देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

महापौर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज को लेकर प्रोत्साहित किया

आलमबाग स्थित नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र, चन्दर नगर में महापौर संयुक्ता भाटिया ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज कैम्प का उदघाटन किया। इस अवसर पर महापौर ने स्वयं भी प्रीकॉशन डोज़ लगवा कर आम जनता को प्रेरित किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक अस्पताल पहुंची और प्रीकॉशन डोज के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

रंजीव ठाकुर
August 08 2022 Updated: August 08 2022 04:52
0 34429
महापौर और उपमुख्यमंत्री की पत्नी ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज को लेकर प्रोत्साहित किया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक प्रीकॉशन डोज के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते हुए

लखनऊ नगरीय स्वास्थय केंद्र में महापौर और भाजपा नेत्री नम्रता पाठक ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज कैम्प का उदघाटन किया और महापौर ने स्वयं भी प्रीकॉशन डोज लगवाई। इस अवसर पर 1863 लोगों को डोज लगाई गई। 

 

राजधानी के आलमबाग स्थित नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र, चन्दर नगर (Chander Nagar, Urban Health Center, Alambagh) में महापौर संयुक्ता भाटिया (Mayor Sanyukta Bhatia) ने कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज कैम्प (Covid Vaccination Precaution Dose Camp) का उदघाटन किया।

इस अवसर पर महापौर ने स्वयं भी प्रीकॉशन डोज़ लगवा कर आम जनता को प्रेरित किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) की पत्नी नम्रता पाठक (Namrata Pathak) अस्पताल पहुंची और प्रीकॉशन डोज के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। 

 

महापौर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रीकॉशन डोज़ जल्द से जल्द से लगवा लें। प्रधानमंत्री (PM Modi) के नेतृत्व में वैक्सीनेशन कैम्पेन पूरे देश मे चलाई जा रही है जिसमें लगभग 200 करोड़ से अधिक डोज़ लोगों को सफलतापूर्वक लगाई जा चुकी है। अभी यह प्रीकॉशन डोज 6 महीने तक सभी के लिए मुफ्त है इसलिए हम सभी को प्रीकॉशन डोज़ भी शीघ्र ही लगवा लेनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन प्रीकॉशन डोज कैम्पेन का लाभ सभी लोग जल्द से जल्द उठाएं। योगी जी (CM Yogi) और उपमुख्यमंत्री स्वयं इसके लिए लोगों को जागरूक कर रहे है। 

 

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सरदार मेहंदी ने वैक्सीनेशन कैम्प की जानकारी देते हुए बताया कि शाम तक कोवैक्सीन (Covaccine) की 353 डोज, कोविशील्ड (Covishield) की 1470 डोज और कॉर्बीवैक्स (Corbivax) की 40 डोज लगाई गई। 

 

इस मौके पर अधीक्षक डॉ शाहिद रजा, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कीर्ति नेहा सहित अन्य चिकित्सक गण एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

एस. के. राणा October 09 2021 37544

भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,35,309 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,36,643 रह

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

हे.जा.स. January 21 2022 30885

यह गिरोह जिन लोगों ने वैक्सीन नही ली है, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देता

लोहिया संस्थान में हुआ शिशु का इंडोस्कोपी से सफल इलाज

लोहिया संस्थान में हुआ शिशु का इंडोस्कोपी से सफल इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार December 02 2022 33880

अचलासिया कार्डिया में जन्म से ही भोजन नली का निचला सिरा ठीक से नहीं बनता है, जिससे बच्चा पेट में खान

कोरोना के किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

कोरोना के किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज

एस. के. राणा April 02 2023 23675

मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा जरूर है लेकिन, जांच बहुत कम संख्या में हो रही

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज़

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज़

अनिल सिंह October 29 2022 29848

वर्तमान में जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 83 है। तीन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले। विभाग ने

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

हाइपोपैरथायरायडिज्म के कारण, लक्षण और उपचार

लेख विभाग June 02 2022 54912

यदि थायराइड हार्मोन पर्याप्त न हो, तो शरीर के बहुत से कार्य की गति धीमी हो जाती है। अंडरएक्टिव थायरॉ

इस दूध को पीने से कम होगा मोटापा

इस दूध को पीने से कम होगा मोटापा

लेख विभाग November 07 2022 28356

फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग दूध को फिट रहने का अच्छा साधन समझते है

सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाता है बादाम। 

सूरज की अल्ट्रा वायलेट बी किरणों से बचाता है बादाम। 

लेख विभाग June 03 2021 28994

बादाम को अपने रोजाना के आहार में शामिल कर यूबीबी लाइट से त्वचा की अंदरूनी रूप से रक्षा करने में मदद

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

एस. के. राणा February 11 2023 28922

खास बात यह है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी मिलती है। इससे अंदरुनी हिस्सों

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 27851

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

Login Panel