देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बीएचयू ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मेरुदण्ड के टढ़ेपन का उपचार हो रहा है। ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन न्यूरो मानिटर कार्य कर रही है जिसके उपचार से रीढ़ की हड्डी में बीमारी होने के कारण लकवा मारने की आशंका कम हो रही है।

रंजीव ठाकुर
September 18 2022 Updated: September 18 2022 20:51
0 37574
बीएचयू ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार बीएचयू , वाराणसी

वाराणसी (लखनऊ ब्यूरो)। मेरुदण्ड शरीर का वह अहम हिस्सा है जो मानव को सीधा, सर उठा कर चलने का सम्बल देता है लेकिन कई बार रीढ़ की हड्डी के विकार कमर तोड़ देते है और टेढ़ापन तो जीवन को ही नतमस्तक कर देता है। बीएचयू में इसका इलाज शुरू हो गया है।

 

बीएचयू (BHU) चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मेरुदण्ड के टढ़ेपन का उपचार हो रहा है। ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन न्यूरो मानिटर (neuro monitor) कार्य कर रही है जिसके उपचार से रीढ़ की हड्डी में बीमारी होने के कारण लकवा मारने की आशंका कम हो रही है।

 

मेरुदण्ड का टेढ़ापन (spine curvature) कई विकृतियों को साथ लेकर आता है। कमर में टेढ़ापन होने से हमेशा दर्द बना रहता है और कभी सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। बच्चों में यह रोग उम्र के साथ ठीक हो जाता है लेकिन बड़ों में ऐसी परेशानी सर उठा कर चलने का मनोबल तोड़ देती है। 

 

दरअसल थोरैसिक स्कोलियोसिस (thoracic scoliosis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें रीढ़ की हड्डी में टेढ़ापन आ जाता है। मेरुदण्ड में खिंचाव (spinal cord strain) के कारण मरीजों को लकवा (paralyzed) मारने का भी खतरा बढ़ जाता है। पीठ के निचले भाग में जब समस्या होती है है तो इसे लंबर स्कोलियोसिस (lumbar scoliosis) कहा जाता है।

 

प्रो सौरभ सिंह, आचार्य, बीएचयू ट्रामा सेंटर (Trauma Center) ने बताया कि मेरुदण्ड की समस्या (spinal problems) होने पर बच्चों को रीढ़ की हड्डी की टेढ़ापन की डिग्री के आधार पर शारीरिक चिकित्सा व ब्रेस लगाने की अक्सर सलाह दी जाती है। कमर का टेढ़ापन (waist curvature) धीरे–धीरे बच्चों की उम्र के साथ सुधर जाता है लेकिन बड़ों में उम्र बढ़ने के साथ रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन बढ़ता जाता है और कूबड़ (hump) निकलने की समस्या हो जाती है।

 

डॉ सौरभ सिंह का कहना है कि मांसपेशियों के कमजोर होने से या जन्मजात रीढ़ की हड्डी (spinal treatment) में विकार होने से ये समस्याएं आती हैं। मांसपेशियों का कुपोषण, मस्तिष्क पक्षाघात, रीढ़ की हड्डी की टीबी या स्पाइनल बिफिडा भी इसका कारण हो सकता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

रंजीव ठाकुर September 02 2022 28268

प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर

सिविल अस्पताल में फिर धड़केगी कैथ लैब

सिविल अस्पताल में फिर धड़केगी कैथ लैब

आरती तिवारी December 10 2022 34689

मरीजों को केजीएमयू-लोहिया संस्थान भेजा जा रहा था। वहां मरीजों का लोड अधिक होने से इंतजार करना पड़ता

कार्डियोलॉजी में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल

कार्डियोलॉजी में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल

हुज़ैफ़ा अबरार September 26 2026 350

बच्ची में जन्म से हृदय के पास मौजूद एक रक्त वाहिका खुली रह गई थी, जिसे PDA कहा जाता है। इसके कारण हृ

भारत में मंकीपॉक्सरोधी टीका, जांच किट बनाने के लिए टेंडर जारी

भारत में मंकीपॉक्सरोधी टीका, जांच किट बनाने के लिए टेंडर जारी

एस. के. राणा July 28 2022 29504

आईसीएमआर के अनुसार, निजी कंपनियों के साथ मिलकर वे जल्द ही मंकीपॉक्सरोधी टीका और इसकी जांच किट तैयार

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है: डायटीशियन आएशा

लेख विभाग January 15 2023 32597

एसजीपीजीआई की डायटीशियन आएशा बताती हैं कि मोटे अनाज में पर्याप्त फाइबर होने के कारण यह पाचन सुधारता

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

विशेष संवाददाता October 11 2022 36359

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल ऑफिसर ग्रुप बी गैजेटेड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

विशेष संवाददाता November 15 2022 28487

500 से अधिक रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया था जिसमें से 200 से अधिक रोगियों का मोतियाबिंद का आपरेशन

स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील

स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को किया सील

आरती तिवारी December 17 2022 30495

आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक फर्जी अस्पताल व दो पैथोलॉजी लैब को सील कर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं

देश में ह्रदय रोग ले रहा है महामारी का रूप: डॉ स्वप्निल पाठक

देश में ह्रदय रोग ले रहा है महामारी का रूप: डॉ स्वप्निल पाठक

लेख विभाग October 04 2022 26497

कार्डियोलॉजिस्ट स्वप्निल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य धमनी जो हृदय को रक्त की सप्लाई करती है अ

विश्व सीलिएक डिजीज अवेयरनेस डे पर मेदांता हॉस्पिटल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर May 17 2022 43434

सीलिएक रोग एक इम्यून रिएक्शन है जो कि ग्लूटेन युक्त आहार ( गेंहू, जौ, और राई ) खाए जाने पर रोग प्रति

Login Panel