देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया।

दांतों की सेंसिटिविटी का एक मुख्य कारण मसूढ़ों का खराब स्वास्थ्य है। समय के साथ मसूढ़े धीरे-धीरे कम होते जाते हैं और उनके नीचे स्थित डेंटाईन सामने आने लगता है।

हे.जा.स.
October 01 2021
0 58685
जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने सेंसोडाइन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लॉन्च किया। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। आज अग्रणी हैल्थकेयर कंपनियों में से एक, जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने भारत में सेंसोडाईन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो के लॉन्च की घोषणा की। बेहतर विज्ञान की मदद से सेंसोडाईन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो लोगों को एक भरोसेमंद समाधान प्रस्तुत करता है, ताकि वो अपनी ओरल हैल्थ की हाईज़ीन बनाकर रख सकें। यह ऐसे उत्पाद प्रस्तुत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है, जो लोगों को ज्यादा काम करने, बेहतर महसूस करने एवं लंबा जीवन जीने में मदद करें।

दांतों की सेंसिटिविटी का एक मुख्य कारण मसूढ़ों का खराब स्वास्थ्य है। समय के साथ मसूढ़े धीरे-धीरे कम होते जाते हैं और उनके नीचे स्थित डेंटाईन सामने आने लगता है। बाहरी ट्रिगर (ठंडा पानी, चाय आदि) दांत के अंदर स्थित नसों में संवेदन पैदा करते हैं, जिससे दांतों की सेंसिटिविटी का छोटा व बहुत तीव्र संवेदन उत्पन्न होता है। संवेदनशील दांतों से पीडि़त हर दो लोगों में से एक को मसूढ़ों की समस्या होती है, जिसके बारे में उन्हें पता भी नहीं होता। सेंसोडाईन सेंसिटिविटी एवं गम, अपने दोहरे फायदे के प्रस्ताव के साथ सेंसिटिविटी से दैनिक सुरक्षा प्रदान करता है और मसूढ़ों का स्वास्थ्य बढ़ाने में मदद करता है। यह टूथपेस्ट दांत के अंदर सेंसिटिव नसों को आराम देता है और साथ ही स्वच्छ व सेहतमंद मसूढ़ों के लिए प्लाक बैक्टीरिया को दूर करता है।

सेंसोडाईन ने पहली बार पेस्ट के साथ टूथब्रश भी लॉन्च किया है। सेंसोडाईन सेंसिटिविटी एवं गम टूथब्रश में अद्वितीय डिज़ाईन है। इसमें दांतों की बेहतर सफाई के लिए सॉफ्ट ब्रिसल्स हैं। मसूढ़ों की लाईन पर फ्लैट ट्रिम टूथब्रश के मुकाबले इसकी पहुंच तीन गुना ज्यादा है। इस टूथब्रश का हैंडल भी अलग है और इसमें बॉल ज्वाईंट नेक है, जो ओवरब्रशिंग से सुरक्षा देने के लिए दबाव को अवशोषित कर लेता है।

अनुरिता चोपड़ा, एरिया मार्केटिंग डायरेक्टर, जीएसके कंज़्यूमर हैल्थकेयर ने कहा, ‘‘सेंसोडाईन देश के अग्रणी ब्रांड्स में से एक है। यह सदैव विज्ञान पर आधारित अभिनव उत्पाद प्रस्तुत करने का प्रयास करता है, जो उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करें। भारत में लाखों लोगों के दांत सेंसिटिव हैं और उन्हें मसूढ़ों की भी समस्याएं हैं। हमने इस बात को समझा। हम जानते हैं कि इसके कारण उन्हें अपने दैनिक जीवन में समझौते करने पड़ते हैं। सेंसोडाईन सेंसिटिविटी एवं गम, अपने दोहरे फायदे के प्रस्ताव के साथ एक सरल समाधान है, जो उन्हें इस समस्या का समाधान करने में मदद कर सकता है और वो टूथ सेंसिटिविटी एवं मसूढ़ों की समस्याओं से बेफिक्र होकर दैनिक जीवन का आनंद ले सकते हैं। हमें विश्वास है कि यह पोर्टफोलियो उपभोक्ताओं को बहुत पसंद आएगा और देश में सेंसोडाईन ब्रांड को मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’

सेंसोडाईन सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो भारत में ग्रोसरी, फार्मेसी, रिटेल चेन एवं ई-कॉमर्स स्टोर्स पर मिलेगा। लॉन्च के बारे में जागरुकता टीवी एवं डिजिटल मीडिया द्वारा बढ़ाई जाएगी और रिटेल स्टोर्स में शेल्फ विजि़बिलिटी भी बढ़ाई जाएगी। कंपनी डेंटल विशेषज्ञों एवं केमिस्ट्स के सहयोग से इसके दोहरे फायदे के प्रस्ताव के बारे में जागरुकता बढ़ाएगी।

सेंसोडाईन सेंसिटिविटी एंड गम टूथपेस्ट 70 ग्राम के पैक साईज़ में 185 रु. में मिलेगा। टूथब्रश 2 एसकेयू में मिलेगा। सिंगल पैक का मूल्य 100 रु. और मल्टीपैक (3 का पैक) का मूल्य 200 रु. होगा।

सेंसोडाईन दुनिया का नं. 1 सेंसिटिविटी टूथपेस्ट है और सेंसिटिव दांतों के लिए इसकी सिफारिश पूरी दुनिया के डेंटिस्ट करते हैं। 2011 में अपने लॉन्च के बाद से सेंसोडाईन उपयोगी अभिनवताएं प्रस्तुत कर भारत में ओरल हैल्थ की श्रेणी में अग्रणी कंपनियों में से एक बन गया है। सेंसिटिविटी एवं गम पोर्टफोलियो का लॉन्च भारत में सेंसोडाईन ब्रांड को मजबूत करेगा। इसमें सेंसिटिव दांतों से पीडि़त लोगों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए टूथपेस्ट एवं टूथब्रश की श्रृंखला है। पिछले साल, जीएसके ने ओरल हैल्थ की श्रेणी में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए डेंचर पहनने वालों के लिए पॉलिडेंट डेंचर एधेसिव और मसूढ़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पैरोडोंटैक्स लॉन्च किया।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

admin September 29 2022 43145

इस तेल में सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विटामिन डी भी मौजूद होता है। नारियल क

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

आरती तिवारी October 13 2022 25927

लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में

आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे

आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे

लेख विभाग May 17 2023 33949

हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मन

आरएमएलआईएमएस में फेफड़ों के कैंसर पर अनुसंधान परियोजना का चयन

आरएमएलआईएमएस में फेफड़ों के कैंसर पर अनुसंधान परियोजना का चयन

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 399

नॉन-स्मॉल सेल लंग कार्सिनोमा में टिश्यू कॉनकोर्डेंस एनालिसिस के साथ फेफड़ों से जुड़े प्लाज़्मा-व्युत

घट रही है कोरोना मरीज़ों की संख्या | 

घट रही है कोरोना मरीज़ों की संख्या | 

हे.जा.स. January 09 2021 26737

एक्टिव केस दो लाख 24 हजार 190 है। वहीं रिकवरी रेट 96.41 फीसद है। डेथ रेट 1.45 फीसद है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 25224

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्ता

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

लेख विभाग October 03 2022 31985

जैसे जैसे हमारी आयु बढ़ती है, हमारे शरीर की कई प्रणालियां जर्जर होने लगती हैं। जैसे कि हमारी आंखे कम

यूपी के छह लाख से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा

यूपी के छह लाख से अधिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज मिलेगा

रंजीव ठाकुर April 26 2022 27993

सूबे की योगी सरकार शिक्षकों को कैशलेस इलाज का तोहफा देने जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए प

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. October 10 2021 27686

केवल 52 प्रतिशत देश ही मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व रोकथाम कार्यक्रमों के सम्बन्ध में लक्ष्य पू

एसजीपीजीआई में गर्भवती महिला की जटिल सर्जरी कर माँ और नवजात की जान बचाई

एसजीपीजीआई में गर्भवती महिला की जटिल सर्जरी कर माँ और नवजात की जान बचाई

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 679

मरीज़ पहली बार माँ बनने वाली 26 वर्षीय महिला थी जिसे गर्भावस्था के 32वें हफ़्ते में एसजीपीजीआई भेजा

Login Panel