देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग।

अस्थमा रोग एक एलर्जी है और ये एलर्जी किसी को धूल, पराग, जानवरों के फर, वायरस, हवा के प्रदूषक आदि से हो सकती है।

लेख विभाग
January 22 2021 Updated: January 22 2021 03:47
0 21976
वायु प्रदूषण के कारण बढ़ रहा है अस्थमा रोग। डाक्टर ए.के. सिंह

- डाक्टर ए.के. सिंह, सीनियर कंसल्टेंट, 
डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनोलॉजी, अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलटी हॉस्पिटल

देश में आधुनिकीकरण बढ़ने के कारण वायु प्रदूषण भी तेजी से बढ़ा है जिसके फलस्वरूप अस्थमा के रोगियों की संख्या भी काफी बढ़ी है। अस्थमा से छोटे बच्चों सहित बुजुर्ग तक प्रभावित हो रहे हैं। अस्थमा के प्रति लोगों में कैसे जागरूकता लायी जाये इसके लिये हर साल अस्थमा दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

अस्थमा रोग एक एलर्जी है और ये एलर्जी किसी को धूल, पराग, जानवरों के फर, वायरस, हवा के प्रदूषक आदि से हो सकती है। अगर किसी को भी खॉसी, सूखी खॉसी, सांस फूलना, सीने सीने में दर्द, सर्दी, ज़ुकाम, सांस लेने में सीटी जैसी आवाज आये तो उसे सचेत हो जाना चाहिये क्योंकि ये सब अस्थमा के शुरूआती लक्षण हो सकते है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के अनुसार इस समय दुनिया भर में 23.5 करोड़ लोग वर्तमान में अस्थमा से पीड़ित हैं। दुनिया भर में अस्थमा से हर साल 3,83,000 से अधिक मौतें होती है जबकि एक अनुमान के मुताबिक भारत में 2 करोड़ अस्थमा के मरीज हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के अनुसार, अस्थमा से 80 प्रतिशत से अधिक मौत के मामले अधिक निम्न और निम्न-मध्य-आय वाले देशों में होती है जिनमें अपना देश भारत भी है।

अस्‍थमा ऐसी बीमारी है जिसमें फेफड़ो तक सही मात्रा में आक्सीजन नहीं पंहुच पाता है और सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाती है। अस्‍थमा या दमा का उपचार काफी हद तक मुमकिन है। अस्थमा मरीजों को काफी सावधानी बरतनी चाहिये क्योंकि हल्की सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। अस्थमा मरीज अगर डाक्टर की सलाह का सही से पालन करें तो वो सामान्य जिंदगी बड़े आराम से जी सकते है। आज हमारे सामने कई खिलाड़ियों, कलाकारों के उदाहरण सामने है जो अस्थमा से पीड़ित होने के बावजूद भी अपने काम को बखूबी अजांम दे रहे है।

ज्यादा गर्म और ज्यादा सर्द मौसम के अलावा वाहनों से, औद्योगिक इकाइयों से निकलता जहरीला धुआँ, वायु प्रदूषण भी अस्थमा रोग के लिये काफी जिम्मेदार है। अगर कोई अस्थमा से पीड़ित है तो सर्वप्रथम उसे घर में बिछाई गयी कारपेट को बराबर साफ करते रहना चाहिये क्योंकि कारपेट में काफी धूल के कण मौजूद रहते है, बेहतर होगा अगर आप कारपेट इस्तेमाल न करें। अपने घर में हमें एरिका प्लान्ट, स्नेक प्लान्ट लगाना चाहिये इसको लगाने से हमें घर में पर्याप्त आक्सीजन मिलती है। जिन घरों के आगे पेड़ लगा होता है उन घरों में धूल के कण कम पाये जाते है। अगर हम अपने आसपास हरियाली रखे तो इससे शुद्ध आक्सीजन की कमी नहीं होगी।

बरसात आते ही अस्थमा के मरीजों में 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा हो जाता है। ऐसा मौसम बदलने के कारण हो सकता है। दरअसल अस्थमा का कारण इंफेक्शन भी होता है। अस्थमा मरीजों को अपने पास हमेशा इन्हेलर रखना चाहिए क्योंकि अस्थमा पर विजय प्राप्त करने के लिये इन्हेलर काफी कारगर है। अस्थमा के उपचार के लिये आज अच्छी दवायें और उपकरण मौजूद है जो सीधे फेफड़े पर असर करती है। और इन दवाइयों का कोई दुष्प्रभाव भी हमारे शरीर पर नहीं पड़ता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

अब हिमाचल में टोमैटो फ्लू ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता September 02 2022 31856

टोमैटो फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ट

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

विशेष संवाददाता October 18 2022 29641

निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि पहले अस्पताल में डेंगू के मरीज कम आ रह

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

जाइडस कैडिला कोविड-19 टीके जायकोव-डी की कीमत घटाने पर सहमत।

एस. के. राणा November 01 2021 29615

स्वदेश में विकसित दुनिया का पहला डीएनए आधारित सुई मुक्त कोविड-19 टीका जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा न

डॉक्टरों ने 3 कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ा, पैर की अंगुली से बनाया हाथ का अंगूठा

डॉक्टरों ने 3 कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ा, पैर की अंगुली से बनाया हाथ का अंगूठा

एस. के. राणा January 30 2023 42881

हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो जाए तो उसे जोड़ने के बारे में तो सोचा जा सकता है, हालांकि अगर अंगूठा कटकर

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

हे.जा.स. February 10 2022 30724

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत में ओमीक्रॉन से ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत के लोगों मे

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

उपचार का खर्च कम कर सकती हैं जेनरिक दवाएं

विशेष संवाददाता November 12 2022 32538

जेनेरिक दवाओं के एक ओमनी-चैनल रिटेलर मेडकार्ट के अनुमान से पता चलता है कि इंसुलिन के बिना, घर में ए

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

आरती तिवारी November 07 2022 29532

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीएचसी कल्याणपुर में पांच, कांशीराम हॉस्पिटल में दो, कृष्णा सुपर स्पेशलिट

फाइलेरिया के जागरूकता कार्यक्रम का कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

फाइलेरिया के जागरूकता कार्यक्रम का कौशल किशोर ने किया शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार November 02 2022 34221

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के स्टॉल पर फाइलेरिया  रोगी नेटवर्क की सदस्य मालती सिं

विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने आयोजित किया निःशुल्क अस्थमा शिविर

विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने आयोजित किया निःशुल्क अस्थमा शिविर

हुज़ैफ़ा अबरार May 06 2022 35298

इस शिविर में रोगियों की पी०एफ0टी0 जाँच निःशुल्क की गई तथा इन्हेलर थेरेपी के बारे में मरीजों को जानका

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

हे.जा.स. December 19 2021 34698

आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्स, मॉडर्ना, फ़ाइज़र, जैनसन, ऐस्ट्राज

Login Panel