देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

घुटने का गठिया है तो आपके लिए मददगार हैं एक्सरसाइज

अर्थराइटिस मुख्यत: दो तरह के होते हैं- ऑस्टियो अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस। अर्थराइटिस की परेशानी जब घुटनों को जकड़ लेती है, तो ये जिंदगीभर पीछा नहीं छोड़ती। घुटने का गठिया ऐसी समस्या है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। अगर किसी मरीज को ये बीमारी है, तो इसके साथ ही उसे पूरा जीवन गुजारना पड़ता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 10 2022 Updated: September 10 2022 22:14
0 43818
घुटने का गठिया है तो आपके लिए मददगार हैं एक्सरसाइज प्रतीकात्मक चित्र

अर्थराइटिस यानी गठिया वो बीमारी होती है, जिसमें शरीर के किसी एक या एक से अधिक ज्वाइंट में सूजन आ जाती है। अर्थराइटिस के दो सबसे आम लक्षण हैं - जोड़ों में दर्द और जकडऩ। उम्र के साथ-साथ ये दिक्कतें बढ़ती जाती हैं। 


अर्थराइटिस मुख्यत: दो तरह के होते हैं- ऑस्टियो अर्थराइटिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस। अर्थराइटिस की परेशानी जब घुटनों को जकड़ लेती है, तो ये जिंदगीभर पीछा नहीं छोड़ती। घुटने का गठिया ऐसी समस्या है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता। अगर किसी मरीज को ये बीमारी है, तो इसके साथ ही उसे पूरा जीवन गुजारना पड़ता है लेकिन हां, इतना जरूर है कि सही इलाज और बेहतर एक्सरसाइज से इस रोग को बढऩे से रोका जा सकता है और दर्द को कम किया जा सकता है।


दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ऑर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के चीफ सर्जन और चेयरमैन डॉ.एस.के.एस मार्या ने हेल्थ जागरण से अर्थराइटिस से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा किया। 


डॉ.एस.के.एस मार्या का कहना है कि अगर किसी मरीज को घुटने का गठिया है, तो आमतौर पर एक्सरसाइज का विकल्प वो सबसे आखिर में चुनता है। कुछ लोगों को लगता है कि अगर एक्सरसाइज की जाए तो इससे हालात और बिगड़ जाते हैं और दर्द भी बढ़ जाता है। जबकि हकीकत इससे उलट है, घुटने का अर्थराइटिस होने की स्थिति में एक्सरसाइज करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। लगातार एक्सरसाइज करने से-दर्द में आराम मिलता है-एनर्जी लेवल बढ़ता है-घुटने में लचीलापन बढ़ता है-घुटने की ताकत बढ़ती है-वजन कंट्रोल में रहता है-संतुलन सही रहता है-नींद अच्छी आती है।

कई तरह की एक्सरसाइज हैं, जिन्हें करने से मरीज को घुटने के दर्द से आराम मिलता है। पैर सीधे ऊपर उठाना , बैठना और खड़े होना, साइड में पैर उठाना, स्टेपअप्स यानी पैर को थोड़ी ऊंचाई तक उठाना, हील रेज यानी पैरों की एडिय़ों को उठाना, पैरों की स्ट्रेचिंग, स्विमिंग आदि। ये सभी एक्सरसाइज करना बेहद आसान है। इन्हें करने से ज्वाइंट मजबूत होते हैं और दर्द कम होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि धीरे-धीरे ही ये तमाम एक्सरसाइज करें। स्ट्रेट लेग रेज, सिटिंग पोजिशन में एक्सरसाइज, लेटकर कैसे करें एक्सरसाइज, सिट एंड स्टैंड एक्सरसाइज, साइड लेग एक्सरसाइज, स्टेपअप्स, हील रेज, लेग स्ट्रेच, स्विमिंग आदि।


डॉ.एस.के.एस मार्या का कहना है कि  एक्सरसाइज के लिए जो सुझाव दें वो सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि किसी ट्रेंड स्पेशलिस्ट थेरेपिस्ट की मदद से एक्सरसाइज करें, ताकि आप दर्द से राहत पा सकें और अपने रोजमर्रा के जीवन को आसानी से जी सकें। क्योंकि एक्सरसाइज का मकसद दर्द कम करना होता है, अगर सही से नहीं करेंगे तो परेशानी और बढ़ जाती है।


एक्सरसाइज शुरू करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। धीरे-धीरे शुरू करें। अगर आप ये तमाम एक्सरसाइज शुरू करना चाहते हैं तो धीरे-धीरे इन्हें करें। ऐसा न हो कि आप जोश में जमकर एक्सरसाइज करने लगें और बॉडी पर अचानक एक्स्ट्रा दबाव पड़े। इससे आपके घुटने के जोड़ों पर ज्यादा प्रेशर पड़ सकता है और उसकी हालत बिगड़ सकती है। इसलिए धीरे-धीरे अपने एक्सरसाइज के टाइम को बढ़ाएं।


डॉ.एस.के.एस मार्या के अनुसार रेगुलर एक्सरसाइज सही तरीके से एक्सरसाइज करना तो जरूरी है ही, साथ ही ये भी आवश्यक है कि आप डेली एक्सरसाइज करें। चाहे पांच मिनट ही निकाल पाएं, लेकिन हर रोज एक्सरसाइज करें। इसके अलावा एक्सरसाइज करते वक्त लगातार ब्रेक लेते रहें। अगर आपको घुटने में दर्द महसूस हो तो तुरंत एक्सरसाइज करना बंद करें। दर्द ज्यादा हो जाए तो अपने डॉक्टर से बात करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड-19 महामारी का अभी अंत नहीं हुआ है: डॉ टैड्रॉस

कोविड-19 महामारी का अभी अंत नहीं हुआ है: डॉ टैड्रॉस

हे.जा.स. May 24 2022 33824

क़रीब 70 देशों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है और यह ऐसे समय में हो रहा है जब परीक्षण दरो

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

विशेष संवाददाता September 29 2022 36425

उन्होंने कहा कि गत वर्षों में यह देखने में आया है कि ऊपरी तौर से स्वस्थ नौजवानों, खासतौर पर कीर्ति प

धुआँ नहीं उम्मीद जगाएँ फेफड़ों को कैंसर से बचाएँ:डा प्रो वेद प्रकाश

धुआँ नहीं उम्मीद जगाएँ फेफड़ों को कैंसर से बचाएँ:डा प्रो वेद प्रकाश

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 1995

फेफड़ों के कैंसर के लगभग 85 प्रतिशत मामलों का प्रमुख कारण धूम्रपान है। हालांकि अब ऐसे मरीजों की संख

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

लेख विभाग May 09 2023 29529

टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, फेफड़े, स्तन और पेट के

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

सौंदर्या राय March 28 2022 26016

जॉगिंग करने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। जिससे त्वचा को ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वो

यूपी में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू

यूपी में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू

आरती तिवारी October 31 2022 29036

यूपी के कई जिलों में बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। स्थिति यह है कि

डा. अर्चना ने सुसाइड नहीं किया, यह दोषी सिस्टम के कारण हुई हत्या है: डा. आर.एन. सिंह

डा. अर्चना ने सुसाइड नहीं किया, यह दोषी सिस्टम के कारण हुई हत्या है: डा. आर.एन. सिंह

आनंद सिंह April 02 2022 43208

घटना का संज्ञान लेकर राजस्थान सरकार ने तत्काल अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की है पर इतने बड़े अपर

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

कोरोना संक्रमण: देश में कम हो रहे नए मरीज़।

एस. के. राणा November 15 2021 30072

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,229 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान 125 लोगों की इस वायर

डब्ल्यूएचओ का बड़ा ऐलान, कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

डब्ल्यूएचओ का बड़ा ऐलान, कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

हे.जा.स. May 05 2023 33405

ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी से कोविड-19 को बाहर करने की घोषणा के साथ डब्ल्यूएचओ के निदेशक डॉ टेड्रोस ने स्

प्रसूताओं को पंजीकरण और प्रोसीजर फीस से मिलेगी राहत

प्रसूताओं को पंजीकरण और प्रोसीजर फीस से मिलेगी राहत

आरती तिवारी August 01 2023 30483

केजीएमयू में अब प्रसूताओं को पंजीकरण और प्रोसीजर जैसे शुल्क से छूट मिलेगी। इसके साथ ही उनको ब्लड मै

Login Panel