देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19: देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

जून महीने में कोविड-19 संक्रमण की बात करें तो एक दिन या 24 घंटे में बीते 15 जून को 8,822, 14 जून को 6,594, 13 जून को 8,084, 12 जून को 8,582, 11 जून को 8,329, 10 जून को 7,584, नौ जून को 7,240, आठ जून को 5,233, सात जून को 3,714, छह जून को 4,518,  पांच जून को 4,270, चार जून को 3,962, तीन जून को 4,041, दो जून को 3,712 और एक जून को 2,745 नए मामले दर्ज किए गए थे। 

एस. के. राणा
June 16 2022 Updated: June 16 2022 20:47
0 28190
कोविड-19: देश में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,213 नए मामले सामने आये। एक जून से 15 के बीच कोरोना संक्रमण के मामलों में 445 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज़ हुई है। अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,57,730 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 58,215 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 1 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,803 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 58,215 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,578 की बढ़ोतरी हुई है। संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.65 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर दो प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,74,712 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 195.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। 

आंकड़ों के मुताबिक, देश में 110 दिन में कोविड-19 के मामले एक लाख हुए थे और 59 दिनों में वह 10 लाख के पार चले गए थे। भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से 20 लाख (7 अगस्त 2020 को) तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था, जबकि 20 से 30 लाख (23 अगस्त 2020) की संख्या होने में 16 और दिन लगे. हालांकि 30 लाख से 40 लाख (5 सितंबर 2020) तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है। 

वहीं, 40 लाख के बाद 50 लाख (16 सितंबर 2020) की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे. मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख (28 सितंबर 2020 को) होने में 12 दिन लगे थे। इसे 60 से 70 लाख (11 अक्टूबर 2020) होने में 13 दिन लगे. 70 से 80 लाख (29 अक्टूबर को 2020) होने में 19 दिन लगे और 80 से 90 लाख (20 नवंबर 2020 को) होने में 13 दिन लगे। 90 लाख से एक करोड़ (19 दिसंबर 2020 को) होने में 29 दिन लगे थे। 

इसके 107 दिन बाद यानी पांच अप्रैल 2021 को मामले सवा करोड़ से अधिक हो गए, लेकिन संक्रमण के मामले डेढ़ करोड़ से अधिक होने में महज 15 दिन (19 अप्रैल 2021) का वक्त लगा और फिर सिर्फ 15 दिनों बाद चार मई 2021 को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए आंकड़ा 1.5 करोड़ से दो करोड़ के पार चला गया। 

चार मई 2021 के बाद करीब 50 दिनों में 23 जून 2021 को संक्रमण के मामले तीन करोड़ से पार चले गए थे. इसके बाद तकरीबन नौ महीने बाद 26 जनवरी 2022 को कुल मामलों की संख्या चार करोड़ के पार हो गए थे। 

 

वायरस के मामले और मौतें
जून महीने में कोविड-19 संक्रमण की बात करें तो एक दिन या 24 घंटे में बीते 15 जून को 8,822, 14 जून को 6,594, 13 जून को 8,084, 12 जून को 8,582, 11 जून को 8,329, 10 जून को 7,584, नौ जून को 7,240, आठ जून को 5,233, सात जून को 3,714, छह जून को 4,518,  पांच जून को 4,270, चार जून को 3,962, तीन जून को 4,041, दो जून को 3,712 और एक जून को 2,745 नए मामले दर्ज किए गए थे। 

इस महीने में एक दिन या 24 घंटे में बीते 15 जून को 15, 14 जून को 6, 13 जून को 10, 12 जून को 4, 11 जून को 10, 10 जून को 24, नौ जून को आठ, आठ जून को सात, सात जून को सात, छह जून को नौ, पांच जून को 15, चार जून को 26, तीन जून को 10, दो जून को पांच और एक जून को छह लोगों की जान गई थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

तेजी से बदलते मौसम में मुरादाबाद में वायरल फीवर ने पकड़ा जोर

तेजी से बदलते मौसम में मुरादाबाद में वायरल फीवर ने पकड़ा जोर

श्वेता सिंह October 15 2022 37230

सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारियों को आदेश दिया है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद क्षेत्र के लोगों व प्

कोरोना के बाद सर्जिकल आइटम्स महंगे हुए, खपत भी घटी - सर्जिकल कारोबारी

रंजीव ठाकुर May 02 2022 31550

हेल्थ केयर में सर्जिकल आइटम्स की महती भूमिका होती है और ऐसा कहा जाता है कि मरीज या तीमारदार को ये प्

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

ललिता देवीः 79 की आयु में निरोगी काया की स्वामिनी

लेख विभाग April 12 2022 44563

ललिता देवी सदैव से संयमी रहीं। मन, वचन और कर्म में एकसमान रहीं। अति तक तो कभी गईं ही नहीं। 79 की उम्

टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह: डब्ल्यूएचओ

टीकों की सीमित आपूर्ति और असमान वितरण, वैश्विक विषमताओं की वजह: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. November 11 2022 28349

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी यह रिपोर्ट बुधवार को प्रकाशित की है, और इसमें पहली बार वैक्सीन बाज़ारो

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

हे.जा.स. December 20 2021 30647

शनिवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है जोकि शुक्रवार को इस वैरिएंट के सामने

यूपी में पांच कॉरपोरेट अस्पताल खोलने की तैयारी

यूपी में पांच कॉरपोरेट अस्पताल खोलने की तैयारी

आरती तिवारी April 23 2023 28050

प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए कॉरपोरेट अस्पताल खोलने के लिए सुविधाएं दे रही है। इ

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

विशेष संवाददाता April 02 2023 26883

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर बेहतर व निशुल्क इलाज का बड़ा केंद्र मरीजों के लिए माना जाता है, लेकिन इ

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

अनिद्रा से आपकी सुंदरता पर पड़ता हैं असर, सोने से पहले करें योगासन

सौंदर्या राय March 05 2022 34642

अगर रात में नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले कुछ योगासन जरूर करने चाहिए। इससे आ

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

बरसात में नारियल तेल से मसाज करने से दूर होंगी ये ब्यूटी प्रोब्लम्स

श्वेता सिंह September 02 2022 25491

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्लॉगर्स भी नारियल तेल को स्किन केयर रूटीन में ना केवल शा

डेंगू से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार

डेंगू से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार तैयार

आरती तिवारी September 26 2022 38177

राजधानी में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार एक बार फिर से लोगों के साथ मिलकर रोकथाम

Login Panel