देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

एक अन्य जानकार ने कहा, 'मौजूदा टीकाकरण कार्यक्रम में दखल देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वैक्सीन मिक्सिंग से मिले परिणाम उत्साह बढ़ाने वाले नहीं हैं। मौजूदा नियम के साथ ही काम जारी रखना बेहतर है।'

एस. के. राणा
May 12 2022 Updated: May 12 2022 00:29
0 24698
कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ बूस्टर डोज पर मंथन जारी हैं। ऐसी संभावना है कि सरकार तीसरी खुराक के लिए पहले दो डोज की वैक्सीन के अलावा नई वैक्सीन की अनुमति न दे। वेल्लूर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज की एक स्टडी में सामने आया है कि दो मुख्य वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) को मिलाने पर खास परिणाम सामने नहीं आए हैं। खास बात है कि 

सरकार द्वारा प्राथमिक वैक्सीन (primary vaccine) से अलग बूस्टर डोज की इजाजत देने के आसार कम हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार CMC में हुई स्टडी में पता चला है कि अगर बूस्टर डोज पहली दो खुराक जैसा ही है, तो यह इम्युनिटी को बेहतर ढंग से बढ़ाएगा। वहीं, अगर बूस्टर डोज (booster dose) अलग हो जाता है, तो नतीजे अच्छे नहीं थे।

एक अन्य जानकार ने कहा, 'मौजूदा टीकाकरण कार्यक्रम (vaccination programme) में दखल देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वैक्सीन मिक्सिंग से मिले परिणाम उत्साह बढ़ाने वाले नहीं हैं। मौजूदा नियम के साथ ही काम जारी रखना बेहतर है।'

रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (NTAGI) के बीते सप्ताह हुई बैठक में स्टडी की समीक्षा की गई थी। ईटी से बातचीत में मुख्य जांचकर्ता विंसले रोज ने बताया था, 'एक बात साफ है कि जो भी वैक्सीन हम इस्तेमाल करेंगे, वह बूस्ट करेगी।' उन्होंने कहा था, 'दोनों (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) सुरक्षित हैं। यह कहना सही नहीं होगा कि एक हेटेरोलोगस रिजीम (मिक्स और मैच) एक होमोलोगस (एक ही तरह की वैक्सीन) से बेहतर है।'

रोज ने कहा कि सीएमसी जल्द ही ट्रायल का डेटा ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के पास जमा कर देगी। उन्होंने कहा, 'वे इस जानकारी का क्या करते हैं, यह फैसला उनपर निर्भर करता है।' दरअसल, CMC ने एक स्टडी की थी, जिसमें यह देखा गया था कि पूरी तरह टीकाकरण करा चुका एक व्यक्ति अन्य वैक्सीन के बूस्टर पर क्या प्रतिक्रिया देता है। यह जानकारी भी जुटाई गई थी कि कैसे कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्सिन और मैचिंग (mixing and matching) ने दो डोज के मामले में काम किया था। दोनों स्टडीज में 200-200 प्रतिभागी शामिल थे।

खबर है कि फिलहाल सरकार दोनों स्टडीज के नतीजों का इंजतार कर रही है। इसके बाद तय किया जाएगा कि मिक्स और मैच बूस्टर डोज को अनुमति दी जाएगी या नहीं। भारत में तीसरे डोज के तौर पर पिछली वैक्सीन ही दी जा रही है। कहा जा रहा है कि प्रभावकारिता से जुड़े डेटा की कमी के चलते सरकार की तरफ से मिक्स और मैच तरीके को सरकार की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

डायबिटीज के रोगियों के लिए परामर्श के विकल्प के रूप में उभर रहा, टेलीकंसल्टेशन

एस. के. राणा March 05 2022 32836

क्रॉनिक बीमारियों में शामिल डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड ग्लूकोज के उतार-चढ़ा

अनिद्रा की समस्या के समाधान में कारगर है होम्योपैथी- डॉ अनुरूद्व वर्मा    

अनिद्रा की समस्या के समाधान में कारगर है होम्योपैथी- डॉ अनुरूद्व वर्मा    

हुज़ैफ़ा अबरार July 10 2021 42025

दुनिया के लगभग 50% लोग नींद की कमी से होने वाली परेशानियों से पीड़ित हैं। नींद की कमी से देश की लगभग

इन घरेलू पोषक तत्वों से बढ़ते हैं आयरन और हीमोग्लोबिन।

इन घरेलू पोषक तत्वों से बढ़ते हैं आयरन और हीमोग्लोबिन।

लेख विभाग August 02 2021 39274

शरीर को फिट रखने के लिए भोजन में भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों को लेना बेहद जरूरी है। यदि किसी भी पोष

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

स्कॉटलैंड में नि:शुल्क मासिक धर्म उत्पाद उपलब्ध कराना क़ानून बना

हे.जा.स. August 17 2022 33221

इस नए कानून के तहत, विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों एवं स्थानीय सरकारी निकायों के लिए य

वन पर्यावरण मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

वन पर्यावरण मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 03 2022 36868

वन पर्यवारण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार औरैया दौरे

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 24461

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

विशेष संवाददाता October 04 2022 29915

ये ऐसी एम्बुलेंस है जो मरीज के पहुंचने से पहले उसकी सारी अहम जानकारियां रियल टाइम में अस्पताल को डिज

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने आँतों में खून की बाधित सप्लाई का इलाज कर मरीज़ को पेट के असाध्य रोग दिलायी मुक्ति 

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने आँतों में खून की बाधित सप्लाई का इलाज कर मरीज़ को पेट के असाध्य रोग दिलायी मुक्ति 

हुज़ैफ़ा अबरार May 25 2022 724523

मरीज "मीडियन एरोकवयूट लिगामेन्ट सिन्डरोम" से पीड़ित था। डॉ अजय यादव ने दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

एस. के. राणा April 11 2022 33859

चारों अस्पतालों में 2.73 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए। सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि जनवरी 2015 से सित

स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील

स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील

आरती तिवारी December 17 2022 30495

आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को सील कर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं

Login Panel