देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर।

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में सैकड़ों गांव में वायरल फीवर और डेंगू का कहर चरम सीमा पर फैला हुआ है। जिस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की कोशिशें नाकाम होते हुए नजर आ रही है।

हे.जा.स.
October 10 2021
0 39137
मैनपुरी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर। प्रतीकात्मक

मैनपुरी (एबीपी)। जनपद मैनपुरी में डेंगू और वायरल फीवर ने कहर बरपा रखा है। इस जनपद के सैकड़ों गांव में डेंगू और वायरल फीवर फैला हुआ है।

बदलते मौसम के मिजाज के चलते उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में सैकड़ों गांव में वायरल फीवर और डेंगू का कहर चरम सीमा पर फैला हुआ है। जिस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की कोशिशें नाकाम होते हुए नजर आ रही है। कई परिवार ऐसे हैं जहां पानी देने देने वाले भी मौजूद नहीं है अगर बात की जाए तो अब तक जनपद में कई लोगों की मौतें वायरल फीवर और डेंगू से हो चुकी है।

अबतक हो चुकी है कई लोगों की मौत
मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर वसी नगर पंचायत ज्योति खुर्द के वार्ड 8, 5, और बाढ़ 9 के ग्राम नगला धर्मपाल का आलम ऐसा की वायरल फीवर और डेंगू की चपेट के चलते कई लोग बीमार है जहां घर-घर चारपाई बिछी हुई है। जानलेवा डेंगू के चलते अब तक 17 वर्षीय काजल 64 वर्षीय कमला देवी 55 वर्षीय गया प्रसाद 24 वर्षीय अलका देवी 22 वर्षीय पूनम के अलावा उमा दवी महेश चंद जाटव कन्हैया लाल पूनम देवी हरि ओम सहित 15 दिन में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला प्रशासन ने रोकथाम के लिए नहीं उठाए कोई ठोस कदम
सही इलाज ना होने के कारण बीमारी से पीड़ित लोग आगरा इटावा के सैफई केअलावा अन्य शहरों में बने अस्पतालों की शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। जो दूसरेजनपदों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। इस गांव में फैली बीमारी की खबर स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिला प्रशासन को होने के बावजूद भी अभी तक बीमारी की रोकथाम के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

जिसके चलते नगला धर्मपाल में इस तरह की स्थिति है कि एक लाश का अंतिम संस्कार कर लोग घर में नहीं आ पाते तब तक दूसरे की मौत हो जाती है। हालांकि डेंगू के रूप में फैली महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की स्वास्थ्य टीम गांव में कैंप लगाकर केवल खानापूर्ति करती हुई नजर आती है। 

वहीं जिला चिकित्सालय में डेंगू के नाम पर कोई भी उपचार नहीं है, जानकारी के मुताबिक जो पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट दे रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है क्योंकि जिला प्रशासन डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को छुपाने का काम कर रहा है। फैली बीमारी की जानकारी लेने के लिए आज गांव में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा एडीएम रामजी मिश्रा ने भी स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में पहुंच कर जायजा लिया। मीडिया को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हर बुखार डेंगू बुखार नहीं होता। पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य केंद्र लगाए जा रहे हैं और लोगों को राहत के साथ-साथ जीवन रक्षक दवाइयां भी वितरित की जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एक यूरोलॉजिस्ट कैसे आपकी मदद कर सकता है समझिये डॉ सरीन से

एक यूरोलॉजिस्ट कैसे आपकी मदद कर सकता है समझिये डॉ सरीन से

लेख विभाग April 06 2022 54336

आपके मूत्र रोग विशेषज्ञ को आपकी स्थिति को अच्छी तरह से समझने की आवश्यकता है। जैसा कि मूत्रविज्ञानी उ

महराजगंज में वायरल फीवर का प्रकोप

महराजगंज में वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी November 03 2022 20025

यूपी में वायरल बुखार का कहर जारी है, लेकिन महाराजगंज जिले में ये बुखार मासूम बच्चों को अपना शिकार बन

देश में कोविड की चौथी लहर अभी नहीं, आईसीएमआर ने बताई चार वजहें

देश में कोविड की चौथी लहर अभी नहीं, आईसीएमआर ने बताई चार वजहें

एस. के. राणा May 01 2022 38478

देश में कोविड-19 की चौथी लहर को लेकर तमाम चर्चे हैं और कई तरीकों से कयास लगाए जा रहे है। इसी बीच भार

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से निकाला 47 किलोग्राम का ट्यूमर, बचाई जान

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से निकाला 47 किलोग्राम का ट्यूमर, बचाई जान

एस. के. राणा February 16 2022 29853

अहमदाबाद में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 47 किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। ट्य

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2022 43013

मरीज की गंभीर हालत को देखकर सहारा हॉस्पिटल की डॉ. दीपाली मोहंती, डा. मनोज अग्रवाल और डॉ. अंकुर गुप्त

डेंगू के बढ़ते केस, निजी लैब को देनी होगी मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट

डेंगू के बढ़ते केस, निजी लैब को देनी होगी मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट

आरती तिवारी November 18 2022 24970

डेंगू मरीजों से निजी पैथोलाजी सेंटर और प्राइवेट अस्पताल मनमानी फीस न वसूल सकें इसके लिए चिकित्सा एवं

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

सुल्तानपुर में स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र

विशेष संवाददाता June 10 2023 31270

मीडिया से रूबरू हुई सांसद मेनका गांधी ने स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी, साथ ही ईमानदारी से कार्

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

एस. के. राणा May 20 2022 40940

योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और अवसाद सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने का मार्ग है। यह आंत

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर May 27 2022 35718

सिगरेट पीने वाला व्यक्ति 30% धुआं अपने अन्दर लेता है और 70% धुआं अपने आस पास के लोगों के लिए छोड़ दे

सात गुना महंगी दवा बेचने पर ब्रिटेन ने अलायंस फार्मा और सहयोगी कंपनियों पर लगाया 356 करोड़ रुपये का जुर्माना

सात गुना महंगी दवा बेचने पर ब्रिटेन ने अलायंस फार्मा और सहयोगी कंपनियों पर लगाया 356 करोड़ रुपये का जुर्माना

हे.जा.स. February 04 2022 33996

सिरदर्द, उलटी व चक्कर आने पर मरीज को दी जाने वाली टेबलेट्स सात गुना महंगी बेचने पर ब्रिटेन के प्रतिस

Login Panel