देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी एवं अन्य चिकित्सीय सेवा केंद्र तक ले जाएगी। इसके लिए एम्स प्रशासन 100 और ई बसें (मिनी) खरीदने जा रहा है।

एस. के. राणा
February 17 2023 Updated: February 17 2023 14:15
0 27687
मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान दिल्ली एम्स

नयी दिल्ली। एम्स के अलग-अलग कोने में मेडिकल केयर (medical care) की सुविधा डेवलप की जा रही हैं। राजधानी दिल्ली स्थित एम्स (Delhi AIIMS) में लोगों को मुफ्त या काफी सस्ती दरों पर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं (world class medical facilities) मिलती हैं, यही वजह है कि देश के कोने-कोने से लोग इलाज के लिए दिल्ली एम्स पहुंचते हैं, लेकिन 200 से ज्यादा एकड़ में फैले एम्स के अलग-अलग विभागों तक पहुंचने में मरीजों (patients) को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

हालांकि, एम्स प्रशासन (AIIMS Administration) लंबे समय से परिसर के अंदर निःशुल्क शटल सेवा (Free Shuttle Service) उपलब्ध करवा रहा है, लेकन शटल की संख्या कम होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इनका इंतजार करना पड़ता है। लोगों की इस दिक्कत को देखते हुए एम्स प्रशासन (AIIMS Administration) ने शटल की संख्या बढ़ाने के साथ इसके विस्तार का निर्णय लिया है, जिसके तहत अब सीधे एम्स मेट्रो स्टेशन (Metro station) से एम्स परिसर तक मरीजों को शटल सेवा की सुविधा दी जाएगी और इसके फेरे भी बढ़ाये जाएंगे ताकि मरीजों और उनके अटेंडेंट को चिकित्सीय सेवा (medical service) केंद्र तक पहुंचने में कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।

 

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन (Metro station) से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी (OPD) एवं अन्य चिकित्सीय सेवा केंद्र तक ले जाएगी। इसके लिए एम्स प्रशासन 100 और ई बसें (मिनी) खरीदने जा रहा है। एम्स के पास दो मेट्रो स्टेशन हैं। पहला, एम्स मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर एक है। इस रूट पर मेट्रो की येलो लाइन है। अब मरीजों को सीधे मेट्रो स्टेशन के गेट से एम्स परिसर तक जाने के लिए शटल सेवा मिलेगी। इसी तरह रिंग रोड पर एम्स के गेट नंबर 6 से भी एम्स के लिए निःशुल्क शटल सेवा मिलेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

लेख विभाग December 26 2022 54250

Archives of Sexual Behavior के एक शोध में यह तथ्य सामने आया है कि पुरुष के साथ समागम करने पर केवल 65

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25622

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी दी गई

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

लेख विभाग August 02 2021 27328

सामान्य सर्दी और कोविड-19 के बीच अंतर करना बहुत मुश्किल है। लेकिन यह असम्भव भी नहीं है। डॉक्टर्स के

कुशीनगर में रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

कुशीनगर में रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

अनिल सिंह March 21 2023 36091

रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा आयोजित इस शिविर में 105 लोगों ने रक्तदान का एक नया कीर्तिमान स्थापित कि

महर्षि दधीचि से लें अंगदान की प्रेरणा: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर May 21 2022 42008

अंगदान को इस रूप में भी देखा जाना चाहिए कि मृत्यु के पश्चात अंगदान का प्रण लेने वाले न केवल कई व्यक्

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31200

गोंडा के जिला अस्पताल में मिरेकल फीट इंडिया संस्था द्वारा क्लब फुट से पीड़ित दिव्यांग बच्चों का इलाज

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा वैक्सीनेटर फरार

विशेष संवाददाता July 28 2022 27329

ताज़ा मामला मध्य प्रदेश के सागर में गोपालगंज थाने में स्थित जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे कोविड

पतली भौंहों पर आईब्रो पेंसिल लगाने का सही तरीका।

पतली भौंहों पर आईब्रो पेंसिल लगाने का सही तरीका।

सौंदर्या राय September 19 2021 41662

जिन लोगों की आईब्रोज पतली या कम है वो अक्सर भौंहों को मोटा दिखाने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल क

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

विशेष संवाददाता October 11 2022 36359

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल ऑफिसर ग्रुप बी गैजेटेड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के चार बड़े अस्पतालों में हर महीने औसतन 16 महिलाओं ने प्रसव के बाद दम तोड़ा

एस. के. राणा April 11 2022 33859

चारों अस्पतालों में 2.73 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए। सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि जनवरी 2015 से सित

Login Panel