देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को फ्री में लगेगा टीका

लंपी वायरस में जानवरों में बुखार (fever) आना, आंखों एवं नाक से स्राव, मुंह से लार निकलना, शरीर में गांठों जैसे नरम छाले पड़ना, दूध उत्पादन में कमी आना जैसे लक्षण दिखते हैं। इसके अलावा इस रोग में शरीर पर गांठें बन जाती हैं।

विशेष संवाददाता
September 22 2022 Updated: September 22 2022 05:10
0 29181
लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को  फ्री में लगेगा टीका प्रतीकात्मक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते लंपी वायरस के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। इस दौरान सीएम ने लंपी वायरस की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों के संबंध में समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव, एसीएस पशुपालन, पीएस मुख्यमंत्री समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

शिवराज सिंह चौहान ने मीटिंग के दौरान कहा कि अब यह 26 जिलों (district) में है तो हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। हम सभी इस बीमारी को खत्म करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर तक प्रभावित पशुओं (cattle) की संख्या 7686 है और मृत (dead) पशुओं की संख्या 101 है। स्वस्थ होने वाले पशुओं की संख्या 5432 है। एमपी सीएम ने कहा कि मैं मानता हूं, इसे बहुत गंभीरता (seriously) से लेने की आवश्यकता है। पड़ोसी राज्यों (states) में जिस तरह गाय और बाकी पशुओं की मृत्यु हुई, वह दृश्य हमने देखे हैं। किसी भी कीमत पर हमें उस स्थिति को पैदा नहीं होने देना है।

 

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में पशुओं को लंपी (lumpy) वायरस से बचाने के लिए पशुओं को मुफ्त टीका (vaccine) लगाया जाएगा। वहीं, सीएम के निर्देश पर भोपाल में राज्य स्तरीय रोग नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक जारी किए गए। 0755-2767583 और टोल फ्री (toll-free) नंबर 1962 है।

 

लंपी वायरस में जानवरों में बुखार (fever) आना, आंखों एवं नाक से स्राव, मुंह से लार निकलना, शरीर में गांठों जैसे नरम छाले पड़ना, दूध (milk) उत्पादन में कमी आना जैसे लक्षण दिखते हैं। इसके अलावा इस रोग में शरीर पर गांठें बन जाती हैं। गर्दन और सिर के पास इस तरह के नोड्यूल ज्यादा दिखाई देते हैं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

हे.जा.स. February 20 2021 23162

इसका उत्पाद नागपुर स्थित फैक्ट्री में किया जाएगा। IQVIA MAT दिसंबर 2020 के अनुसार, Droxidopa कैप्सूल

चेहरे को स्लिम करने के लिए करें एक्सरसाइज।

चेहरे को स्लिम करने के लिए करें एक्सरसाइज।

सौंदर्या राय December 02 2021 47662

आप अपने चेहरे की एक्सरसाइज करके अपने चेहरे को पतला दिखा सकतीं हैं। एक्सरसाइज चेहरे की मांसपेशियों को

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

हे.जा.स. October 08 2021 33316

चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भ

चीन में कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की दस्तक, कई शहरों में लगा लॉकडाउन 

चीन में कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की दस्तक, कई शहरों में लगा लॉकडाउन 

हे.जा.स. March 16 2022 26757

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर चीन के कई शहरों में सख्‍त लॉकडाउन लगाया दिया गया है। लॉकडाउ

मरीजों को राहत, अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक भी देंगे अपनी सेवाएं

मरीजों को राहत, अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक भी देंगे अपनी सेवाएं

हे.जा.स. May 29 2023 33590

हिमांचल प्रदेश सरकार ने मरीजों को रहात देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। नए निर्देश के मुताबिक डॉक

प्राण को नियन्त्रित करने से शरीर और मन स्वस्थ होता है।

प्राण को नियन्त्रित करने से शरीर और मन स्वस्थ होता है।

अध्यात्म January 12 2021 570691

प्राण भौतिक संसार, चेतना और मन के मध्य सम्पर्क सूत्र है। यही तो भौतिक स्तर पर जीवन को संभव बनाता है।

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

लेख विभाग June 04 2023 43648

ज्यादा मीठा खाना से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के हॉस्टल में दारू पार्टी, छह इंटर्न मेडिकल छात्र निलम्बित।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के हॉस्टल में दारू पार्टी, छह इंटर्न मेडिकल छात्र निलम्बित।

हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2021 39588

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) के हॉस्टल में कमरा बंद करके शराब पार्टी कर रहे छह इंटर्

बदलते मौसम और आतिशबाजी के धुएं से कई लोग बीमार

बदलते मौसम और आतिशबाजी के धुएं से कई लोग बीमार

अबुज़र शेख़ October 27 2022 26458

एसएनएमसी की ओपीडी में मंगलवार को ज्यादातर मरीज मौसम और पटाखों के धुएं की मार के पीड़ित मरीज़ अधिक सं

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

रंजीव ठाकुर September 09 2022 26161

एक होटल में लगी आग के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कहीं फॉयर मॉक ड्रिल तो कहीं निरीक्षण कर

Login Panel