09 2023 24423

संचारी रोगों की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन

आरती तिवारी May 28 2023 45981

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला कैंसर है। यह कैंसर यौन संचारित वायरस एचपीवी के संक्रमण के कारण

Login Panel