देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नेशनल डाक्टर्स डे पर आईएमए ने चिकित्सकों को सम्मानित किया

आईएमए भवन, रिवर बैंक कालोनी में ‘‘डाक्टर्स डे’’ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में डाक्टर्स ने अपने परिवार तथा बच्चों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ले0ज0 डॉ विपिन पुरी, कुलपति केजीएमयू एवं डॉ नीरज बोरा, विधायक लखनऊ उत्तर, डॉ सूर्यकान्त ने डॉ बी सी राय के चित्र पर माल्यार्पण किया।

रंजीव ठाकुर
July 02 2022 Updated: July 02 2022 03:19
0 28494

लखनऊ। महान चिकित्सक, शिक्षाविद एवं भारत रत्न डॉ बी सी राय की स्मृति में इण्डियन मेडिकल एसोशिएशन ने डाक्टर्स डे मनाया। आईएमए भवन, रिवर बैंक कालोनी में ‘‘डाक्टर्स डे’’ (National Doctors Day) मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में डाक्टर्स ने अपने परिवार तथा बच्चों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ले0ज0 डॉ विपिन पुरी, कुलपति केजीएमयू एवं डॉ  नीरज बोरा, विधायक लखनऊ उत्तर, डॉ सूर्यकान्त (Dr Suryakant) ने डॉ बी सी राय के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 

डॉ नीरज बोरा विधायक (Dr. Neeraj Bora, MLA Lucknow North) ने अपने सम्बोधन में डाक्टर्स पेशे को मानव सेवा के क्षेत्र मे काम करने वाला बहुत ही सम्मानित पेशा कहा तथा चिकित्सकों द्वारा मानव संसाधन की सेहत को ठीक कर देश की तरक्की में योगदान की सराहना की। 

 

ले0ज0 डॉ विपिन पुरी, कुलपति केजीएमयू (Lt. Dr. Vipin Puri, Vice Chancellor KGMU) ने डाक्टर्स दिवस के अवसर को समाज द्वारा चिकित्सकों के प्रति सम्मान के भाव को व्यक्त करने का दिन बताया। 

 

डॉ मनीष टंडन, अध्यक्ष आईएम लखनऊ (IM Lucknow) ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा डाक्टर्स की समस्याओं एवं डॉ बी सी राय (Bharat Ratna Dr. B.C. Rai) के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में युवा चिकित्सकों को बताया। 

 

इस अवसर पर शहर के विशिष्ट चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले डाक्टर्स में लगभग 150 चिकित्सक शामिल थे। इस मौके पर डॉ अनुराधा अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ द्वारा लिखी गयी पुस्तक 'महिषासुर न्याय की विडंबना' जो की हमारे समाज की संकुचित मानसिकता और असहिष्णुता पर प्रहार करती है का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। विमोचन कार्यक्रम के बाद यह पुस्तक ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। 

 

अन्त में सचिव डॉ संजय सक्सेना सचिव आईएम लखनऊ ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच का संचालन डॉ अनीता सिंह, डॉ वारीजा सेठ व डॉ सरिता सिंह ने किया।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बिहार में चमकी बुखार से दहशत

बिहार में चमकी बुखार से दहशत

विशेष संवाददाता October 06 2022 39703

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर चमकी बुखार के मामले बढ़ने लगे हैं. अब जिले में एईएस मरीजों की संख

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

दुनिया से खत्म नही हुआ कोरोना, कई देशों में अभी भी मचा रहा तबाही

विशेष संवाददाता April 03 2022 31936

ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

लखनऊ में डेंगू के मरीजो की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के पसीने छूटे

श्वेता सिंह November 08 2022 22240

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा आहयामऊ गांव पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, फागिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

रायबरेली में कोरोना को लेकर अलर्ट

रायबरेली में कोरोना को लेकर अलर्ट

विशेष संवाददाता March 29 2023 31829

जिले में कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु सचे

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 32793

विधायक राजेश नागर हरियाणा सरकार के तारिफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतिम छोर पर

भारत में कोविड संक्रमण और मौत के सर्वाधिक नये मामले: डब्ल्यूएचओ

भारत में कोविड संक्रमण और मौत के सर्वाधिक नये मामले: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा May 20 2021 30004

डब्ल्यूएचओ द्वारा राष्ट्रीय अधिकारियों से नौ मई तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सर्वाधिक नये

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

अगस्त में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: विशेषज्ञ

हे.जा.स. August 03 2021 20747

हैदराबाद और कानपुर IIT में मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का हवा

जानें गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या खाने से बचें

जानें गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या खाने से बचें

लेख विभाग April 17 2023 35112

गर्मियों में खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने खानपान में इन चीजों को शामिल करना चाहि

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

आरती तिवारी November 14 2022 26322

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इल

झारखण्ड में हर साल, एक हजार ह्रदय रोगियों का होगा मुफ्त इलाज

झारखण्ड में हर साल, एक हजार ह्रदय रोगियों का होगा मुफ्त इलाज

विशेष संवाददाता August 23 2022 24809

श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल ने झारखंड के एक हजार हृदय रोगियों का मुफ्त इलाज करने का फैसला किया है।

Login Panel