देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 की दूसरी लहर में उछाल 62,258 नए मामले आए।

देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.80 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 94.85 प्रतिशत रह गई है।

एस. के. राणा
March 27 2021 Updated: March 27 2021 22:38
0 26467
कोविड-19 की दूसरी लहर में उछाल 62,258 नए मामले आए। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,08,910 हो गई। यह इस वर्ष की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

शनिवार को अद्यतन किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, लगातार 17वें दिन नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.80 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 94.85 प्रतिशत रह गई है।

देश में 24 घंटे की अवधि में 62,258 नए मामले सामने आए, जो 16 अक्टूबर, 2020 के बाद एक दिन में सर्वाधिक हैं। संक्रमण से 291 और मरीजों की मौत होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,61,240 हो गई।

पिछले साल 16 अक्टूबर को 24 घंटे के अंतराल में संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए थे। आँकड़ों में कहा गया है कि अब तक इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,95,023 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.35 फीसदी तक रह गई है।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, यह संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़ा को पार कर गई थी।

यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 26 मार्च तक देशभर में 23,97,69,553 नमूनों की जांच की जा चुकी है, शुक्रवार को 11,64,915 नमूनों की जांच हुई है।

देश में हुई 291 नई मौतों में 112 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि पंजाब में 59, छत्तीसगढ़ में 22, केरल में 14 और कर्नाटक में 13 मौतें हुई हैं।

देश में संक्रमण से अब तक कुल 1,61,240 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 53,907, तमिलनाडु में 12,650, कर्नाटक में 12,484, दिल्ली में 10,987, पश्चिम बंगाल में 10,320, उत्तर प्रदेश में 8,779 , आंध्र प्रदेश में 7,203 और पंजाब में 6,576 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमारे आँकड़ों का आईसीएमआर के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बरसात में फंगल इंफेक्शन: लक्षण, कारण और बचाव

बरसात में फंगल इंफेक्शन: लक्षण, कारण और बचाव

लेख विभाग July 14 2022 42714

गर्मियों के बाद सावन की फुहारों का इंतजार सभी को रहता है लेकिन यह बारिश अपने साथ फंगल इंफेक्शन को भी

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बदलते मौसम में होठों को नर्म और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

admin February 14 2022 36117

बदलते मौसम में भी होंठ नर्म, मुलायम और कोमल बने रहे इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसे मौसम में होंठों की ख

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

गरीबों को इलाज न मिलने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज

आरती तिवारी June 01 2023 27848

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गरीब मरीज को समुचित इलाज न मिलने की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश प

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार March 31 2022 31511

डा. सूर्यकान्त को यह सम्मान एलर्जी एवं अस्थमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया

लखनऊ: डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रहा तेजी से इजाफा

लखनऊ: डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रहा तेजी से इजाफा

हुज़ैफ़ा अबरार October 02 2021 30861

जनवरी से अब तक 405 लोग डेंगू की जद में आ चुके हैं। सबसे ज्यादा सितंबर में 313 लोगों में डेंगू की पुष

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

विजयन सरकार ने हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश को दी मंजूरी

हे.जा.स. May 18 2023 23597

डॉक्टर की नृशंस हत्या के मद्देनजर, केरल सरकार ने बुधवार को डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल छा

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2026 1526

केजीएमयू के प्रो पवित्र रस्तोगी ने कहा रक्तदान को लेकर लोगों की तमाम भ्रांतियां अब दूर हो रही हैं। इ

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 24179

लखनऊ में नीट पीजी के उमीदवारों के लिए उनके ऑफ लाईन रैपिड रिविजऩ बूटकैम्प लॉन्च के 13 दिनों के अंदर ब

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन

आरती तिवारी November 16 2022 36604

बिजनौर में जन सामान्य को स्वास्थ संबंधी सुविधाओं का लाभ देने के लिए तकनीकी के माध्यम से बेहतर ट्रीट

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

नामी कम्पनी की नकली पेन किलर बेचते हुए दो गिरफ्तार

रंजीव ठाकुर September 03 2022 49071

जहाँ एक ओर योगी सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ में नकली दवा

Login Panel