देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक

चिकित्सा अधीक्षक ने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे कोविड टीकाकरण के प्रति  लोगों को जागरूक करने को आगे आयें | समुदाय में लोगों को बताएं कि टीका लगवाने से शरीर में कोविड से लड़ने की क्षमता विकसित होती है |

हुज़ैफ़ा अबरार
January 15 2022 Updated: January 15 2022 02:25
0 31264
बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर काकोरी सीएचसी पर धर्मगुरुओं के साथ बैठक धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते काकोरी सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक

लखनऊ| कोरोना के नए  वैरिएन्ट ओमीक्रॉन के साथ ही  कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर काकोरी सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डा. दिलीप कुमार भार्गव ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की |

चिकित्सा अधीक्षक ने धर्मगुरुओं से कहा कि कोरोना और ओमीक्रॉन से हमें कोविड टीकाकरण ही सुरक्षित बना सकता है, क्योंकि इनसे लड़ने में कोविड टीकाकरण एकमात्र कारगर हथियार है | उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील की कि वे कोविड टीकाकरण के प्रति  लोगों को जागरूक करने को आगे आयें | वह समुदाय में लोगों को बताएं कि टीका लगवाने से शरीर में कोविड से लड़ने की क्षमता विकसित होती है |  टीका लगने के बाद भी कोरोना हो जाता है तो वह  घातक नहीं  होगा और अस्पताल जाने की नौबत नहीं आएगी | कोविड टीकाकरण से आप खुद  तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ ही  परिवार के अन्य सदस्य भी सुरक्षित होंगे | 

डा. भार्गव ने कहा कि एक से 15 साल तक के बच्चों के लिए अभी कोविड की  वैक्सीन नहीं आयी है | इसलिए हमें कोविड का टीका जरूर लगवाना चाहिए ताकि हमारे बच्चे सुरक्षित रहें | उन्होंने कहा- अब तो 15 से 18 वर्ष के किशोर और किशोरियों के लिए और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज लग रही है | वह सभी टीका जरूर लगवाएं |

जिन लोगों ने कोविड का टीका नहीं लगवाया है वह तुरंत ही कोविड का टीका लगवाएं और जिनकी कोविड की दूसरी डोज का समय आ गया है वह तुरंत ही दूरी डोज लगवाएं |

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शशिभूषण ने कहा कि गर्भवती और धात्री के लिए भी कोविड का टीका सुरक्षित है | इससे माँ के साथ-साथ गर्भस्थ शिशु  भी सुरक्षित रहता है | इसलिए वह भी कोविड का टीका अवश्य लगवाएं | गर्भावस्था के दौरान कभी भी कोविड का टीका लगवा सकती हैं | 

ब्लॉक समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक प्रद्युम्न कुमार मौर्य ने कहा कि लोगों को इस बात के लिए जागरूक करें कि कोविड का टीका लगवाने के बाद भी लापरवाही न बरतें | मास्क लगाएं, दो गज की शारीरक दूरी का पालन करें, बेवजह घर से बाहर न निकलें,  चेहरे को बार-बार न छुयेँ और  हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धुलें |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 25 2022 33389

रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अपने नीट पीजी रोल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। ध्यान दें

बदलते मौसम में जरूरी है सावधानी

बदलते मौसम में जरूरी है सावधानी

विशेष संवाददाता February 01 2023 34242

डॉ. साहनी ने बताया कि ऐसे मौसम में वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक आते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों

धीरे धीरे काबू में आ रही है कोविड महामारी।

धीरे धीरे काबू में आ रही है कोविड महामारी।

हे.जा.स. February 05 2021 27163

कुल 15 हजार 8 सौ 53 मरीज़ संक्रमण से स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है। इन आकड़ों से इस बात कि प

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होगा दवा कारोबार।

पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग होगा दवा कारोबार।

हे.जा.स. October 08 2021 27506

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दवा कारोबार पीरामल एंटरप्राइजेज (पीईएल) से अलग हो जाएगा औ

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

यूपी में बूस्टर डोज 2 करोड़ के पार, सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

आरती तिवारी August 23 2022 30712

कोरोना टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने 2 करोड़ से अधिक नि:शुल्क बूस्टर डोज का आकड़ा पार कर लिया है। इस

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

आरती तिवारी June 11 2023 36140

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस मौके पर मुख्यमंत्

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

श्वेता सिंह August 27 2022 30493

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से 20-20 सैंपल और मेरठ से पांच सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई के लैब में भेज गए थ

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी

आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में दवाओं की भारी कमी

हे.जा.स. October 31 2022 34061

श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवीला ने अधिकारियों को दवा की कमी और अस्पतालों की स्थिति

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सीएसआईआर और केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान संचालित करेगा रोजगारपरक कार्यक्रम।

हे.जा.स. January 28 2021 21044

इन पाठ्यक्रमों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत संचालित किया जाएगा।जिनकी अवधि पूरी होने पर छात्र हेल्थ

जुलाई में रोज़ आ सकतें हैं 22 से 25 हजार कोरोना संक्रमण के मामले, यूपी रहेगा सुरक्षित: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल

जुलाई में रोज़ आ सकतें हैं 22 से 25 हजार कोरोना संक्रमण के मामले, यूपी रहेगा सुरक्षित: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल

विशेष संवाददाता June 25 2022 25239

प्रोफेसर मणींद्र के गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर यूपी सबसे सुरक्षित रहेगा। यहां संक्रमण के मामले नही

Login Panel