देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया।

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ ब्रिटेन में 12 से 20 वर्ष के लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है।

हे.जा.स.
June 11 2021 Updated: June 11 2021 18:16
0 32574
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति आगाह किया। प्रतीकात्मक

वाशिंगटन (भाषा)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके मुख्य सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची ने आगाह किया है कि नोवेल कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप अत्यधिक संक्रामक है और ब्रिटेन में यह 12 से 20 वर्ष के लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल में कहा था कि कोविड-19 का डेल्टा स्वरूप या ‘B1.617.2’ स्वरूप सबसे पहले भारत में गत अक्टूबर माह में सामने आया था और अब यह 62 देशों में फैल चुका है।

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, कोविड-19 का अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ ब्रिटेन में 12 से 20 वर्ष के लोगों के बीच बहुत तेजी से फैल रहा है। आप युवा हैं और यदि अभी तक आपने टीका नहीं लगवाया है तो अब समय आ गया है कि आप इसे लगवा लें। अपने आप को और अपने प्रियजन की रक्षा का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका है।’’

एलर्जी एवं संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईएआईडी) के निदेशक डॉ. फाउची ने कहा कि अमेरिका में जिन मामलों की जिनोम श्रंखला देखी जा रही है उनमें से छह फीसदी से अधिक मामलों में डेल्टा स्वरूप पाया गया है तथा वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि जिनोम श्रंखला केवल कुछ ही मामलों देखी जा रही है।

डॉ. फाउची ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ब्रिटेन में यह स्वरूप (डेल्टा) हावी हो चुका है और एक अनुमान के मुताबिक वहां पर नए मामलों में से 60 फीसदी इसी की वजह से हैं। यह ब्रिटेन में सबसे पहले सामने आए अल्फा स्वरूप या B.1.1.7 के मुकाबले अधिक फैल चुका है तथा 12 से 20 वर्ष के लोग इससे बहुत तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। हम अमेरिका में यह नहीं होने दे सकते।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन ने चार जुलाई तक 70 फीसदी अमेरिकियों को टीके की कम से कम एक खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 1022

सर्वोदय हेल्थकेयर ने इसे पश्चिमी यूपी के सबसे एडवांस्ड सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में से एक बनाया है।

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2022 44301

यदि त्वचा पर हल्के या तांबई रंग के धब्बे हों और उनमें संवेदनहीनता हो तो यह कुष्ठ रोग हो सकता है | हा

अमेरिका में टेक्सास प्रांत की सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिक में गर्भपात पर लगायी रोक

अमेरिका में टेक्सास प्रांत की सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिक में गर्भपात पर लगायी रोक

एस. के. राणा July 02 2022 34321

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड मामले से संबंधित फैसले को पलटते हुए गर्भपात कराने के महिलाओं

समलैंगिक शादियाँ मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

समलैंगिक शादियाँ मौलिक अधिकार नहीं: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा October 20 2023 284740

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा अगर अदालत एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को विवाह का अधिकार देने के लिए स्पेशल

सोते समय क्या आपको भी है बड़बड़ाने की आदत?

सोते समय क्या आपको भी है बड़बड़ाने की आदत?

लेख विभाग September 01 2023 34124

सोते समय कुछ नींद में बात करते हैं। जब वे सोकर उठते हैं तो उन्हें कुछ याद नहीं रहता। यह परेशानी किस

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

हे.जा.स. February 10 2022 30619

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत में ओमीक्रॉन से ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत के लोगों मे

मातृ स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पर डब्लूएचओ ने पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की

मातृ स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पर डब्लूएचओ ने पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की

हे.जा.स. October 16 2023 240746

पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ पत्रिका में पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की है, जिसमें प्रसव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

विशेष संवाददाता April 14 2022 25525

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य के प्रति सम्रग दृष्टिकोण अपनाया गया जो आज अधिक प्रा

फिर बढ़े ओमिक्रोन संक्रमण के मामले, कोरोना के सक्रिय मामले घटे।

फिर बढ़े ओमिक्रोन संक्रमण के मामले, कोरोना के सक्रिय मामले घटे।

एस. के. राणा December 28 2021 33363

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 6,358 नए मामले सामने आए हैं, 293 लोगों की जान गई है जबकि 6,450 लोग इ

होम्योपैथिक दवा से होगा लंपी वायरस का इलाज

होम्योपैथिक दवा से होगा लंपी वायरस का इलाज

विशेष संवाददाता October 26 2022 50656

इस वायरस के बढ़ते असर को देखते हुये अब केंद्र सरकार भी लंपी के खिलाफ लड़ाई में सभी राज्य को सहायता

Login Panel