देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

एफडीए की नई वैज्ञानिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लोराइड सप्लीमेंट्स के लाभ सीमित हैं, जबकि इसके संभावित स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि इन सप्लीमेंट्स का आंत के माइक्रोबायोम, वजन बढ़ने और संज्ञानात्मक क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

हे.जा.स.
November 03 2025 Updated: November 03 2025 21:49
0 4620
तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA प्रतीकात्मक चित्र

वाशिंगटन। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बच्चों के लिए फ्लोराइड सप्लीमेंट्स के उपयोग पर  नई गाइडलाइन जारी किया है। नई गाइडलाइन के तहत, अब तीन साल से कम उम्र के बच्चों को ये सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे, जबकि बड़े बच्चों को भी केवल उन्हीं मामलों में इसकी अनुमति होगी, जहां दांतों में गंभीर सड़न (tooth decay) या क्षय का खतरा हो। 


एजेंसी का कहना है कि यह कदम बच्चों ( children) की सुरक्षा और दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रभावों (health effects)को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पहले ये सप्लीमेंट्स छह महीने के बच्चों तक को दिए जा सकते थे। अब एफडीए ने चार कंपनियों को चेतावनी पत्र भेजकर कहा है कि वे अपने उत्पादों का विपणन नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही करें।


नई रिपोर्ट में चौंकाने वाले निष्कर्ष - Surprising Findings in a New Report
एफडीए की नई वैज्ञानिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लोराइड सप्लीमेंट्स के लाभ सीमित हैं, जबकि इसके संभावित स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि इन सप्लीमेंट्स का आंत के माइक्रोबायोम (microbiome), वजन बढ़ने (weight gain) और संज्ञानात्मक क्षमता (cognitive ability) पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

एजेंसी ने कहा जिस तरह फ्लोराइड दांतों पर बैक्टीरिया (bacteria) को खत्म करता है, उसी तरह यह आंत के माइक्रोबायोम को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रभाव पड़ सकते हैं। एफडीए ने दंत चिकित्सकों (dentists) और स्वास्थ्य प्रदाताओं को भी एक नोटिस जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADA ने किया निर्णय का विरोध - American Dental Association has opposed the FDA's decision
अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने एफडीए के निर्णय का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि डेंटिस्ट द्वारा सुझाई गई मात्रा में फ्लोराइड से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं होती। हालांकि, एफडीए ने स्वीकार किया कि फ्लोराइड की अधिकता से दांतों पर दाग या धब्बे पड़ सकते हैं।


ग्रामीण अमेरिका में असर की आशंका - Fearing Impact in Rural America
दंत विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लोराइड सप्लीमेंट्स पर रोक से ग्रामीण इलाकों में दंत समस्याएं बढ़ सकती हैं, जहां पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा बहुत कम होती है। वहीं, स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर ने पहले से ही अमेरिका में पीने के पानी में फ्लोराइड मिलाने की नीति को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

फ्लोराइड क्या करता है? - What does fluoride do?
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाता है और कैविटी से बचाव में मदद करता है। यह दांतों से खनिजों की कमी को पूरा कर उन्हें क्षरण से बचाता है। 1962 में CDC ने तय किया था कि पीने के पानी में फ्लोराइड की मात्रा कितनी होनी चाहिए, ताकि दांत स्वस्थ रहें। लेकिन अब केनेडी का कहना है कि फ्लोराइड एक खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन है, जो शरीर में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।


हालांकि एफडीए का यह कदम फिलहाल टूथपेस्ट (toothpaste), माउथवॉश (mouthwash fluoride treatments) या दंत चिकित्सकों (mouthwash fluoride treatments) द्वारा दिए जाने वाले फ्लोराइड उपचार पर असर नहीं डालेगा। ये उत्पाद अभी भी सुरक्षित और बाजार में उपलब्ध रहेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू में अब डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा शुरू

केजीएमयू में अब डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा शुरू

आरती तिवारी July 18 2023 48586

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ऑनलाइन भुगतान के लिए 7 अलग-अलग क्यूआर स्कैनर की सुविधा शुरू क

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

कड़ाके की ठंड में थम रही दिल की धड़कनें !

विशेष संवाददाता January 12 2023 33489

लगातार सामने आ रहे मामले केवल बुजुर्गों, हार्ट के मरीजों तक ही सीमित नहीं है बल्कि नौजवान भी इसके शि

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कोरोना काल में भी नहीं थमी रफ़्तार।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कोरोना काल में भी नहीं थमी रफ़्तार।

हुज़ैफ़ा अबरार March 04 2021 27683

​योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी फोन पर नहीं मांगी जाती, जैसे- आधार कार्ड नम्बर, सीवीवी या ओटीपी नं

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

लेख विभाग March 10 2023 51769

साल 2002 में सबसे पहले कॉन्ट्रासेप्टिव पैच मार्केट में आया था। 17 साल बीत जाने के बाद भी लोगों को इस

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

हे.जा.स. January 24 2021 19445

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है।

देश के कई राज्यों में फैला कोरोना वायरस, जानिए कहां कितने बढ़े मरीज ?

देश के कई राज्यों में फैला कोरोना वायरस, जानिए कहां कितने बढ़े मरीज ?

एस. के. राणा April 01 2023 25543

देश के कई राज्यों में फिर से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले दो दिन से

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

श्वेता सिंह November 05 2022 35004

इसके सेवन से पेट की गैस, अपच और आव की दिक्कत दूर हो जाती है। खांसी और कफ में यह आपको आराम देता है। द

चकोतरा के सेवन से बढ़ती है इम्युनिटी।

चकोतरा के सेवन से बढ़ती है इम्युनिटी।

लेख विभाग August 29 2021 42580

चकोतरे में संतरे की अपेक्षा सिट्रिक अम्ल अधिक तथा शर्करा कम होती है | इसका छिलका पीला तथा अंदर का भा

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

डेपिलेटरी क्रीम यूज़ करके लड़कियाँ कैसे हटाएँ अपरलिप्स, जानिये पूरी विधि।

सौंदर्या राय December 12 2021 49795

अगर आप भी अपनी मूँछें हटाना चाहती हैं, तो फिर शेविंग मत करें और वेक्सिंग, डेपिलेटरी (depilatory) क्र

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़े मामले, डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण पर जोर देना जरूरी

H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़े मामले, डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले- टीकाकरण पर जोर देना जरूरी

एस. के. राणा March 14 2023 26450

डॉ. गुलेरिया ने कहा कि दूसरा विकल्प उच्च जोखिम वाले समूह को अलग रखना है। जैसे कि बुजुर्ग और अन्य बी

Login Panel