देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

गर्मी के मौसम में जवाँ और आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

गर्मी में स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाये रखने के लिए बहुत देखभाल की ज़रुरत पड़ती है। स्किन की देखभाल से इसकी नेचुरल ग्लो बरकरार रहेगी और आप दिखेंगी जवाँ और आकर्षक। आइये जानतें हैं कैसे?

सौंदर्या राय
April 05 2022 Updated: April 05 2022 17:46
0 36148
गर्मी के मौसम में जवाँ और आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स प्रतीकात्मक

गर्मी के मौसम में स्किन को दिन भर में बदलते हुए तापमान का सामना करना पड़ता है। कभी चिलचिलती धूप की गर्मी तो कभी एसी की ठंडक, कभी कूलर की नमी । दिनभर के बदलाव से स्किन के हेल्थ (health of skin) पर विपरीत असर पड़ता है इसलिए इसके नेचुरल ग्लो (natural glow) को बनाये रखने के लिए बहुत देखभाल की ज़रुरत पड़ती है। स्किन की देखभाल से इसकी नेचुरल ग्लो बरकरार रहेगी और आपकी खूबसूरती (beauty) बनी रहेगी। आप दिखेंगी जवाँ (young) और आकर्षक (attractive)। गर्मी के इस मौसम में आपकी खूबसूरती में निखार लाने के हम कुछ घरेलू टिप्स (home tips) बता रहें है, आजमाईये और आकर्षक बनिये। 

स्किन एक्सफोलिएट करें - Exfoliate skin

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इसको एक्सफोलिएट (स्किन सरफेस से डेड स्किन सेल्स को हटाना) करना बहुत ज़रूरी है। इससे स्किन की डेड सेल्स हट जाएगी और स्किन में ग्लो आ जाएगी। स्किन को एक्सफोलिएट करते वक्त एक्सफोलिएटर को क्लोकवाइज हल्के हाथों से अप्लाई करें। इसके लिए बॉडी स्क्रबर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्सफोलिएट करने के बाद ताजे पानी से शॉवर लें। दमकती त्वचा के लिए सप्ताह में 3 बार ऐसा जरूर करें।

हलके मेकअप करें - Use light makeup

गर्मियों में कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करें। गर्मियों में धूल और पसीना (sweat) स्किन पर बुरा असल डालते हैं ऐसे में ज्यादा मेकअप के प्रयोग से त्वचा को खासा नुकसान हो सकता है।

खूब पानी पीएं - Drink plenty of water

गर्मियों में पसीने से बहुत वाटर लॉस होता है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। इससे आपको हेल्थी स्किन और हेल्थी बॉडी दोनों मिलेंगी। बहुत चिल्ड पानी (chilled water) पीने से बचिये, इससे एलर्जी का ख़तरा बना रहता है। 

ऑइल फ्री जेल लगाएं - Apply oil free gel

 सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले ऑइल फ्री जेल (oil free gel) लगाना न भूलें। इसके लिए लाइट और जल्दी अब्जॉर्ब होने वाला लोशन इस्तेमाल करें। आप फ्रूटी लोशन ट्राय कर सकती हैं। यह आपकी स्किन को मॉइस्चरीज (moisturize) रखेगा।

सनग्लासेस लगायें - Put on sunglasses

सनग्लासेस आपकी आंखों को तेज धूप से और स्ट्रेस से बचाएँगें।  सनग्लासेस लगाने से आपकी आंखों की नाजुक स्किन गर्मी में झुलसने से भी बच जाती है। साथ ही डार्क सर्कल की समस्या को दूर रखते हैं।

सनस्क्रीन लगायें - Apply sunscreen

धूप में जाने से पहले अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन अप्लाई करें। यह ध्यान रखें कि यह आपकी स्किन के हिसाब से होना चाहिए। मसलन, अगर आपकी स्किन ऑइली है तो भूलकर भी ऑइल बेस्ड सनस्क्रीन न लगाएं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया मे ली पांच लाख से ज़्यादा जाने

ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया मे ली पांच लाख से ज़्यादा जाने

एस. के. राणा February 09 2022 28283

कोरोना वायरस का नया वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' भी मनुष्य का बड़ा दुश्मन निकला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अ

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अनमय को क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन से मिला 21 लाख का सहयोग

रंजीव ठाकुर September 15 2022 28261

गौरीगंज, अमेठी के विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन के डायरेक्टर राकेश प्रताप सिंह ने अनमय के माता-प

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

आरती तिवारी October 08 2022 27306

24 घंटे के दौरान चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीजों को केजीएमयू में भर्ती क

सीएसआईआर की शुगर कम करने की दवा बीजीआर-34 सर्बिया के अध्ययन में प्रमाणित

सीएसआईआर की शुगर कम करने की दवा बीजीआर-34 सर्बिया के अध्ययन में प्रमाणित

एस. के. राणा February 26 2022 33743

कोरोना वैक्सीन के बाद अब भारतीय वैज्ञानिकों की एक और खोज ने विश्व स्तर पर सराहना बटोरी है। सर्बिया क

कोरोनरोधी टीके के दोनों डोज़ लेने वालों की संख्या, एक डोज़ लेने वालों से आगे निकली।

कोरोनरोधी टीके के दोनों डोज़ लेने वालों की संख्या, एक डोज़ लेने वालों से आगे निकली।

एस. के. राणा November 17 2021 31552

देश में पहली बार पूरी तरह से टीकाकरण (vaccine ) करवाने वालों की संख्या आंशिक रूप से टीकाकरण करवाने व

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर का ख़तरा, 24 घंटे में आए 33,750 नए मामले

एस. के. राणा January 03 2022 25538

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 33,750 नए मामले सामने आए हैं। जो शनिवार के मामलों में 22

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र दौरे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

आरती तिवारी February 08 2023 28593

दो दिवसीय भ्रमण पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोनभद्र पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अ

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

एस. के. राणा December 17 2022 38594

महिलाओं में होने वाली सर्विकल कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है। दिल्ली। महिलाओं को होने वाली सर्विकल कैं

प्राइवेट अस्पताल में 7 साल के बच्चे की मौत, अस्पताल सील

प्राइवेट अस्पताल में 7 साल के बच्चे की मौत, अस्पताल सील

विशेष संवाददाता July 24 2023 41857

जीवन ज्योति चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर में एक 7 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद वहां

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज

विशेष संवाददाता January 31 2023 34149

डूंगरपुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य व

Login Panel