देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी हुई। इस बीच, ब्रिटेन ने मास्क समेत अधिकांश कोरोना प्रतिबंध हटा लिए हैं।

हे.जा.स.
January 28 2022 Updated: January 29 2022 04:11
0 33233
विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी हुई। इस बीच, ब्रिटेन ने मास्क समेत अधिकांश कोरोना प्रतिबंध हटा लिए हैं। स्कॉटलैंड, वेल्स व उत्तरी आयरलैंड ने भी पाबंदियों में ढील दी है।

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी हुई। इस बीच, ब्रिटेन ने मास्क समेत अधिकांश कोरोना प्रतिबंध हटा लिए हैं। स्कॉटलैंड, वेल्स व उत्तरी आयरलैंड ने भी पाबंदियों में ढील दी है।

पूरी दुनिया में पिछले दो वर्ष में कुल संक्रमित 36.36 करोड़ हुए, जबकि अब तक 56.47 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, ब्रिटेन सरकार ने कहा कि देश में अनिवार्य रूप से मास्क पहनने समेत कोरोना से जुड़े कई प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, देश में ‘बूस्टर’ खुराक अभियान शुरू करने से बीमारी की गंभीरता और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर घटी है। 

अब ब्रिटेन में कहीं भी मास्क लगाना कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं रह गया है और नाइट क्लबों व अन्य सार्वजनिक स्थलों में प्रवेश के लिए कोविड पास की कानूनी अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। हालांकि लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि राजधानी की बसों व मेट्रो ट्रेनों में अब भी मास्क जरूरी होगा।

जापान में रिकॉर्ड मामले दर्ज
जापान में बृहस्पतिवार को ओसाका, क्योटो समेत 18 अन्य प्रांतों में भी कोरोना नियम सख्त कर दिए गए। महामारी की शुरुआत के बाद गत 24 घंटों में पहली बार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71,633 पहुंच गई। जबकि इसी अवधि में 34 लोगों की मौत हुई। सर्वाधिक वृद्धि टोक्यो में हुई। एजेंसी

ओमिक्रॉन के लिए टीके का ट्रायल शुरू करेगी मॉडर्ना
ओमिक्रॉन स्वरूप के प्रसार को देखते हुए इहाल ही में फाइजर ने टीके लाने की घोषणा की। अब मॉडर्ना कंपनी ने भी कहा है कि उसने ओमिक्रॉन का मुकाबला करने वाले टीकों की बूस्टर खुराक का क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें 600 लोग शामिल हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

7 को 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन

7 को 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन

विशेष संवाददाता April 06 2022 22921

योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने तय किया है कि वह 100 दिनों तक, 100 संगठनों द्वारा, 100 स्थान

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, तेल या क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले जान लें साइड इफेक्ट्स

श्वेता सिंह August 19 2022 40161

मच्छरों से बचने के लिए स्प्रे, क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल करने से त्वचा पर रैशेज, सूजन, जलन या फिर एलर

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

जानिए एसिडिटी के लक्षण और घरेलू उपाय

आरती तिवारी September 01 2022 29129

आपको पेट में जलन, सीने पर जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है? अगर हां तो आप सुबह के समय यहां बताई जा र

गोमती नगर विस्तार में राम आसरे पुरवा, खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की देखिए व्यवस्थाएं

आरती तिवारी August 26 2022 104891

देश कई स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों से जूझ रहा है, कई तरह के वायरस देश में कहर बरपा रहे हैं। दूसरी ओर

मेकअप के साथ आँखों को कैसे दें स्मोकी लुक?

मेकअप के साथ आँखों को कैसे दें स्मोकी लुक?

सौंदर्या राय December 15 2021 63633

स्मोकी आँखों को बनाने के लिए किसी भी कलर का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि आपको एक जैसी रंगत के क

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

सौंदर्या राय August 06 2022 29388

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 20 मिनट योग करने से त्वचा अपना कसाव जल्दी नहीं खोती। शरीर को शेप में ल

मंकीपॉक्स टीका सभी के लिए जरूरी नहीं: एनआईवी निदेशक

मंकीपॉक्स टीका सभी के लिए जरूरी नहीं: एनआईवी निदेशक

विशेष संवाददाता August 27 2022 25339

एनआईवी निदेशक डॉ. अब्राहम ने कहा देश की स्थिति अभी काफी बेहतर है। मुझे नहीं लगता कि मंकीपॉक्स का टीक

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

मंकीपॉक्स वैक्सीन पर WHO ने किया बड़ा खुलासा

हे.जा.स. August 27 2022 32288

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भले ही कुछ लोगों में इस टीके ने प्रभावी ढंग से काम किया है लेकिन वा

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

विशेष संवाददाता May 14 2022 53134

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि नर्सेज़, रोगियों को स्वस्थ करने हेतु एक माँ की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती

आयुर्वेदिक दवाएं डाल रही है किडनी पर असर - यूरोलॉजिस्ट डॉ मयंक मोहन अग्रवाल

रंजीव ठाकुर June 06 2022 39931

पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए

Login Panel