देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया अस्पताल में शुरू हुई पीडियाट्रिक आई क्लीनिक

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेत्र विभाग में बच्चों की नेत्र समस्याओं के निदान हेतु क्लीनिक प्रारम्भ की गई है। नेत्र विज्ञान विभाग की अनुभवी प्रशिक्षित नेत्र चिकित्सक डा0 प्रोलिमा ठक्कर के निर्देशन में बच्चों की नेत्र सम्बन्धित बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

रंजीव ठाकुर
July 01 2022 Updated: July 01 2022 02:40
0 69247
लोहिया अस्पताल में शुरू हुई पीडियाट्रिक आई क्लीनिक

लखनऊ। राजधानी के डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेत्र विभाग में बच्चों की नेत्र समस्याओं के निदान हेतु क्लीनिक प्रारम्भ की गई है। नेत्र विज्ञान विभाग की अनुभवी प्रशिक्षित नेत्र चिकित्सक डा0 प्रोलिमा ठक्कर के निर्देशन में बच्चों की नेत्र सम्बन्धित बीमारियों का इलाज किया जाएगा। 

 

डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) की निदेशिका प्रो0 सोनिया नित्यानन्द (Prof. Sonia Nityanand), चिकित्सा अधीक्षक डा0 विक्रम सिंह एवं विभागाध्यक्ष डा0 शिखा अग्रवाल ने नेत्र क्लीनिक का शुभारम्भ किया।

प्रो0 सोनिया नित्यानन्द ने कहा कि नेत्र विभाग (Pediatric eye clinic) में चिकित्सा हेतु आने वाले बच्चों के नेत्र रोग के निदान हेतु एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। केन्द्र (Department of Ophthalmology) में विशेष तकनीक सेे बच्चों में होने वाले नेत्र रोगों (Eye diseases) का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। जिसमें बच्चों में होने वाली लगभग आँख सम्बन्धी सभी बीमारियों जैसे अपवर्तक त्रुटियाँ, एंबीलिया, जन्मजात मोतियाबिन्द (congenital cataracts), जन्मजात ग्लूकोमा (congenital glaucoma), जन्मजात पीटोसिस (congenital ptosis), जन्मजात नासोलैक्रिमल डक्ट रूकावट (congenital nasolacrimal duct obstruction) और समसपूर्वता की रेटिनोपैथी (retinopathy) की जाँच और प्रबन्धन तथा बच्चों एवं वयस्क दोनों में भेंगापन (treatment of squint) के प्रबन्धन एवं उपचार हेतु उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधा  उपलब्ध होगी।

निदेशिका ने कहा कि हाल ही में ’’इण्डियन जर्नल आफ आप्थल्मोलाजी’’ (Indian Journal of Ophthalmology) में प्रकाशित एक शोध के अनुसार भारत में विद्यमान आप्थल्मोलाजी सेटअप में से मात्र 28 प्रतिशत केन्द्रों पर पूर्णकालिक पीडियाट्रिक नेत्र संसाधन (pediatric eye treatment) उपलब्ध है। अतः संस्थान में स्थापित उक्त सुविधा अपने में एक अद्वितीय उपलब्धि होगी तथा भविष्य में पूर्ण रूप से पीडियाट्रिक नेत्र उपचार के लिए उच्च गुणवत्ता के केन्द्र के रूप में कार्य करेगा।

 

बताते चले कि भारत जैसे देश में लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या 16 वर्ष से कम उम्र की है। जहाँ पर बच्चों में अन्धापन एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। भारत के बच्चों में अन्धापन अन्य विकसित देशों की तुलना में 5 गुना ज्यादा पाया गया है। बच्चों में अन्धापन का मुख्य कारण काॅर्नियल अन्धापन, प्रीमैच्योरिटी की रेटिनोपैथी, जन्मजात मोतियाबिन्द, जन्मजात ग्लूकोमा और एम्बीलिया है (corneal blindness, retinopathy of prematurity, congenital cataract, congenital glaucoma and amblyopia)।  

 

नेत्र रोगो से सम्बन्धित छोटी-छोटी बीमारियों का समय से निदान न किये जाने से स्थाई अन्धापन का कारण बनता है। जिसमें से 40 से 70 प्रतिशत तक बच्चों के अन्धापन को समय से उपचार करके दूर किया जा सकता है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने खून को ठंडा किया, दिल की धड़कन रोकी और बचायी मरीज़ की जान

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टरों ने खून को ठंडा किया, दिल की धड़कन रोकी और बचायी मरीज़ की जान

हुज़ैफ़ा अबरार February 26 2022 45200

इस सर्जरी में क्षतिग्रस्त एऑर्टा को बदलना था, तो मरीज के शरीर के खून को 18 डिग्री सेंटीग्रेड तक नीचे

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

विशेष संवाददाता May 15 2023 30780

आगरा में ओपीडी ऑन व्हील की शुरुआत की गई है। वहीं यह शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक ओपीडी ऑन व्हील सेवाएं

लिवर ट्रांसप्‍लांट: लिविंग डोनर की भरी कमी से जूझ रहा है देश

रंजीव ठाकुर September 10 2021 31695

लिवर सिरोसिस भी बड़ा कारण होता है। लिवर सिरोसिस की वजह से ट्रांसप्लांट की सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है।

नहीं थम रहा रहस्यमयी मौतों का सिलसिला, सपा विधायक राहुल लोधी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

नहीं थम रहा रहस्यमयी मौतों का सिलसिला, सपा विधायक राहुल लोधी ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

विशेष संवाददाता February 26 2023 31942

आज फिर अचानक हुई एक मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। मामला लालगंज तहसील में खीरों ब्लॉक

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

भारत में कोविड बन रही है स्थानिक बीमारी: वायरोलॉजिस्ट

एस. के. राणा February 16 2022 30711

मशहूर वायरोलॉजिस्ट टी जैकब जॉन ने दावा किया कि भारत में कोविड महामारी असल में स्थानिक बीमारी बनने की

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

एस. के. राणा November 06 2022 29127

दिवाली से 5 दिन बाद जब इसी तरह का सवाल पूछा गया था, तब 70 फीसदी प्रतिभागियों ने शिकायत की थी कि उनके

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने देश भर के डॉक्‍टरों के साथ की बैठक 

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने देश भर के डॉक्‍टरों के साथ की बैठक 

एस. के. राणा December 27 2022 33405

डॉ मांडविया ने डॉक्टरों और आईएमए के सदस्यों से कोविड 19 के बारे में प्रामाणिक जानकारी का प्रसार जार

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

घी में सौंठ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये फायदे

आरती तिवारी September 17 2022 112104

घी और सौंठ, दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सौंठ अदरक को सुखाकर बनाई जाती है। बहुत से लो

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

लखनऊ के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया बुखार के मरीज बढ़े

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34030

बदले मौसम के कारण ज्यादातर केस वायरल बुखार के आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सक डाॅक्टर सर्वेश

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

हे.जा.स. November 30 -0001 29464

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने विश्व नेताओं से 2022 को सुधार का सही अवसर बनाने का आह्

Login Panel