देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

शराब की मार्केटिंग पर सख़्त नियम लागू किये जायें या फिर प्रतिबन्ध लगाया जाएँ: डब्ल्यूएचओ 

दुनिया भर में ऐल्कोहॉल की कुल खपत का तीन-चौथाई भाग पुरुषों द्वारा किया जाता है और महिलाओं में सशक्तिकरण व समानता के नाम पर शराब सेवन को बढ़ावा दिया जाता है।  दुनियाभर में 20 से 39 वर्ष आयु वर्ग में होने वाली कुल मौतों में क़रीब 13 प्रतिशत मौतें ऐल्कोहॉल सेवन के कारण होती हैं।

हे.जा.स.
May 11 2022 Updated: May 11 2022 23:06
0 24868
शराब की मार्केटिंग पर सख़्त नियम लागू किये जायें या फिर प्रतिबन्ध लगाया जाएँ: डब्ल्यूएचओ  प्रतीकात्मक चित्र

जेनेवा। शराब की बिक्री बढाने के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऑनलाइन विज्ञापनों में युवाओं को लक्षित कर, विज्ञापन तैयार किये जाते हैं। इन विज्ञापनों का लक्ष्य ज़्यादा मात्रा में ऐल्कोहॉल का सेवन करने वाले लोग होतें है। डब्ल्यूएचओ ने इस प्रकार के विज्ञापनों को स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा माना है और कारगर नियामन उपायों की आवश्यकता को रेखांकित किया है। डब्ल्यूएचओ की मंगलवार को प्रकाशित, Reducing the harm from alcohol – by regulating cross-border alcohol marketing, advertising and promotion, नामक रिपोर्ट में उक्त जानकारी प्रकाशित हुई है। 

डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार दुनियाभर में हर साल 30 लाख लोगों की मौत नुक़सानदेह मद्यपान (harmful drinking) के वजह से होती है जो कुल होने वाली मौतों का पाँच फ़ीसदी है। शराब (alcohol) पीने की वजह से होने वाली इन मौतों (deaths) में बड़ी संख्या युवाओं की है। दुनियाभर में 20 से 39 वर्ष आयु वर्ग में होने वाली कुल मौतों में क़रीब 13 प्रतिशत मौतें ऐल्कोहॉल सेवन के कारण होती हैं। रिपोर्ट में बच्चों, किशोरों, महिलाओं और शराब का अधिक सेवन करने वाले लोगों पर लक्षित विज्ञापनों (targeted advertisements) के प्रति ख़ास तौर से चिन्ता व्यक्त की गई है। 

रिपोर्ट बताती है कि बहुत से देशों में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक माहौल की परवाह किये बग़ैर, ऐल्कोहॉल की मार्केटिंग के लिये डिजिटल माध्यमों (digital means) का भी सहारा लिया जाता है। दुनिया भर में ऐल्कोहॉल की कुल खपत का तीन-चौथाई भाग पुरुषों द्वारा किया जाता है और महिलाओं में सशक्तिकरण (empowerment) व समानता (equality) के नाम पर शराब सेवन (alcohol consumption) को बढ़ावा दिया जाता है।  

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि, “शराब, युवाओं का जीवन उनके परिवारों और समाज से छीन लेती है।” “स्वास्थ्य के लिये स्पष्ट ख़तरा होने के बावजूद, ऐल्कोहॉल के प्रचार-प्रसार पर नियंत्रण, दिमाग़ को प्रभावित करने अन्य उत्पादों की तुलना में कमज़ोर है।” अध्ययन से पता चलता है कि कम उम्र में ही शराब पीने की शुरुआत करने से बड़े होने पर ऐल्कोहॉल सेवन की नुकसानदेह आदत बन जाती है। 

यूएन एजेंसी के महानिदेशक का मानना है कि ऐल्कोहॉल की मार्केटिंग के सिलसिले में कारगर ढँग से लागू किये गए और सुसंगत नियामन की मदद से लोगों के जीवन की रक्षा की जा सकती है। 

ऑनलाइन विज्ञापन - Online advertisement
बेहद परिष्कृत ऑनलाइन मार्केटिंग तौर-तरीक़ों का इस्तेमाल करते हुए, इण्टरनेट सेवा प्रदात्ता कम्पनियाँ, शराब पीने वाले लोगों की आदतों और पसन्द-नापसन्द के बारे में जानकारी जुटाती हैं। इसके ज़रिये, ऐल्कोहॉल को बढ़ावा देने में जुटी कम्पनियाँ राष्ट्रीय सीमाओं से परे जाकर शराब के विज्ञापन तैयार कर इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित करतीं हैं। 

एक अनुमान के अनुसार, अमेरिका में अग्रणी ऐल्कोहॉल कम्पनियों द्वारा किये गए मीडिया व्यय का क़रीब 70 फ़ीसदी, ऑनलाइन प्रचार-प्रसार, ऑनलाइन विज्ञापनों समेत अन्य तरीक़ों में ख़र्च हुआ।  

विश्व स्वास्थ्य संगठन में ऐल्कोहॉल एवं मादक पदार्थ इकाई में विशेषज्ञ डैग रेक्वे ने बताया कि डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल के कारण, ये विज्ञापन देशों की सीमाओं के परे जाते हैं, और सरकारों के लिये ऐसी ऑनलाइन मार्केटिंग पर अपने न्यायिक क्षेत्र में रोक लगा पाना कठिन हो जाता है।  

शराब कम्पनियाँ, वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बड़े खेलकूद आयोजनों को भी प्रायोजित करती हैं, जिससे नए दर्शकों में उनके ब्रैण्ड के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इसके समानान्तर, स्पोर्ट्स लीग और क्लब के साथ उनकी साझेदारी के ज़रिये, वे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नए दर्शकों और सम्भावित उपभोक्ताओं तक अपनी पहुँच बनाते हैं। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय सब्सक्रिप्शन चैनलों पर फ़िल्मों और धारावाहिकों में उत्पादों का प्रचार किया जाता है। 

अहम सिफ़ारिशें - Important recomandations

  • रिपोर्ट में पेश की गई अनुशन्साओं में ऐल्कोहॉल की मार्केटिंग पर सख़्त उपाय लागू किये जाने या फिर प्रतिबन्ध लगाये जाने की बात कही गई है।  
  • विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतियों में, सीमा-पार विज्ञापनों के पहलुओं को भी एकीकृत किया जाना होगा। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि बहुत से देशों की सरकारों ने शराब की मार्केटिंग पर कुछ हद तक पाबन्दियों को लागू किया है, मगर वे अपेक्षाकृत कमज़ोर है।  
  • वर्ष 2018 में, यूएन एजेंसी के एक अध्ययन के अनुसार, अधिकाँश देशों में, परम्परागत मीडिया में शराब के प्रचार-प्रसार पर किसी ना किसी रूप में नियामन है।
  • लगभग पचास फ़ीसदी देशों में इण्टरनैट या सोशल मीडिया के लिये कोई नियामन नहीं है।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरती तिवारी June 11 2023 32931

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

रंजीव ठाकुर September 02 2022 28268

प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने पिता को थमा दिया बेटी का शव

आरती तिवारी June 27 2023 23394

मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग एक औऱ कारनामा सामने आया है। डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए।

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

लेख विभाग April 11 2022 37695

आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसा संगीत जो हमारे मन को शांत कर दे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसा कि हम जानते

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

यूएसएफडीए ने कोवैक्सीन के ईयूए को खारिज किया, अमेरिका में मंजूरी के लिए दिया सुझाव।

हे.जा.स. June 11 2021 32105

एफडीए की सलाह के अनुसार कोवैक्सीन के लिए बीएलए दाखिल करेगी। बीएलए, एफडीए की ‘‘पूर्ण अनुमोदन’’ व्यवस्

लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया वायु प्रदूषण

लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया वायु प्रदूषण

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25397

।प्रयागराज और वाराणसी को छोड़कर सभी शहरों में एक्‍यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के ऊपर दर्ज किय

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 242 डॉक्टरों के प्रोमोशन का रास्ता साफ।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 242 डॉक्टरों के प्रोमोशन का रास्ता साफ।

हुज़ैफ़ा अबरार December 21 2021 33235

एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम करने वाले 130 चिकित्सक प्रोन्नत होकर प्रोफेसर बन जाएंगे। इसी तरह 110

जर्मनी में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का तेजी से प्रसार।

जर्मनी में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का तेजी से प्रसार।

एस. के. राणा July 08 2021 33923

नवीनतम विश्लेषण के मुताबिक, पिछले महीने के अंत तक संक्रमण के 59 प्रतिशत नये मामले कोरोना वायरस के डे

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

हे.जा.स. January 18 2021 18366

इससे पहले यह कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड के सहयोग से कोविशिल्ड (Covishield) नाम की वैक्सीन विकसित

डीएम ने दिखाई दरियादिली,बुजुर्ग के आंखों का कराया इलाज़

डीएम ने दिखाई दरियादिली,बुजुर्ग के आंखों का कराया इलाज़

आरती तिवारी November 18 2022 25768

ओमवीर सिंह को अपनी ही गाड़ी में गांधी नेत्र चिकित्सालय भिजवाया प्रशासनिक अधिकारी मधु लहरी ने निर्देश

Login Panel